• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? हर दिन बन रहे गुंडाराज के नए रिकॉर्ड

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर, राजनीति, लखनऊ
0
अपहरण के बाद हत्या
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पांचवीं कक्षा के छात्र की अपहरण के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर विपक्षी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

गोरखपुर : अपहरण के बाद पांचवी के छात्र की हत्या, मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने सवालिया लहजे में कहा है कि क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जाती?

क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जाती?

यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सीएम के गृहक्षेत्र में अपहरण की घटना घटी है। कासगंज में हत्याकांड।

लेकिन दिखावे के लिए कुछ ट्रांसफर के अलावा..1/2 pic.twitter.com/wdhk3jrcVb

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 27, 2020

उन्होंने आरोप लगाया है कि यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सीएम के गृहक्षेत्र में अपहरण की घटना घटी है। कासगंज में हत्याकांड। लेकिन दिखावे के लिए कुछ ट्रांसफर के अलावा और कुछ होता ही नहीं है। जंगलराज बढ़ता जा रहा है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या के समाचार को दर्दनाक और दुखद बताया है। अखिलेश ने बच्चे के परिजनों के प्रति संवेदन व्यक्त की और भाजपा सरकार को लेकर सवाल भी खड़े किए।

गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक व दुखद है. शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना.

लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे मे है. #नहीं_चाहिए_भाजपा#NoMoreBJP

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 27, 2020

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी योगी सरकार पर हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि योगी जी के जनपद गोरखपुर में बच्चे का अपरहण हुआ, हत्या भी हो गई। यूपी में अपराध की बाढ़ आई है। उन्होंने कहा कि एक घटना का शोक खत्म नहीं होता कि दूसरी आ जाती है। एएपी के राज्यसभा सांसद ने सवालिया लहजे में कहा है कि क्या वादा किया था? क्या हाल बना दिया योगी जी?

योगी जी के गृह जनपद गोरखपुर में बच्चे का अपरहण हुआ हत्त्या भी हो गई यू पी में अपराधों की बाढ़ आई है एक घटना का शोक ख़त्म नही होता दूसरी आ जाती है क्या वादा किया था? क्या हाल बना दिया योगी जी? https://t.co/U3XbsZSLXf

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 27, 2020

बता दें कि यूपी में अपहरण की यह तीसरी और अपहरण के बाद हत्या की यह दूसरी वारदात है। गोरखपुर से पहले कानपुर और गोंडा में भी अपहरण की घटनाएं सामने आई थीं। कानपुर में भी अपहर्ताओं ने अपहरण के बाद लैब टेक्निशियन की हत्या कर दी थी। जबकि गोंडा में मासूम बच्चे को पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया था।

Tags: 1 करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या24ghante online.comcm yogiDGP UPgorakhpur newskidnapping casemurderup news in hindiup policeYogi Adityanathगोरखपुर अपहरण केस
Previous Post

गोरखपुर : अपहरण के बाद पांचवी के छात्र की हत्या, मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती

Next Post

सीएम योगी ने कहा, प्रतिदिन 1,500 से 2,500 तक बढ़ाई जाए रैपिड टेस्ट की संख्या

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

सीएम योगी ने कहा, प्रतिदिन 1,500 से 2,500 तक बढ़ाई जाए रैपिड टेस्ट की संख्या

यह भी पढ़ें

New Naseeb Hotel

सेव टमाटर की सब्जी में निकली हड्डी, शिकायत पर होटल सील, लाइसेंस भी रद्द

06/11/2024
CM Yogi

विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल लाने का सामर्थ्य रखता है युवाः सीएम योगी

08/12/2024
auto sectors

त्योहारी बिक्री से अर्थव्यस्था को मिली रफ्तार

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version