• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस : भारी विरोध के बीच पुलिस ने आधी रात करवाया पीड़िता का अंतिम संस्कार, ग्रामीणों में आक्रोश

Desk by Desk
30/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
हाथरस गैंगरेप केस

पीड़िता का अंतिम संस्कार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

परिजनों और गांवों वालों के भारी विरोध के बीच हाथरस गैंगरेप पीड़िता का मंगलवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़िता का शव आधी रात को हाथरस पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने भारी विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आधी रात में जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं थे। लेकिन पुलिस ने भारी विरोध के बावजूद पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया। ग्रामीणों के भारी आक्रोश को देखते हुए इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिसबल की तैनाती की गई थी।

गैंगरेप पीड़िता का शव रात में 12:45 हाथरस पहुंचा। एंबुलेंस को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया रहा था तो लोगों ने उसे रोक दिया। एंबुलेंस पीड़िता के गांव के पास रात 2:35 बजे तक रुकी रही। लेकिन रात में 2:45 बजे बार-बार असफल प्रयासों के बाद पुलिस ने एम्बुलेंस को अंतिम संस्कार के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया।

हाथरस : गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की मौत, दिल्ली में चल रहा था इलाज

असल में, पीड़िता के पिता और भाई के साथ डीएम और एसपी थे। पीड़िता का शव लेकर जब एंबुलेंस जब गांव पहुंची तो लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोग एंबुलेंस के सामने रोड पर लेट गए। कहने लगे कि हमें मार दो लेकिन हम अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। विरोध करने वालों में महिला-पुरुष सब शामिल थे।

एसपी और डीएम पीड़िता के पिता को अंतिम संस्कार के लिए राजी करने में जुटे रहे। उसी समय मां बिलखने लगीं और कहने लगीं कि बेटी के शव को एक बार घर ले चला जाए। पुलिस दाह संस्कार के लिए परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही। लेकिन परिवार के लोग शव को घर ले जाने के लिए अड़े रहे। परिजन नहीं माने। इसके बाद 2:45 बजे भारी पुलिस तैनाती के बीच पीड़िता का दाह संस्कार कर दिया गया।

हाथरस गैंगरेप दलित पीड़िता की मौत पर सियासत तेज, पूरे देश में आक्रोश

परिवार शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहा था। परिजनों का कहना था कि वे न्याय चाहते हैं।

गैंगरेप पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के भाई का आरोप था कि एफआईआर के लिए उन्हें 8-10 दिन तक इंतजार करना पड़ा। पुलिस एक आरोपी को पकड़ती थी और दूसरे को छोड़ देती थी। काफी विरोध-प्रदर्शन के चलते आरोपियों को घटना के 10-12 दिन बाद पकड़ा गया. पीड़िता के भाई का आरोप था कि पुलिसवालों ने एंबुलेंस तक नहीं मंगाई। बहन जमीन पर लेटी हुई थी। पुलिसवालों ने कह दिया था कि इन्हें यहां से ले जाओ। ये बहाने बनाकर लेटी हुई है।

ये है पूरा मामला

हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर की सुबह युवती अपनी मां के साथ खेत में चारा काट रही थी। चारा काटते-काटते वह अपनी मां से थोड़ी दूरी पर जा पहुंची। इसी बीच गांव के ही चार युवक लड़की को उसके दुपट्टे से खींचकर बाजरे के खेत में ले गए। जहां उन चारों ने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने लड़की को बुरी तरह पीटा और मरा हुआ समझ कर भाग गए। लड़की की मां अपनी बेटी को ढूंढते हुए वहां पहुंचीं तो घटना का पता चला। लड़की को इलाज के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 15 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई।

Tags: 24ghante online.comBhim Armycrime 24ghante online.comcrime news in hindiDalit Girl Gangrapeddeath of gang rape victimdelhi newsGang rapeGang rape in HathrasHathras GangrapeHathras Gangrape CaseHathtras Newshindi newsLucknow Newsnews in hindiRampur Newsraperape with Dalit girlगैंगरेप पीड़िता की मौतदलित युवती के साथ गैंगरेपयूपी पुलिसरेपहाथरस पीड़िता का अंतिम संस्कारहाथरस में गैंगरेप
Previous Post

ईरान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.53 लाख के पार, 3.78 लाख लोग रोगमुक्त

Next Post

हाथरस की निर्भया की जल रही थी चिता और पुलिस खड़ी हंसती रही

Desk

Desk

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
हाथरस केस

हाथरस की निर्भया की जल रही थी चिता और पुलिस खड़ी हंसती रही

यह भी पढ़ें

एक करोड़ के जेवरात लूट का खुलासा,

एक करोड़ के जेवरात लूट का खुलासा, 11 शातिर गिरफ्तार

31/08/2020
Dead Bodies

अस्पताल की छत पर खुले में रखे ढेरों शव, जानें कहां है मामला

14/10/2022

शराब माफिया सुधाकर सिंह की सम्पत्तियों पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version