• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस कांड : परिजनों का आरोप- पुलिस ने जब शव नहीं दिखाया , तो कैसे यकीन करें कि शव पीड़िता का ही था

Desk by Desk
30/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, हाथरस
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

हाथरस। हाथरस गैंगरेप पीड़िता का शव जब गांव पहुंचा, तो परिजनों ने पुलिस से शव के अंतिम दर्शन करने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। परिजनों का आरोप है कि जब एक बुजुर्ग व्यक्ति शव का चेहरा देखने की जिद की तो पुलिस ने उसकी छाती पर पैर दे मारा।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने शव देखा ही नहीं तो यह कैसे यकीन करें कि शव पीड़िता का ही था। इसके अलावा परिजनों का आरोप यह भी है कि पुलिस ने बिना किसी रीति-रिवाज के आनन-फानन में शव को जला दिया। उसके अंतिम संस्कार में परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ।

हाथरस गैंगरेप : पीड़िता के अंतिम संस्कार से भड़के लोग, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज, बाइक फूंकी

गैंगरेप पीड़िता के चाचा ने बताया पुलिस दबाव बना रही थी कि शव का अंतिम संस्कार कर दें। जबकि बेटी के मां-बाप और भाई कोई भी यहां मौजूद नहीं है, वे लोग दिल्ली में ही हैं और अभी पहुंचे भी नहीं हैं। रात में अंतिम संस्कार न करने और परिवार का इंतजार करने की बात कहने पर पुलिस ने कहा कि अगर नहीं करोगे तो हम खुद कर देंगे।

जबकि हाथरस के डीएम ने बताया कि रात को करीब 12:45 बजे पीड़िता का शव लाया गया। मेरी पीड़िता के पिता और भाई से बात हुई थी और उन्होंने सहमति दी थी कि रात को ही अंतिम संस्कार ​कर दिया जाए। करीब एक से सवा घंटे शव वाहन इनके घर पर खड़ा रहा और अंतिम संस्कार के दौरान परिजन वहां पर उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि करीब 3 बजे पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया।

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर किए बोलबचन के तीखे हमले

सीएम योगी ने तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में एसआईटी गठित करने का ऐलान किया है। गृह सचिव की अध्‍यक्षता वाली इस तीन सदस्‍यीय टीम में डीआईजी चंद्र प्रकाश और आईपीएस अधिकारी पूनम को सदस्‍य बनाया गया है। सीएम ने पूरे घटनाक्रम पर सख्‍त रुख अख्तियार करते हुए टीम को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने समयबद्ध ढंग से जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।

Tags: HathrasHathras caseHathras case updatesHathras GangrapeHathras Gangrape CaseHathras gangrape victimHathras gangrape victim funeralHathras rape caseHathras rape case updateshindi newsnews in hindiहाथरसहाथरस कांडहाथरस कांड अपडेटहाथरस केसहाथरस केस अपडेटहाथरस गैंगरेपहाथरस गैंगरेप केसहाथरस गैंगरेप पीड़िताहाथरस गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार
Previous Post

हाथरस गैंगरेप : मनीष सिसोदिया बोले- सत्ता, जाति और वर्दी के अहंकार के आगे यूपी में इंसानियत तार-तार

Next Post

बाबरी विध्वंस फैसले पर CM योगी ने कहा- “सत्यमेव जयते”

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

बाबरी विध्वंस फैसले पर CM योगी ने कहा- “सत्यमेव जयते”

यह भी पढ़ें

कृष्णा ने उदित नारायण से किया मामा गोविंदा का जिक्र, कही ये बड़ी बात

20/09/2021

बलबीर गिरि होंगे महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी, पंच परमेश्वरों ने सुनाया फैसला

29/09/2021
Pulwama Attacked

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी: अमित शाह और राहुल ने किया शहीदों को नमन

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version