• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस : SIT को मिला 10 दिन का एक्सटेंशन, आज देनी थी रिपोर्ट

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
SIT को मिला एक्सटेंशन

SIT को मिला एक्सटेंशन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस गैंगरेप केस की जांच कर रही एसआइटी को 10 दिनों का एक्सटेंशन मिला है। अब स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम 10 दिनों बाद मामले पर अपनी रिपोर्ट देगी। वहीं लगातार दूसरे दिन एसआइटी की टीम पीड़िता के परिवार से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम(एसआइटी) 30 सितंबर को गठित की गयी थी, जिसे सात दिनों बाद बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी। लेकिन अब इसे 10 दिनों का एक्सटेंशन यूपी सरकार की ओर से दिया गया है।

हाथरस : पीड़िता के घर पहुंची SIT की टीम, फोन कॉल पर हो सकती है भाई से पूछताछ

गृह सचिव भगवान स्वरुप की अगुवाई में गठित एसआइटी बीते सात दिनों से केस की जांच में जुटी है। टीम को आज अपनी रिपोर्ट देनी थी। लेकिन जांच के दौरान कई नये तथ्य सामने आये हैं। जिसकी जांच के बाद टीम पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगी।

वहीं एसआइटी की टीम लगातार दूसरे दिन पीड़िता के परिवार वालों से बातचीत कर रही है। हालांकि, परिजनों के बयान को दर्ज किया गया है। टीम ने गवाहों से भी पूछताछ की है।

 ‘वोटकटवा पार्टी’ पर ओवैसी का करारा जवाब, कहा- कभी जालिम से समझौता नहीं करेंगे

बता दें कि पीड़िता और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठ रही है। वहीं पूरे मामले में रोजाना नये तथ्य सामने आ रहे हैं। केस के लिहाज से बेहद अहम ये जानकारियां मोबाइल फोन रिकॉर्ड से निकली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के भाई का मोबाइल फोन जो उसकी भाभी इस्तेमाल करती थी। उस नबंर पर केस के चार आरोपियों में से एक संदीप के मोबाइल नंबर पर लगातार बातें हुईं। बातचीत का सिलसिला 13 अक्टूबर 2019 से 20 मार्च 2020 तक चला। यूपी पुलिस के मुताबिक, दोनों फोन के बीच 104 बार बातचीत हुई, पीड़िता के भाई के मोबाइल से आरोपी संदीप के मोबाइल पर 62 बार कॉल गई और संदीप के मोबाइल से पीड़िता के भाई के नंबर पर 42 बार कॉल किया गया।

शोपियां में आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकवादी

बता दें कि हाथरस के एक गांव में 14 सितंबर को 19 वर्षीय दलित लड़की से अगड़ी जाति के चार लड़कों ने कथित रूप से रेप किया था। इस लड़की की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। पीड़ित की 30 सितंबर को रात के अंधेरे में उसके घर के पास ही अंत्येष्टि कर दी गयी थी। उसके परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने जल्द से जल्द उसका अंतिम संस्कार करने के लिये मजबूर किया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार की इच्छा के मुताबिक ही अंतिम संस्कार किया गया।

Tags: 24ghante online.comcbi investigationCBI investigation in Hathras caseCollector Praveen Kumarcrime newsDemand to remove Hathras DMHathras casehathras case in hindiHathras case updatesLatest Uttar Pradesh News in HindiSITSIT InvestigationSIT आज दर्ज करेगी पीड़िता के पिता का बयानSIT करेगी भाई से पूछताछup newsहथरस केस
Previous Post

हाथरस : पीड़िता के घर पहुंची SIT की टीम, फोन कॉल पर हो सकती है भाई से पूछताछ

Next Post

बॉम्बे हाईकोर्ट से रिया चक्रवर्ती को मिली राहत, शौविक रहेंगे जेल में

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
Rhea Chakraborty

बॉम्बे हाईकोर्ट से रिया चक्रवर्ती को मिली राहत, शौविक रहेंगे जेल में

यह भी पढ़ें

David Warner

Tata भी नहीं बदल सकी Air India के हालात, शिवराज चौहान के बाद अब इस क्रिकेटर का फूटा गुस्सा

23/03/2025
CM Dhami flagged off the vacuum-based road sweeping machine

साफ-सुथरे आधुनिक देहरादून की ओर कदम, सीएम धामी ने स्मार्ट तकनीक पहल की सराहना की

26/09/2025
Bumper recruitment for 1,213 posts in AVNL

5वीं कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां, इस दिन से करें अप्लाई

27/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version