• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी जी पर भरोसा जताइये, फिर उप्र में अमेरिका से भी अच्छी सड़कें बनेंगी : गडकरी

Writer D by Writer D
20/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, जौनपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से पिछले पांच साल में हुये विकास कार्यों का हवाला देते हुये कहा कि राज्य के मतदाता एक बार फिर ‘डबल इंजन’ की सरकार बनवायें जिससे प्रदेश में अमेरिका से भी बेहतर सड़कें बनायी जा सकेंगी।

गडकरी ने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सोमवार को 3,037 करोड़ रुपये की लागत वाले 146 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य में योगी सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं। उन्होंने राज्य के लोगों से एक बार फिर योगी सरकार को सरकार चलाने का अवसर देने की अपील की। उन्होंने कहा, “योगी सरकार पर भरोसा जताइये, फिर उप्र की सड़कें यूरोपीय मानकों से भी बेहतर, बिल्कुल अमेरिका जैसी होंगी।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गडकरी ने जौनपुर में भी उत्तर प्रदेश काे विश्वस्तरीय सड़कों की सुविधा से लैस करने की बात कही थी। उन्होंने अयोध्या को भी देश के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से जोड़ने का वादा करते हुये कहा, अयोध्या को देश के हर कोने से जोड़ने के लिए अमेरिका से भी अच्छे रास्ते बनाएंगे।”

हम समस्या को समस्या नहीं बनने देना चाहते, उसका समाधान करना चाहते : योगी

इस दौरान गडकरी ने उप्र में पिछली सरकारों के कार्यकाल में फैल अराजकता और बदहाली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “एक वक्त था जब उत्तर प्रदेश में स्कूल होते थे, तो टीचर नहीं, टीचर हों तो स्कूल नहीं, अस्पताल बने तो नर्स नहीं, नर्स और डॉक्टर हैं तो अस्पताल नहीं, ये पहचान बना दी थी पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश की।” उन्हाेंने कहा कि एक वक्त था जब उप्र में गुंडा माफियाओं का राज था, हर तरफ लूटमार थी। लेकिन योगी जी ने प्रदेश को एक नई दिशा और पहचान दिलाई है।

गडकरी ने कहा कि पिछले पांच सालों से कम समय में उत्तर प्रदेश के विकास कार्य बता रहे हैं कि अब इस प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। यहां अच्छे स्कूल खुल रहे हैं, स्कूलों में सुविधाएं बढ़ रही हैं, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, उद्योग लग रहे हैं, सही मायने में यही विकास है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया को सुचारु बनाये रखने के लिये उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी समय की मांग है और उन्हें विश्वास है कि जनता इस मांग को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है।

इस दौरान योगी ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई वाली अखिलेश यादव सरकार पर जमकर निशाना साधा। योगी ने पिछली सरकार में नौकरियाें के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरु होते ही वसूली शुरु होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आज हर किसी को बिना भेदभाव के नौकरी मिल रही है। लेकिन, पहले नौकरी सिर्फ एक परिवार तक ही सीमित रहती थी। प्रदेश में नौकरी निकलते ही एक परिवार वसूली पर निकल पड़ता था।

Tags: Jaunpur newsnitina gadkariup news
Previous Post

हम समस्या को समस्या नहीं बनने देना चाहते, उसका समाधान करना चाहते : योगी

Next Post

आजकल ‘छापा’ शब्द कान में आते ही अखिलेश ‘छटपटाने’ लगते हैं : केशव

Writer D

Writer D

Related Posts

Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Next Post

आजकल 'छापा' शब्द कान में आते ही अखिलेश 'छटपटाने' लगते हैं : केशव

यह भी पढ़ें

AK Sharma

सभी कर्मचारी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर जनता की करें सेवा: एके शर्मा

01/10/2023
drowning

पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान गंगा में डूबीं सात लड़कियां, दो लापता

22/04/2023
Karwa Chauth

इन चीजों के बिना अधूरी हैं करवा चौथ व्रत की पूजा, जरूर करें शामिल

01/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version