• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजकल ‘छापा’ शब्द कान में आते ही अखिलेश ‘छटपटाने’ लगते हैं : केशव

Writer D by Writer D
20/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा तंज किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि ‘बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय’।

केशव ने कहा कि अखिलेश यादव एंड कंपनी के लिए ईडी, सीबीआई, घोटाले और छापे, कोई नई बात नहीं है। कैग की रिपोर्ट में भी सपा सरकार के दौरान कई बार अरबों रुपयों के घोटालों की पुष्टि हुई है। आय से अधिक संपत्ति सहित कई मामलों की जांच पहले से हो रही थी लेकिन अब यह इसे चुनाव से जोड़कर जनता की सहानुभूति चाहते हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा का इतिहास बताता है कि कैसे इन लोगों ने भ्रष्टाचार कर खरबों की अवैध संपत्ति खड़ी की है। जब इसकी जांच होती है, तो कार्रवाई का बहाना बनाकर फर्जी सहानुभूति लेना चाह रहे हैं और अपने कुकर्मों पर परदा डालने के लिए छापों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पूरा कार्यकाल साबित करता है कि वह प्रदेश के लिए क्यों अनुपयोगी हैं। यह सपा सरकार के दौरान हुए दंगे, घोटाले, भ्रष्टाचार, जंगलराज और गुंडागर्दी की घटनाएं बताती हैं। खाद्यान्न घोटाला, खनन घोटाला, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला, लैपटॉप घोटाला, भर्ती घोटाला, ईपीएफ घोटाला, समाजवादी पेंशन घोटाला, बेरोजगारी भत्ता घोटाला समेत एक लंबी फेहरिस्त है।

अखिलेश बताएं, उनके पास बेहिसाब संपत्ति कहां से आई: केशव

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से उगाही आय से अधिक संपत्ति में अखिलेश यादव और उनका कुनबा आकंठ डूबा है। अखिलेश बताएं कि उनके पास बेहिसाब संपत्ति कहां से आई है ? उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए अखिलेश यादव और उनके कुनबे के लोगों ने सरकारी खजाने को लूटा है और अपने करीबियों से लुटवाया भी है। प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि अखिलेश ने खुद भी खुली लूट मचाई, कुनबे को भी लूट की छूट दी और करीबियों को भी इस लूट का हिस्सा बनाया। अब लूट को छिपाने के लिए झूठ लेकर आते हैं।

योगी जी पर भरोसा जताइये, फिर उप्र में अमेरिका से भी अच्छी सड़कें बनेंगी : गडकरी

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब जब भ्रष्टाचार करने वालों पर जांच में छापा पड़ रहा है, तो अखिलेश के माथे से 10 डिग्री की ठंड में भी पसीना आ रहा है। यह बताता है कि ‘किस चोर की दाढ़ी में तिनका’ है। सत्ता में रहते हुए सपा सरकार में कोई ऐसा विभाग नहीं था जिसमें इस कुनबे ने खुली लूट न मचाई हो। जो लोग 2017 से पहले बड़े पदों का दुरुपयोग कर पैसे ‘छापा’ करते थे, वह आजकल ‘छापा’ शब्द कान में आते ही ‘छटपटाने’ लगते हैं। सत्ता में थे, तो लूट और अब जब जनता ने सत्ता से हटा दिया, तो झूठ के अलावा अखिलेश को कुछ नहीं सूझता।

Tags: Keshav mauryaLucknow Newsup news
Previous Post

योगी जी पर भरोसा जताइये, फिर उप्र में अमेरिका से भी अच्छी सड़कें बनेंगी : गडकरी

Next Post

CM धामी ने मसूरी में 200 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post

CM धामी ने मसूरी में 200 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

यह भी पढ़ें

UPPCL

पावर एक्सचेंज पर 10 रुपये यूनिट ही मिलेगी बिजली, आयोग ने बदला पुराना आदेश

03/04/2023
CM YOGI

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

19/10/2025
Digital India

Digital India के छह साल पूरे होने पर PM मोदी ने दी बधाई, लाभार्थियों से की बातचीत

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version