• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी ने मसूरी में 200 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Writer D by Writer D
20/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 200 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में जीरो प्वांइट पर 500 वाहनों की पार्किंग बनाई बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप विकास को लेकर संकल्पित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के सपनों को हकीकत में बदलने की लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मसूरी राज्य निर्माण के आंदोलन की जन्मभूमि रही है। मसूरी और खटीमा दोनों ऐसे स्थान है जहां से उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में एक लाख करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य प्रदेश में हुए हैं, जिसमें एयरपोर्ट, रेलवे लाइन, चार धाम सड़क परियोजना समेत धार्मिक स्थलों का विकास शामिल है।

मुख्यमंत्री की ओर से 18.20 करोड़ की लागत के मसूरी टाउन हॉल का लोकार्पण, 31.95 करोड़ और मसूरी में किंग्रेग में मल्टी लेवल पार्किंग का लोकार्पण, 144.46 करोड़ और मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास, 5.24 करोड़ की मसूरी के आईडीएच लंढौर में शिफन कोट से स्थानांतरित परिवारों के लिये आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

आजकल ‘छापा’ शब्द कान में आते ही अखिलेश ‘छटपटाने’ लगते हैं : केशव

मुख्यमंत्री ने मसूरी में जीरो प्वॉइंट पर 500 वाहनों की पार्किंग बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही खट्टा पानी सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। हंस फाउण्डेशन के सहयोग से 34 आवासों का निर्माण किया जा रहा है, नगर पालिका मसूरी से जमीन उपलब्ध होने पर शेष 50 आवासों का निर्माण राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा। मसूरी में यदि नगर पालिका मसूरी से जमीन मिलती है, तो वेंडर जोन बनाया जाएगा। गढ़वाल सभा के भवन के लिए 1.5 करोड़ की स्वीकृति हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मसूरी प्रमुख पर्यटक स्थल है,कई वर्षों से यहां पार्किंग की आवश्यकता महसूस हो रही थी। अब पार्किंग के बन जाने से पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और इसको बुलंदी तक पहुंचाने के लिए हम सब का दायित्व होगा कि उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में पर्यटकों का स्वागत करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज सैनिकों का मान सम्मान बढ़ा है। केंद्र सरकार के विशेष प्रयासों से विभिन्न योजनाओं का उत्तराखंड को सीधा लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार हर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को चलाकर प्रदेश में विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज जिन योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास हुए हैं वे मसूरी की पर्यटन की गति को और आगे बढ़ाएगी। जहां एक ओर 144.46 करोड़ की पेयजल योजना से मसूरी में आने वाले कई दशकों तक पेयजल संकट नहीं होगा वहीं पार्किंग निर्माण से जाम का स्थाई समाधान हो जाएगा। मसूरी पर्यटन की दृष्टि से भी प्रदेश का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पिछले पांच सालों में मसूरी विधानसभा में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में विकास की योजनाएं चला रही है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर,उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक पुंडीर,मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल एवं अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

Tags: cm pushkar singh dhamimussorie newsNational newsUttrakhand News
Previous Post

आजकल ‘छापा’ शब्द कान में आते ही अखिलेश ‘छटपटाने’ लगते हैं : केशव

Next Post

मुख्यमंत्री को अनुपयोगी कहने वाले अखिलेश खुद वंशवादी व अनुपयोगी : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post

मुख्यमंत्री को अनुपयोगी कहने वाले अखिलेश खुद वंशवादी व अनुपयोगी : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान में हीट वेव प्रबंधन की सीएम भजनलाल ने संभाली कमान

29/05/2024

नानी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, मास्क ना लगाना पड़ा महंगा

27/06/2021

STF ने भाटी गिरोह के इनामी वांछित रविन्द्र भाटी को किया गिरफ्तार

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version