• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरगुजा में फिर से भाजपा का सांसद बनाना है: सीएम साय

Writer D by Writer D
19/04/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/सरगुजा। कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, जब तक हम सरकार में हैं महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने यह बातें कही।

साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। यह सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा लेकर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपित आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। कांग्रेस को फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है।

साय (CM Sai)  ने कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है, इसलिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। यह चुनाव मोदी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बने इसका चुनाव है।

साय (CM Sai)  ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज चार महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत दी। न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है।

हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी। श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। उन्होंने 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही।

हितग्राहियों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री लेते हैं रोज फीडबैक

मुख्यमंत्री (CM Sai)  ने भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र के बारे में कहा कि हमने देशवासियों के हित के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। इसलिए मोदी जी को चुनिए, संकल्प पत्र का सभी वादा पूरा होगा।

चिंतामणि महाराज के लिए मांगा वोट

साय (CM Sai) ने कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी को चिंतामणि महाराज को सांसद बनाना होगा। आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर चिंतामणि महाराज को प्रचंड मतों से जिताना होगा। यह आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।

सरगुजा की जनता का जताया विशेष आभार

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने सरगुजा संभाग की जनता का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया और भाजपा की सरकार बनाई इसके लिए आप सभी को जोहार, आप सभी का धन्यवाद। हमने मोदी की गारण्टी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, बचे वादे को भी सांय-सांय पूरा करेंगे।

जनसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोकसभा उम्मीदवार चिंतामणि महाराज, मंत्रीगण रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक गण प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, रामकुमार टोप्पो,उद्देश्वरी पैंकरा, शकुंतला सिंह पोर्ते, भूलन सिंह मरावी, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजा पांडेय, पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा, रजनी त्रिपाठी, ललन प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अखिलेश सोनी, चंपा देवी पावले, बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, ज्योतिनंद दुबे, ओमप्रकाश जायसवाल, भीमसेन अग्रवाल, विजयनाथ सिंह, रामलखन साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Tags: CM Vishnudev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

हितग्राहियों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री लेते हैं रोज फीडबैक

Next Post

श्रीराम की नगरी में बने ढाई लाख से अधिक शौचालय, अधिकांश गांव ओडीएफ घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
cm helpline 1076
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मजबूत हो रहा सुशासन, शिकायतों के त्वरित समाधान से बढ़ा लोगों का भरोसा

03/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन परियोजनाओं के लिए ₹150 करोड़ मंजूर

03/08/2026
Viksit Uttarakhand Vision-2047
उत्तराखंड

‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ को अंतिम रूप देने की तैयारी

03/08/2026
Next Post
Ayodhya

श्रीराम की नगरी में बने ढाई लाख से अधिक शौचालय, अधिकांश गांव ओडीएफ घोषित

यह भी पढ़ें

AK Sharma

वलीदपुर को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति, ऊर्जा मंत्री ने 33/11 के.वी. उपकेंद्र का किया लोकार्पण

14/03/2024
अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.07 करोड़ के पार, 1.77 लाख से अधिक नये मामले

14/11/2020
saand ki aankh

‘Saand Ki Aankh’ के 2 साल पूरे, ‘शूटर दादी’ को याद कर भावुक हुई भूमि

26/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version