• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य मंत्री ने संसद को बताया देश को कब तक मिलेगी कोरोना वैक्सीन?

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा वैधानिक दर्जा

56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा वैधानिक दर्जा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को मानसून सत्र के चौथे दिन राज्यसभा में बताया कि कब तक वैक्सीन के आने की संभावना है।

हर्षवर्धन ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत तक देश के लोगों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो सकेगी। डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा कि भारत अन्य देशों की तरह कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में एक एक्सपर्ट ग्रुप इसकी देखरेख कर रहा है। हमारे पास एडवांस प्लानिंग है। हमें उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत तक भारत में वैक्सीन उपलब्ध होगी।

राजनाथ बोले-सेना को सीमा पर गश्त करने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर फिलहाल, दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सबसे कम (1.64) फीसदी है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस मृत्यु दर को घटा कर एक फीसदी से भी कम करने का है।

कोरोना वायरस महामारी पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर 78 से 79 फीसदी है। उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने की उच्च दर वाले गिने-चुने देशों में शामिल है।

कोरोना पॉजिटिव बीजेपी के राज्यसभा सांसद का निधन, पार्टी में शोक की लहर

हर्षवर्धन ने कहा कि भले ही कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या भले अधिक हो लेकिन अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड मरीजों की संख्या 20 फीसदी से कम है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड महामारी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या यूरोप के कई देशों की तुलना में कम है। मंत्री ने कहा कि सरकार भारत में अमेरिका की तुलना में अधिक कोविड जांच करने पर विचार कर रही है।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने लोगों को आश्वासन दिया था किया सरकार वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में पूरी तरह से सावधानी बरत रही है। उन्होंने कहा था कि वैक्सीन सुरक्षा, लागत, इक्विटी, कोल्ड-चेन आवश्यकताएं, उत्पादन, समय सीमा आदि जैसे मुद्दों पर भी गहनता से चर्चा की जा रही है।’ कोरोना वैक्सीन के एक बार तैयार होने के बाद, इसे उन लोगों के लिए सबसे पहले उपलब्ध कराया जाएगा जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

देश में तीन कोरोना वैक्सीन पर चल रहा है काम

देश में तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया था कि भारत में तीन वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। इसमें से एक को जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

कैडिला हेल्थकेयर और भारत बोयोटेक की तरफ से तैयार की जा रही कोविड-19 वैक्सीन ने ट्रायल का पहला फेज पूरा कर लिया है। वहीं, पुणे की दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से 14 जगहों पर फेज-3 के दौरान 1500 वालेंटियर्स पर दवा का ट्रायल किया जाएगा।

Tags: Corona Ki Dava Kab Ayegicorona medicinecoronavirus vaccineCovid 19 Vaccine India DateCOVID-19 vaccinehindi newsIndia Corona VaccineIndia Coronavirus VaccineIndia me Kab ayegi Corona ki Dawanews in hindiWhen Corona Vaccine will be launch in Indiaइंडिया कोरोना वैक्सीनकब तक मिलेगी कोरोना वैक्सीन?कोरोना की दवाकोरोना की दवा कब आएगीकोरोना दवाकोरोना वैक्सीनकोरोना वैक्सीन लॉन्च डेटभारत कोरेाना वायरस वैक्सीनहर्षवर्धन ने बताया कोरोना वैक्सीन कब आएगी
Previous Post

कोरोना पॉजिटिव बीजेपी के राज्यसभा सांसद का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Next Post

बाराबंकी : पूर्व विधायक के पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post

बाराबंकी : पूर्व विधायक के पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

dowry

विवाहिता की पीट पीट कर हत्या, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

18/07/2021

पैतृक संपत्ति पर बेटी का हर स्थिति में समान अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

11/08/2020
Marriages

वरमाला से पहले दूल्हा बारात समेत चंपत, परिवार में मचा हंगामा

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version