• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चाय बनाते वक़्त चायपत्ती की जगह डाल दी चूहामार दवा, और फिर….

Writer D by Writer D
04/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चंदौली
0
Poison
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली। जिले में एक लड़की ने चाय (Tea) बनाते वक्त दूध में चाय पत्ती की जगह चूहामार दवा डाल दी। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय बिजली कट हो गई थी, इसकी वजह से ऐसा हो गया। चाय जब घर के तीन लोगों ने पी तो उनकी हालत खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

दरअसल, चंदौली स्थित कांशीराम आवास योजना में राजधानी कुमार नाम के एक शख्स का परिवार रहता है। मंगलवार शाम 7 बजे राजधानी कुमार की बेटी चाय (Tea) बना रही थी।

बताया जा रहा है कि चूल्हे पर दूध और पानी खौल रहा था, इसी समय बिजली चली गई। इसके बाद किचन में चायपत्ती के पाउच के पास ही चूहामार दवा का पाउच भी रखा था। चाय बना रही लड़की ने चायपत्ती समझकर चूहामार दवा खौलते दूध और पानी में डाल दी।

इसके बाद राजधानी कुमार और उनके दो बेटों ने चाय पी ली। चाय पीने के कुछ ही देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों की एक साथ हालत बिगड़ती देख आसपास लोग इकट्ठा हो गए।

बातचीत के दौरान जब इनकी हालत को लेकर के पड़ोसियों ने पूछताछ की तो पता चला कि चायपत्ती के बदले चूहामार दवा डालकर चाय बन गई थी, जिसे पीने के बाद तीनों की हालत बिगड़ी। आनन-फानन में लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज किया।

सीएम ने स्वयं संभाली रोड शो की बागडोर, देश के बड़े निवेशक देख रहे उत्तर प्रदेश की ओर

चंदौली के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ। संजय कुमार ने बताया कि रात करीब 9 बजे अस्पताल में 3 लोग आए थे, जिनमें पिता और 2 पुत्र थे। उन लोगों ने चूहे मारने वाली दवा पड़ी हुई चाय पी ली थी। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। यहां आए तो हालत ठीक नहीं थी, लेकिन उनका इलाज कर रहा हूं, पहले से बेहतर हैं।

Tags: chandauli news
Previous Post

सीएम ने स्वयं संभाली रोड शो की बागडोर, देश के बड़े निवेशक देख रहे उत्तर प्रदेश की ओर

Next Post

न्यायपालिका की जय, राजनीतिक षड्यंत्र की पराजय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
AK Sharma

न्यायपालिका की जय, राजनीतिक षड्यंत्र की पराजय

यह भी पढ़ें

UP Board

जारी हुआ JEE Advanced रिजल्ट, jeeadv.ac.in पर करें चेक

11/09/2022
Life Imprisonment

हत्या के मामले में सगे भाइयों को उम्रकैद

26/07/2023
राहुल गांधी

असम चुनाव : राहुल गांधी, बोले- नागपुर से नहीं चलना चाहिए आपका राज्य

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version