• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Health Tips : ब्रेकफस्ट मिस करने से वजन घटेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा

Writer D by Writer D
05/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
healthy breakfast

healthy breakfast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रेकफस्ट, दिन का सबसे अहम भोजन होता है क्योंकि रात में डिनर करने के बाद करीब 8 से 10 घंटे पेट खाली रखने के बाद सुबह ब्रेकफस्ट करना बेहद जरूरी है। अगर आप सोचते हैं कि वजन घटाना है इसलिए ब्रेकफस्ट नहीं करना चाहिए तो आप पूरी तरह से गलत हैं। ब्रेकफस्ट मिस करने से वजन घटेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा। लिहाजा आपको ब्रेकफस्ट में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस हो और जिसमें ज्यादा कैलरी भी न हो।

बेहद कम समय में वजन घटाना चाहते हैं तो जापानी डायट प्लान ट्राई करें जिसमें आपको ब्रेकफस्ट में केला खाना होता है। इसे असा बनाना डायट भी कहते हैं और जापान में यह डायट प्लान बेहद फेमस है। मॉर्निंग बनाना डायट एक सिंपल प्लान है जिसमें केले के पोषक तत्वों का इस्तेमाल कम समय में वेट लॉस करने में किया जाता है।

इस डायट प्लान के मुताबिक कोई व्यक्ति सिर्फ ब्रेकफस्ट में केला खा सकता है और बाकी दिनभर लंच, डिनर या स्नैक टाइम में कुछ भी खा सकता है। इस दौरान लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने के लिए भी कहा जाता है। साथ ही डायट को फॉलो करने वाले लोग रात में 8 बजे के बाद कुछ भी नहीं खा सकते और साथ ही पेय पदार्थों में पानी के अलावा और कुछ नहीं पी सकते।

मॉर्निंग बनाना डायट प्लान के तहत एक्सर्साइज करने की किसी तरह की जरूरत पर फोकस नहीं किया जाता। हालांकि अगर आप हल्का-फुल्का एक्सर्साइज करते हैं तो वेट लॉस के नतीजे और जल्दी मिलने शुरू हो जाएंगे।

केला, डाइजेस्टिव इंजाइम्स से भरपूर होता है जिससे न सिर्फ आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है बल्कि सुबह के समय केला खाने से आपका मेटाबॉलिज्म रिचार्ज हो जाता है, पेट भरा हुआ महसूस होता है तो जल्दी भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। केला, पोटैशियम और फाइबर का भी अच्छा सोर्स है जो शरीर के बॉडी फैट को रेग्युलेट करता है, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है और बॉडी को जरूर एनर्जी देता है।

हालांकि केले में नैचरल शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है इसलिए लंबे वक्त तक इसका सेवन करना हेल्दी नहीं होगा। हालांकि यह एक तरह का फैड डायट है जिससे अस्थायी नतीजे मिल सकते हैं और कमर का साइज कम कर वेट लॉस में मदद मिल सकती है। वेट लॉस के अलावा बेहतर स्वास्थ्य और हेल्थ बनाए रखने के लिए हर चीज को मिलाकर तैयार की गई डायट और वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है।

Tags: Banana dietbanana in breakfastBenefits Of BananaWEIGHT LOSSकेला खाने के फायदेफाइबर से भरपूर केलाब्रेकफस्ट में खाएं केलावजन घटाने में मददगारवेट लॉस
Previous Post

बढ़ता तनाव बनता हैं इन परेशानियों का कारण, बचाव के लिए करें ये उपाय

Next Post

विटामिंस खाद्य पदार्थों से ले बजाय विटामिन सप्लीमेंट्स से

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
धर्म

राधा अष्टमी के दिन करें ये अचूक उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

15/09/2026
Ganesh Chaturthi
धर्म

राशि के अनुसार करें बप्पा का पूजन, मिलेगा मनवांछित फल

15/09/2026
Next Post
Vitamin D

विटामिंस खाद्य पदार्थों से ले बजाय विटामिन सप्लीमेंट्स से

यह भी पढ़ें

share market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड

28/05/2021
padma awards

पद्म पुरस्कार के लिए प्रेरणादायी शख्सियतों को सम्मानित करने की मोदी की अपील

11/07/2021
Dismissed

शराबबंदी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारी समेत चार बर्खास्त

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version