• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
09/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है, खेल से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। यही नहीं खेलों में आपसी प्रतिस्पर्धा से खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रूचि तो बढ़ती ही है और आपसी प्रेम तथा सद्भाव का वातावरण भी बनता है। श्री मौर्य आज उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोशिएशन द्वारा लामार्टीनियर ग्राउन्ड, लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय विभागीय टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेन्ट के फाइनल मैच का उद्घाटन करने के उपरान्त खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर श्री मौर्य ने प्रतीक स्वरूप क्रिकेट मैच भी खेला तथा लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष ने बाॅलिंग की। उपमुख्यमंत्री को एसोशिएशन द्वारा शाॅल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका शानदार स्वागत किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मिलकर विभागीय क्रिकेट मैच की जो परम्परा चलाई जा रही है, निःसन्देह बहुत ही सराहनीय है, इससे विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिभा और क्षमता को निखारने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिला है, निश्चित रूप से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के यह प्रयास नई उचाईयों को छुयेंगे और देश व प्रदेश में नये आयाम स्थापित करेंगे।

सिद्धार्थनाथ ने वर्चुअल ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन, कहा- प्रदेश का निर्यात में अग्रणी स्थान

उन्होने फाइनल मैच की दोनों टीमों व पूर्व में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेन्ट के खिलाड़ियों को बधाई देते हुये कहा कि क्रिकेट टूर्नामेन्ट के विस्तार के लिये जो भी जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। श्री मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री मा0 श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य किये गये हैं और खेल प्रतिभावों को उभारने तथा उनसे प्रेरणा लेने के लिये भी सार्थक व सकारात्मक प्रयास किये गये हैं और किये जा रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग द्वारा इसी क्रम में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने वाले उ0प्र0 के खिलाड़ियों के घरों तक मेजर ध्यानचन्द विजयपथ के नाम से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है तथा खिलाड़ियों के नाम के बड़े-बडे़ बोर्ड लगाकर उनके चित्रों तथा विवरण का उल्लेख किया जा रहा है, साथ ही साथ इन खिलाड़ियों के नाम से द्वार भी बनाये जा रहे हैं।

Tags: Keshav mauryaLucknow News
Previous Post

सिद्धार्थनाथ ने वर्चुअल ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन, कहा- प्रदेश का निर्यात में अग्रणी स्थान

Next Post

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने की 1097 करोड़ की संपत्ति अटैच

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
haji iqbal

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने की 1097 करोड़ की संपत्ति अटैच

यह भी पढ़ें

PM Modi

युवा सांसदों के भविष्य के लिए उन्हें बहस में भाग लेने का मौका मिले: पीएम मोदी

07/12/2022
Makhane Kheer

जन्माष्टमी के व्रत बनाएं मखाने की खीर

15/08/2025
Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न देखें चांद, लग सकता है झूठा कलंक

26/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version