• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज संकष्टी चतुर्थी पर सुने ये कथा, गणपती दूर करेंगे सभी संकट

Writer D by Writer D
22/12/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Sankashti Chaturthi

Sankashti Chaturthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल की अंतिम संकष्टी चतुर्थी 22 दिसंबर को यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन गणेश भगवान के लिए व्रत रखा जाता है और विधिवत पूजा की जाती है।

भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी परेशानियों को हर लेते हैं इसीलिए इन्हें विघ्नहर्ता और संकटमोचन भी कहा जाता है। संकष्टी के दिन भगवान गणेश का व्रत करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन इसकी कथा सुनने से गणपति की कृपा प्राप्त होती है।

शुभ मुहूर्त

पूजा मुहूर्त- रात्रि 08 बजकर 15 मिनट से, रात्रि 09 बजकर 15 मिनट तक (अमृत काल)

चंद्र दर्शन मुहूर्त-  रात्रि 08 बजकर 30 मिनट से, रात्रि 09 बजकर 30 मिनट तक

पूजा विधि

स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। गणपति की पूजा करते समय जातक को अपना मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। पूजा में तिल, गुड़, लड्डू, फूल ताम्बे के कलश में पानी, धूप, चन्दन , प्रसाद के तौर पर केला या नारियल रखें। गणेश जी  को रोली लगाएं, फूल और जल अर्पित करें। संकष्टी को भगवान गणेश  को तिल के लड्डू और मोदक का भोग लगाएं। पूजा समाप्त होने के बाद प्रसाद बाटें। रात को चांद देखने के बाद व्रत खोलें।

व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार माता पार्वती और भगवान शिव नदी के पास बैठे हुए थे तभी अचानक माता पार्वती की चौपड़ खेलने की इच्छा हुई लेकिन वहां उन दोनों के अलावा तीसरा कोई नहीं था जो इस खेल में निर्णायक भूमिका निभाए। समस्या का समाधान करते हुए शिव और पार्वती ने मिलकर एक मिट्टी की मूर्ति बनाई और उसमें जान डाल दी। शिव-पार्वती ने मिट्टी से बने बालक को खेल देखकर सही फैसला लेने का आदेश दिया। खेल में माता पार्वती बार-बार भगवान शिव को मात दे रही थीं।

चलते खेल में एक बार गलती से बालक ने माता पार्वती को हारा हुआ घोषित कर दिया। इससे नाराज माता पार्वती ने गुस्से में आकर बालक को श्राप दे दिया और वह लंगड़ा हो गया। बालक ने अपनी भूल के लिए माता से बार-बार क्षमा मांगी। बालक के निवेदन को देखते हुए माता ने कहा कि अब श्राप वापस नहीं हो सकता लेकिन एक उपाय से श्राप से मुक्ति पाई जा सकती है। माता ने कहा कि संकष्टी वाले दिन पूजा करने इस जगह पर कुछ कन्याएं आती हैं, तुम उनसे व्रत की विधि पूछना और उस व्रत को सच्चे मन से करना।

बुधवार के दिन इस मंत्र से करें गणेश की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

बालक ने व्रत की विधि को जान कर पूरी श्रद्धापूर्वक संकष्टी का व्रत किया। उसकी सच्ची आराधना से भगवान गणेश प्रसन्न हुए और उसकी इच्छा पूछी। बालक ने माता पार्वती और भगवान शिव के पास जाने की अपनी इच्छा जताई। भगवान गणेश ने उस बालक को शिवलोक पंहुचा दिया, लेकिन जब वह पहुंचा तो वहां उसे केवल भगवान शिव ही मिले। माता पार्वती भगवान शिव से नाराज होकर कैलाश छोड़कर चली गयी होती हैं।

जब शिव ने उस बच्चे को पूछा की तुम यहां कैसे आए तो उसने उन्हें बताया कि गणेश की पूजा से उसे यह वरदान प्राप्त हुआ है। यह जानने के बाद भगवान शिव ने भी पार्वती को मनाने के लिए उस व्रत को किया और इसके बाद माता पार्वती भगवान शिव से प्रसन्न हो कर कैलाश वापस लौट आती हैं।

Tags: ganpati pujasankashti chaturthisankashti chaturthi 2021sankashti chaturthi kathaSankashti Chaturthi muhuratsankashti chaturthi vrat
Previous Post

दुबई के शासक को छठवीं पत्नी को तलाक के लिए देने होंगे इतने अरब रुपए का हर्जाना

Next Post

हंगामे की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र, राज्यसभा-लोकसभा अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

coconut oil for skin
फैशन/शैली

हर मौसम स्किन करेगी ग्लो, करें इसका इस्तेमाल

03/07/2026
washing clothes
फैशन/शैली

बरसात में कपड़ों को महकाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

03/07/2026
Strawberry
फैशन/शैली

बेदाग निखरी त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

03/07/2026
Dal-chawal
फैशन/शैली

सेहत से भरपूर हैं दाल-चावल, सेहत को होता हैं जबरदस्त फायदे

03/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Next Post

हंगामे की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र, राज्यसभा-लोकसभा अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित

यह भी पढ़ें

Nutrition Distribution

कोई दूसरा नहीं ले सकेगा लाभार्थी के हिस्से का पोषाहार

25/08/2023

किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे है नेता और दल बेरोजगार हो गए : केशव

19/11/2021
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी बने ‘बिग बॉस 17’ के विजेता, खास अंदाज में सलमान खान को बोला थैंक्यू

29/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version