• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद-मां श्रृंगार गौरी मामले में सुनवाई पूरी, शाम 4 बजे आएगा फैसला

Writer D by Writer D
30/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi case

Gyanvapi case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद-मां श्रृंगार गौरी (Gyanvapi Masjid Verdict) मामले में आज सुनवाई पूरी हो गई और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। आज शाम 4 बजे पूजा की अनुमति को लेकर फैसला आएगा। इस याचिका में शिवलिंग की पूजा की इजाजत मांगी गई थी।

दरअसल आज ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) पर कोर्ट में डबल सुनवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष आज अपनी उसी दलील को आगे बढ़ा रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि केस को चलाने लायक नहीं है। फिलहाल फास्ट ट्रैक कोर्ट में पूजा का अधिकार तय करने’ की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है और फैसला शाम 4 बजे तक के लिए रिजर्व कर लिया गया है।

ज्ञानवापी हिंदुओं को सौंपने और पूजा की मांग

दरअसल, हिंदू पक्ष ने सिविल कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid)  हिंदुओं को सौंपने और पूजा की मांग की गई थी। इस मामले पर 25 मई को सुनवाई हुई थी। किरण सिंह के पैरोकार याचिकाकर्ता जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा था कि कोर्ट ने भी मान लिया है कि इस विवाद का निपटारा जल्द से जल्द होना चाहिए।

ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने का मामला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट के हवाले

वहीं आज वाराणसी जिले की जिला और फास्ट ट्रैक कोर्ट में ज्ञानवापी में पूजा करने की मांग वाले मामले की सुनवाई की गई। जिसके बाद कोर्ट ने फैसले को रिजर्व कर दिया है। अब शाम चार बजे कोर्ट फैसले को सुनाएगी। आज ज्ञानवापी से जुड़े सभी मामलों की दो प्रमुख कोर्ट में सुनवाई हुई है। माना जा रहा है कि आज कोर्ट सर्वे के फोटोग्राफ भी जारी कर सकती है। हालांकि मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का रिपोर्ट सार्वजनिक ना करने की अपील की है।

शिवलिंग मिलने का दावा

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid)  में एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के बाद कथित तौर पर शिवलिंग मिलने का दावा हिंदू पक्ष ने किया था। जिसके बाद कोर्ट ने मस्जिद में स्थित वजूखाने को सील करने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि आज (30 मई) को सभी अधिवक्ताओं को कोर्ट में सीडी मिलेगी।

Tags: gyanpai me shivlinggyanvapi masjidgyanvapi masjid survey casegyanvapi me khulasagyanvapi mosquegyanvapi mosque surveygyanvapi mosque survey report livegyanvapi survey casegyanvapi survey reportgyanvapi survey report livegyanvapi vivaadhindu symbol in masjidNational newsSupreme Courtvaranasi court newsvaranasi news
Previous Post

इस दिन होगा यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम, ऐसे से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Next Post

किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी स्याही, सभा में जमकर हुई मारपीट, देखें Video

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़, किसान से कुंभ तक हर क्षेत्र के लिए बड़ा प्रावधान

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

27/10/2026
Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Next Post
rakesh tikait

किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी स्याही, सभा में जमकर हुई मारपीट, देखें Video

यह भी पढ़ें

Pankaja Munde

पंकजा गोपीनाथ मुंडे की वैद्यनाथ शुगर फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा

13/04/2023
arrested

वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, नौ मोटरसाइकिल बरामद

12/01/2022
rava dosa

आज बनाएं रवा डोसा, नोट करें रेसिपी

20/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version