• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी का नाम सुनकर बढ़ जाती है गुंडों की धड़कनें : राजनाथ

Writer D by Writer D
25/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टिकाऊ कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा का संगठन चल रहा है, हजारों कार्यकर्ताओं के दम पर यह पार्टी आज विश्वस्तरीय व विश्वसनीय पार्टी बन गई है। जिस पार्टी का आधार बूथ स्तर तक हो, वह कोई भी चुनाव जीत सकती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा बूथ अध्यक्षों के दम पर एक बार फिर दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर चुनाव जीतेगी।

यह बात अवध प्रांत के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कही। राजनाथ सिंह ने बूथ अध्यक्षों में उत्साह भरते हुए कहा कि आप हमारे सेनानी हो, ऐसे सैनिकों के दम पर ही पार्टी चुनाव जीत रही है। सेनानियों का जितना अभिनंदन किया जाए वह कम है। पार्टी की जान बूथ अध्यक्ष ही हैं।

यूपी में बूथ अध्यक्षों के दम पर मिलेगा दो तिहाई बहुमत

रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा व श्रावस्ती के बूथ अध्यक्षों के नाम गिनाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इनसे वार्ता में बूथ कार्यकर्ताओं के अन्दर जो उत्साह देखा, उससे मैंने अंदाजा लगा लिया कि यूपी में अब चावल पक चुका है, दुनिया की कोई भी ताकत दो तिहाई बहुमत मिलने से नहीं रोक सकेगी। “बूथ जीता तो चुनाव जीता” इस मंत्र के दम पर करिश्मा हुआ है।

‘जहां पर कम-वहां पर हम’ इस भाव के साथ काम करने की जरूरत

अपने भाषण में उन्होंने बूथ अध्यक्षों को शीश झुकाकर अभिनंदन करने की बात कह जोश भरते हुए कहा कि “जहां पर कम-वहां पर हम” इस धारणा के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ आज दुष्प्रचार व बेमेल गठजोड़ चल रहा है, इसका जवाब देने के लिए सभी को सक्रिय रहने की जरूरत है।

विपक्षी दलों की पोल खोलने का काम करें कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि अपने बूथ को जीतने की रणनीति बनाकर यूपी में अन्य विपक्षी दलों की पोल खोलने का भी काम करना है। उन्होंने कोरोना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों को जनता के बीच बताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सेवा के दम पर ही कार्य करती है। कोरोना में अन्य दलों के नेता जब घर से नहीं निकल रहे थे, तब हमारे बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे थे। सपा-बसपा के लोग कहीं नहीं दिखे, आज पार्टी सेवा के आधार पर ही चुनाव मैदान में है।

दो दिवसीय दौरे पर कल बलरामपुर पहुंचेंगे सीएम योगी

अपने तय समय डेढ़ बजे से 4 मिनट पूर्व मंच पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बूथ के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर भी बताएं। उन्होंने किसान बिल वापसी से लेकर विपक्षी दलों के जिन्ना प्रेम व केंद्र व यूपी की सरकार की उपलब्धियां भी खूब गिनाईं।

जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं विपक्षी दल

राजनाथ ने विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा की अन्य दल आंखों में धूल झोंक कर राजनीति कर रहे हैं, हम जनता की आंखों में धूल झोंक कर नहीं बल्कि आंख से आंख मिलाकर राजनीति करने वाले हैं। पार्टी जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि आज कुछ अन्य दलों के नेताओं की कथनी और करनी के कारण राजनीति में विश्वास का संकट उत्पन्न हुआ है। कार्यकर्ताओं को उसे भी दूर करना है, जनता को यह विश्वास दिलाना है कि भाजपा ने जो कहा है वो किया।

यूपी में योगी का नाम सुनकर बढ़ जाती है गुंडों की धड़कनें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी सरकार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि 2012 से 2017 तक यूपी की जनता ने सपा सरकार देखी है। प्रदेश में 2017 से योगी सरकार है, जब दोनों सरकारों की तुलना की जाएगी तो योगी आदित्यनाथ की सरकार भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार ने बहुत अच्छे काम किए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में मंत्रियों पर बलात्कार व भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, गुंडों, माफियाओं का बोलबाला था, आज यूपी में योगी का नाम सुनकर गुंडों-बदमाशों की धड़कनें बढ़ जाती है। अच्छी कानून व्यवस्था के कारण दूसरे देशों से निवेश यूपी में हो रहा है। सशक्त भारत के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत बहुत जरूरी है।

हम किसानों व राम भक्तों पर गोली नहीं चलाते

सिंह ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष के जिन्ना प्रेम की चर्चा करते हुए कहा कि जिन्ना देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने किसान बिल वापसी के संबंध में कहा कि हम किसानों और रामभक्तों पर गोली चला नहीं चलाते। पूर्ववर्ती सरकारों का इतिहास किसानों और राम भक्तों पर गोली चलाने का रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीतापुर जिले का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह नैमिषारण्य की पवित्र व सूफी-संतों की भी धरती है। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मनोज पांडे को नमन करते हुए कहा कि अदम्य साहस का परिचय देने में इस पवित्र धरती का गौरवशाली इतिहास है।

इन वक्ताओं ने भी किया संबोधित

अवध प्रांत के बूथ स्तरीय सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, उप्र के कानून मंत्री बृजेश पाठक, डॉ महेंद्र सिंह, रमापति शास्त्री सीतापुर सांसद राजेश वर्मा, अशोक रावत ने भी अपने विचार कार्यकर्ताओं के समक्ष रखकर जोश भरने का कार्य किया।

इनकी रही प्रमुख रूप से मंच पर मौजूदगी

सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, सांसद जय प्रकाश रावत, ब्रजभूषण शरण सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह, मंत्री स्वाती सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, अशोक बाजपेई, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने किया।

Tags: Rajnath singhsitapur newsup news
Previous Post

स्लीपर बस ने स्कूल बस में मारी टक्कर, 10 से अधिक छात्र घायल

Next Post

महबूबा ने कहा रामबाग एनकाउंटर की प्रमाणिकता पर संदेह मंडरा रहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में बढ़ी फिल्म शूटिंग, अक्षय कुमार-जाह्नवी कपूर कर रहे शूट

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Next Post
Mehbooba Mufti

महबूबा ने कहा रामबाग एनकाउंटर की प्रमाणिकता पर संदेह मंडरा रहा

यह भी पढ़ें

murder

पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या

01/01/2023
Elon Musk

चार दिवसीय संघर्ष विराम के बीच एलन मस्क इजराइल के दौरे पर

27/11/2023
Ahmedabad plane crash

Ahmedabad Plane Crash: ‘किसी के बचने की उम्मीद नहीं’, एअर इंडिया हादसे पर बोले पुलिस कमिश्नर

12/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version