• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट, इतने जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Writer D by Writer D
07/11/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम विभाग ने की तरफ से कई जिलों में तेजी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के बाद सरकार ने चेन्नई  समेत अन्य तीन जिलों में दो दिनों तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। चेन्नई और इससे सटे कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू में भारी बारिश हुई है। चेन्नई में शनिवार रातभर हुई बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। सीएम एमके स्टालिन ने राहत बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

चेन्नई में बारिश ने कैसी आफत बरसाई है उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं शनिवार को हुई बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लगातार बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया। मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश की चेतावनी के बाद चेन्‍नई, तिरुवल्‍लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में प्रशासन ने स्‍कूलों और कॉलेजों को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी कर दिया है।

सीएम स्टालिन ने दीपावली पर्व मनाने के लिए चेन्नई से बाहर गए लोगों को फिलहाल भारी बारिश की वजह से चेन्नई की यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने की अपील की है। मौसम विभाग ने दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। तेज हवा के कारण सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

चेन्नई में सबसे अधिक 134।29 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने शहर में 160 राहत शिविर स्थापित किए हैं और बारिश राहत कार्यों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया गया है।

राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की चार टीमों को मदुरै, चेंगलपेट, तिरुवल्लूर भेजा गया है, जबकि एसडीआरएफ की टीमों को तंजावुर और कुड्डालोर जिलों में भेजा गया है।

भारी बारिश के साथ कई जिलों में बाढ़ की संभावना भी जारी की गई है। राज्य के जल संसाधन अधिकारियों ने कांचीपुरम और तिरुवल्लूर में बाढ़ की चेतावनी जारी की और जिला कलेक्टरों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने के लिए कहा गया है।

सीएम स्टालिन ने कहा कि राज्य में 1 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच 334।64 मिमी बारिश हुई, जो सीजन के दौरान हुई सामान्य बारिश से 44 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कोयंबटूर, तिरुनेलवेली, तिरुवरुर, विल्लुपुरम, इरोड, करूर, कुड्डालोर, पुदुकोट्टई, पेरम्बलुर जैसे जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है और जिलों में 5,106 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

Tags: chennai newsHeavy Rain AlertNational newsRain alerttamilnadu news
Previous Post

जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से ईडी कर रहा है पूछताछ

Next Post

कार की टक्कर से पत्नी की मौत, अस्पताल में भर्ती पति ने भी तोड़ा दम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ होते हैं सितंबर में जन्मे लोग, इनमें होती है कमाल की खूबियां

12/09/2026
Main Slider

इस दी मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें इसका महत्व

12/09/2026
Ganesh Chaturthi
Main Slider

आप भी घर ला रहे हैं गणपति तो पहले जान लें यह जरूरी नियम

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, इस विधि से करें पूजा

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो जान लें यह नियम

12/09/2026
Next Post

कार की टक्कर से पत्नी की मौत, अस्पताल में भर्ती पति ने भी तोड़ा दम

यह भी पढ़ें

प्रदेश में अब तक 86 लाख से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज प्राप्त कर चुके : योगी

11/08/2021
Priyanka Chopra

एक साल की हो गई प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली, स्टाइल में सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे

14/01/2023
Kabaddi players

कबड्डी खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना बनाकर खिलाया, अधिकारी सस्पेंड

20/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version