• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त, बिजली के तारों पर गिरे पेड़

Heavy rains disrupted life in Jharkhand, trees fell on electric wires

Writer D by Writer D
27/05/2021
in Main Slider, झारखंड, राष्ट्रीय
0
cyclone yass

cyclone yass

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चक्रवाती तूफान यास की वजह से रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। हालांकि पश्चिमी सिंहभूम के कई क्षेत्रों में गुरुवार को कुछ देर के लिए बारिश थमी भी। बुधवार को 24 घंटे की बारिश में चाईबासा के सोनुआ-गुदड़ी मेन रोड में निर्माणाधीन पुलिया के पास डायवर्शन बह गया। सरायकेला के खरकाई और संजय नदी व चाईबासा के रोरो और कारो नदी में बाढ़ आ गई। इसके बाद नदी के किनारे बसी सभी बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। सिमडेगा के बानो में विशालकाय जामुन का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। इससे रोड जाम हो गया। खूंटी में भी बिजली के तारों पर पेड़ गिर गया। कई जगहो पर भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।

वहीं, दुमका-रामपुरहाट रोड NH-114 A कुणाल गैरेज के पास बिजली पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए आम का पेड़ गिर गया। इससे आवाजाही बाधित हो गई। सेखरकाई का तितिरविला पुल डूबने से राजनगर प्रखंड का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। सरायकेला की खरकाई नदी उफान पर है। पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। सेखरकाई का तितिरविला पुल डूबने से राजनगर प्रखंड का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

पुल के ऊपर पानी बह रहा है। वहीं, बगल में नया पुल बनाया जा रहा है परंतु निर्माण अधूरा है। इधर, संजय नदी के खापर साई पुल डुबने आवागमन पूरी तरह से बंद है। वहीं, जामताड़ा के पबिया लगातार बारिश की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। गोविंदपुर-साहेबगंज नेशनल हाईवे का यह दृश्य है। पबिया बाजार में दुकानदार दुकान खोलकर बैठे हैं, पर ग्राहर नदारद हैं। बाजार में बिल्कुल सन्नाटा छाया हुआ है। सिमडेगा के बानो में भारी बारिश और तेज हवा की वजह से जामुन का विशाल पेड़ मेन रोड पर गिर गया।

सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता से पूछा सवाल- आखिर रात आठ बजे होटल के कमरे में गईं क्यों?

चाईबासा में भारी बारिश से सोनुआ-गुदड़ी मेन रोड में पोड़ाहाट गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्शन बह गया। इससे सोनुआ प्रखंड के दर्जनों गांवों का सोनुआ मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इसके अलावा गुदड़ी प्रखंड के लोढाई और आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क भी सोनुआ से कट गया है। यह मुख्य सड़क सोनुआ से पोड़ाहाट पनसुआं होते हुए लोढाई और गुदड़ी तक जाती है। अब इस मुख्य सड़क में डायवर्शन बह जाने से लोगों को सोनुआ आने में समस्या हो रही है।

इधर, सिमडेगा के बानो मनोहरपुर मुख्य पथ पर बांकी मिशन स्कूल के पुल से आगे भारी बारिश और तेज हवा की वजह से जामुन का विशाल पेड़ मेन रोड पर गिर गया। इससे रोड जाम हो गया। चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग स्थित संकोसाई बरसाती नाले ने आसपास के क्षेत्रों के खेतों पर पानी बढ़ने से दरिया का रूप धारण कर लिया है।

वहीं, चाईबासा के रोरो नदी में बाढ़ आ गई। नदी किनारे बसी गरीब कॉलोनी के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। रोरो नदी किनारे बसी सभी बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में प्रशासन मदद पहुंचा रही है। चाईबासा के गुवा में मंगलवार से हो रही लगातार मूसलधार बारिश से कारो नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे कारो नदी काफी उफान पर है। लोगों के घरों में पानी भर गया। इससे घरों में रखा सामान बर्बाद हो गया। कई लोगों ने मिट्टी के कच्चे घरों से निकल स्कूलों में शरण ली है। वहीं इस तूफान के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। साथ ही पानी टंकी के जलमग्न हो जाने के कारण पानी की सप्लाई दो दिनों से बंद है।

Tags: Cyclone YasRanchiYas havocचक्रवाती तूफान यासजनजीवन बेहालयास का कहररांचीलोगों का अपने घरों से पलायन
Previous Post

शादी के मंडप में हुई दुल्हन की मौत, दूल्हे ने की छोटी बहन से शादी

Next Post

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर ग्रेनेड किए बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, यात्रियों से प्रशासन ने की ये अपील

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
terrorists encounter

सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर ग्रेनेड किए बरामद

यह भी पढ़ें

Gemstones

राशि के अनुसार धारण करें ये रत्न, दूर भाग जाएंगे सभी संकट

29/06/2026
Amit Mohan

यूपी में आए कोरोना के 53 नए केस, कुल 1028 एक्टिव मामले : अमित मोहन

22/07/2021
Murder

प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, 10 राउंड फायरिंग से थर्राई राजधानी

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version