• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी की सालगिरह पर ड्रीम गर्ल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस से कही ये बात

Writer D by Writer D
02/05/2022
in मनोरंजन
0
hema malini, Dharmendra

hema malini, dharmendra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) की आज शादी की 42वीं सालगिरह (wedding anniversary) है। इस मौके पर हेमा मालिनी (Hema Malini) vने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

 मैं वास्तव में धन्य महसूस करती हूं : हेमा मालिनी (Hema Malini)

हेमा मालिनी ने अपने तमाम चाहने वालों को शादी की सालगिरह (wedding anniversary) की बधाई देने के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा-“हमारी शादी की सालगिरह पर आज मैं भगवान को इन सभी वर्षों की खुशी, हमारे प्यारे बच्चों, पोते-पोतियों और हर जगह हमारे शुभचिंतकों के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं वास्तव में धन्य महसूस करती हूं।”

हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र (Dharmendra) सत्तर के दशक के सबसे मशहूर अभिनेता-अभिनेत्री हैं । दोनों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई । धर्मेंद्र और हेमा की पहली मुलाकात साल 1970 में फिल्म ‘तुम हसीं मैं जवां’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने इसी साल आई एक और फिल्म ‘शराफत’ में काम किया। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। यह प्यार फिल्म ‘शोले’ के सेट पर परवान चढ़ा और दोनों ने शादी का फैसला लिया। लेकिन यह प्यार इतना आसान नहीं था क्योंकि धर्मेंद्र इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले से ही शादी-शुदा थे और चार बच्चों के पिता भी थे।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, फैंस के साथ साझा की हेल्थ अपडेट

इसके साथ ही धर्मेंद्र ने शादी से पहले हेमा के आगे यह शर्त रखी कि वो शादी के बाद अपनी पहली पत्नी प्रकाश, बच्चों और परिवार को नहीं छोड़ेंगे। हेमा ने धर्मेंद्र की यह शर्त तो स्वीकार कर ली, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों की शादी का सफर आसान नहीं था। कानून के अनुसार धर्मेंद्र पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते थे और वह हेमा से शादी तो करना चाहते थे, लेकिन पहली पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे।

धर्म बदल कर हेमा मालिनी (Hema Malini)-धर्मेंद्र ने किया निकाह

21 अगस्त 1979 को इस्लाम धर्म कबूल करते हुए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने निकाह कर लिया। निकाहनामा के मुताबिक धर्मेंद्र का नाम था दिलावर खान और हेमा का नाम था आयशा बी रखा गया।

उस दौर में इसे लेकर काफी विवाद हुआ। लेकिन धर्मेंद्र और हेमा ने इस विवाद का असर अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दिया और इस निकाह के कुछ महीने बाद 2 मई 1980 को हिंदू रीति- रिवाजों के मुताबिक भी शादी कर ली और बन गई धर्मेंद्र की रील लाइफ से रियल लाइफ की ड्रीमगर्ल। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी पसंद की जाती है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो हेमा मालिनी (Hema Malini) जहां राजनीति में सक्रिय हैं वहीं धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अभिनय करते नजर आएंगे।

शो ‘लॉकअप’ में कंटेस्टेंट के बाद कंगना ने भी खोले सीक्रेट

 

Tags: DharmendraEntertainment newshema malini wedding anniversary
Previous Post

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, फैंस के साथ साझा की हेल्थ अपडेट

Next Post

‘राजा जी प मरे लगनी’ गीत ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
मनोरंजन

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

28/10/2026
मनोरंजन

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

24/10/2026
मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
Next Post
Raja Ji Pa Mare Lagni

'राजा जी प मरे लगनी' गीत ने उड़ाया गर्दा, यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज

यह भी पढ़ें

gangwar in lucknow

तीन दिन की रेकी के बाद आजमगढ़ के शूटरों ने की मुख्तार अंसारी के करीबी अजीत सिंह की हत्या

07/01/2021
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा के तीन चरणों में होंगे चुनाव, रिजल्ट 10 नवंबर को

25/09/2020
जफरयाब जिलानी

विवाद के बाद AIMPLB  ने डिलीट किया ट्वीट, जफरयाब जिलानी ने दी ये सफाई

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version