• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेमवती नन्दन बहुगुणा विलक्षण प्रतिभा के धनी थे: सीएम धामी

Writer D by Writer D
25/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। वे पहाड़ के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने तमाम संवैधानिक पदों पर रहते हुए उत्तराखंड के लोगों के विकास के हित में कई कदम उठाये। उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद रहेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) मंगलवार को अल्मोड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयंती पर आयोजित जनसेवा आधारित बहुद्देशीय शिविर व कृषक महोत्सव को संबाेधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 256.75 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। इनमें 217.75 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास तथा 39 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायी। अपने राजनैतिक जीवन में स्वर्गीय बहुगुणा ने यूपी के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद के कई दशकों तक भारत की राजनीति को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने का कार्य किया। उनका पहाड़ और उत्तराखंड के प्रति अतुलनीय स्नेह था। पहाड़ों के विकास के लिये एक सपना था, एक चिन्तन था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती कार्यक्रम में।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज अभूतपूर्व रूप से भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है। चाहे श्रीराम मंदिर का निर्माण हो, बाबा विश्वनाथ मंदिर का अविस्मरणीय पुनरुद्धार हो, केदारपुरी व बद्रीनाथ पुरी का पुनर्निर्माण व सौन्दर्यीकरण हो या हाल ही में राष्ट्र को समर्पित महाकाल लोक का लोकार्पण हो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती कार्यक्रम में।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है, क्योंकि आज भगवान केदार के कपाट खुल गए हैं। वर्ष 2013 की आपदा से क्षतिग्रस्त केदारपुरी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कायाकल्प हुआ है। बदरी नाथ धाम के मास्टर प्लान पर काम चल रहा है। केदारनाथ धाम में रोपवे का भी निर्माण किया जा रहा है। मानसखंड में आने वाले सभी मंदिरों का भी विकास किया जा रहा है, उसका मास्टर प्लान तैयार हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर जिन जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि जब तक हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प“ को पूर्ण नहीं कर लेगी तब तक चैन से नहीं बैठेगी। उत्तराखण्ड के समग्र विकास में हम प्राण प्रण से जुटे रहेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती कार्यक्रम में।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी निरिक्षण किया। स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस बहुउद्देशीय शिविर में आधार केंद्र, चिकित्सा, कृषि, उद्यान, उद्योग, बाल विकास, सहकारिता, समाज कल्याण समेत अन्य विभागों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया।

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 उम्र में ली अंतिम सांस

इस मौके मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और किसान महोत्सव का उद्घाटन भी किया। इस शिविर के माध्यम से कृषि विभाग ने किसानों को 40 छोटे एवं 8 बड़े कृषि यंत्र भी प्रदान किए। 4 किसानों को उत्कृष्ठ कार्य हेतु पुरस्कृत किया। 25 आवेदन पीएम किसान सम्मान निधि के प्राप्त किए। 42 लोगों का पीएम किसान सम्मान निधि प्रकरण का निस्तारण किया गया। होम्योपैथी विभाग ने 130 लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा उनको औषधि वितरित की ।समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 8 लोगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। 3 लोगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती कार्यक्रम में।

इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा तथा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, सांसद अजय टम्टा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्व बहुगुणा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 उम्र में ली अंतिम सांस

Next Post

सीएम धामी पहुंचे गोल्ज्यू देवता की शरण में, की पूजा-अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे गोल्ज्यू देवता की शरण में, की पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें

Couple did obscene acts in Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में कपल ने की अश्लील हरकतें, वीडियो सामने आने पर जांच में जुटी पुलिस!

20/05/2025
इसरो ISRO

इसरो और कामयाबी अब एक दूसरे के पर्याय बने

04/03/2021
Yogi Cabinet

यूपी कैबिनेट निर्णय: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम होगा ‘परशुरामपुरी’

06/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version