• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजराइल पर हिजबुल्ला का आक्रामक हमला, एक साथ दागे 35 रॉकेट

Writer D by Writer D
24/04/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Hezbollah Attack on Israel

Hezbollah Attack on Israel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यरुशलम। इजराइल (Israel) पर ईरान समर्थित लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्ला (Hezbollah) ने एक साथ 35 राकेट दागते हुए आक्रामक हमला बोला है। हिजबुल्ला के 35 राकेट के हमलों से उत्तरी इजराइल के सफेड शहर और आसपास के क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बज गए। इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। इसके जवाब में इजराइल (Israel) ने भी दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले किए।

इजराइली सेना ने सोमवार को कहा कि इजराइली रक्षा बलों ने दक्षिणी लेबनान में राकेट लांचरों से हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे पर हमला किया। इससे पहले सोमवार को इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के अरजौन और ओडाइसेह गांवों में दो बुनियादी संरचनाओं पर हमला किया था, जहां हिजबुल्ला लड़ाके मौजूद थे।

उधर, खान यूनिस के खाली पड़े सबसे बड़े अस्पताल परिसर में 283 लोगों की सामूहिक कब्रें मिलने के दावे को इजराइली सेना ने खारिज कर दिया है। गाजा प्रशासन ने आरोप लगाया गया था कि इन लोगों को इजरायली सैनिकों ने मारकर जमीन के नीचे दबा दिया था।

राजौरी हत्याकांड में था खूंखार आतंकी अबू हमजा का हाथ, पुलिस ने घोषित किया 10 लाख का इनाम

इजराइल (Israel) ने मंगलवार को पूरे गाजा में हमले किए। इसे हाल के हफ्तों में सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है। इजराइली बलों ने खासकर उत्तरी गाजा को निशाना बनाया। स्थानीय निवासियों के अनुसार इजराइल यहां अपने सैनिकों को पहले ही उतार चुका है। उसने मंगलवार को हवाई हमलों के साथ टैंकों से भी मध्य और दक्षिण गाजा में गोले बरसाए।

गाजा पट्टी के उत्तरी किनारे बेत हानून पर सोमवार रात भर टैंक से गोले बरसाए जाते रहे। दूसरी ओर, इजराइल में यहूदी फसह की छुट्टियां मनाने के लिए सरकारी कार्यालय और कारोबार बंद रहे। हालांकि, इस दौरान दक्षिणी सीमा पर स्थित शहरों में राकेट हमले के अलर्ट गूंजते रहे।

Tags: # world newsHezbollah Attackinternational Newsisrael-iran conflict
Previous Post

‘मरने के बाद आधी संपत्ति जनता को दो’, सैम पित्रोदा ने किया विरासत टैक्स का समर्थन

Next Post

पुलिस वैन में रोता नजर आया शाहजहां शेख, भाजपा ने उड़ाई खिल्ली, कहा- ‘गायब हो गया स्वैग’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

शारजाह के पास तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 22 भारतीय नाविक बाल-बाल बचे

10/10/2026
Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

मौत देने के लिए दो इंजेक्शन, फिर भी नहीं टूटी क्रिस्टा की सांस

07/10/2026
Next Post
Shahjahan Sheikh

पुलिस वैन में रोता नजर आया शाहजहां शेख, भाजपा ने उड़ाई खिल्ली, कहा- ‘गायब हो गया स्वैग’

यह भी पढ़ें

AK Sharma

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : ए.के. शर्मा

06/07/2026
CM Dhami

योगी के बाद धामी देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार, बढ़ी लोकप्रियता

26/08/2024

मुंबई में भारी बारिश के चलते बसों-ट्रेनों की आवाजाही पर असर, एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भरा

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version