24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गायनेकोलॉजिस्ट से इन बातों को छिपाना हो सकता है खतरनाक

Writer D by Writer D
21/12/2022
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Gynecologist

Gynecologist

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जहां तक बात गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist ) की होती है तो भारत में अधिकतर महिलाएं इसे सीरियसली नहीं लेती हैं। उनके लिए गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाना किसी काम से कम नहीं होता है और वो ये कोशिश करती हैं कि ऐसा ना करना पड़े।

जहां तक महिलाओं की बात है तो उन्हें हमेशा ऐसा ही लगता है कि गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist ) के पास जाना किसी तरह की झेंप की बात है और रेगुलर चेकअप नहीं करवाना ही बेहतर है। वो ये भी नहीं समझतीं कि किस तरह की बातों को डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरूरी है।

जहां अधिकतर महिलाएं ऐसा करने में नर्वस फील करती हैं वहीं कई अगर हिम्मत करके चली भी जाती हैं तो भी वो बता नहीं पातीं कि उन्हें समस्या क्या है। मगर ऐसे समय में अपनी अंदरूनी समस्याओं के बारे में बताना बहुत जरूरी होता है।

हमने नोएडा के मदरहुड अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और ऑब्सटेट्रिशियन डॉक्टर तनवीर औज्ला से बात की। उन्होंने हमें उन बातों के बारे में बताया जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से जरूर डिस्कस करनी चाहिए।

दर्द भरे पीरियड्स के बारे में-

आपको हमेशा अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से दर्द भरे पीरियड्स के बारे में बात करनी चाहिए। अगर उन दिनों में कई तरह के दर्द हो रहे हैं, ब्रेस्ट में तकलीफ, क्रैम्प्स, उल्टी और जी-मिचलाना आदि हो रहे हैं तो ये बातें जरूर बताएं। अगर ये समस्याएं ऐसी हैं कि आपको बेहोशी और चक्कर आ रहे हैं तब तो देर करनी ही नहीं चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि ये समस्या फाइब्रॉइड्स या एंडोमेट्रिओसिस की निशानी हो सकती हैं। डॉक्टर आपके टेस्ट्स कर ये बता सकता है कि आखिर आपको ऐसा क्यों हो रहा है और असली समस्या कहां है।

अनियमित पीरियड्स-

जिस तरह पीरियड्स में दर्द होना एक बड़ी समस्या होती है उसी तरह अनियमित पीरियड्स भी होते हैं।  इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कैलोरीज का कम इनटेक, जरूरत से ज्यादा डाइट में बदलाव, हार्मोनल समस्याएं आदि के कारण होता है। ये कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स के कारण भी हो सकता है या फिर अगर आप किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हों ऐसा भी हो सकता है। वैसे तो कभी-कभी बिना किसी कारण भी पीरियड्स डिले हो सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

वेजाइनल बदबू-

जहां एक ओर वेजाइना की अपनी अलग स्मेल हो सकती है वहीं दूसरी ओर ये भी ध्यान देना जरूरी है कि अगर ये स्मेल जरूरत से ज्यादा है तो इसे इग्नोर नहीं करना है। कई लड़कियों को दिक्कत होती है कि वो अपने डॉक्टर से ये बात कह नहीं पाती हैं। हालांकि, ये समझिए कि ये बहुत ही आम समस्या है और ये लगभग सभी महिलाओं के साथ होती है। किसी न किसी समय पर उन्हें इससे परेशान होना पड़ता है। डॉक्टर ये बता सकता है कि कहीं ये किसी तरह के बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से तो नहीं हो रहा है।

वेजाइना के आस-पास बंप्स-

वेजाइना के आस-पास किसी तरह के बंप्स हो जाएं या फिर आपको कुछ ऐसी चीजें दिखें जो नहीं होनी चाहिए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वेजाइना के आस-पास किसी भी तरह की ग्रोथ अगर दिखती है तो लोगों को परेशानी होने लगती है। कई बार सिर्फ वैक्सिंग की वजह से ही ये परेशानी होती है, लेकिन कई बार ये समस्या ज्यादा बड़ी होती है। ऐसे समय में आपको डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए। ये हर्पीज, बार्थोलिन सिस्ट, स्किन सिस्ट आदि कई तरह की चीजें हो सकती हैं।

वेजाइनल ड्राईनेस-

इस समस्या से कई लड़कियां परेशान रहती हैं और अगर उनकी वेजाइना सही से ल्यूब्रिकेट नहीं होती है तो उनकी वेजाइना में सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान परेशानी हो सकती है। इससे खुजली जलन और चोट लगने की समस्या भी हो सकती है। वेजाइनल ड्राईनेस कई कारणों से होती है और कई बार ये कॉन्ट्रासेप्शन पिल्स, शरीर में एस्ट्रोजन की कमी आदि। इसके बारे में डॉक्टर से संपर्क करें और जानें कि आखिर क्या कारण है।

वेजाइनल खुजली-

वेजाइना में खुजली बहुत ही असहज महसूस करवा सकती है और साथ ही साथ ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि वेजाइनल इरिटेशन, इन्फेक्शन, एसटीडी जैसी किसी समस्या से आप ग्रस्त हों। एक ऐसी स्थिति भी हो सकती है जिसमें ये वल्वा का कैंसर हो, लेकिन ये सिर्फ कुछ गंभीर मामलों में ही होता है।

महिलाओं को वेजाइनल खुजली को नॉर्मल नहीं समझना चाहिए और इसके बारे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

वेजाइनल डिस्चार्ज-

वेजाइना खुद ही अपने आप अपनी सफाई करती है और थोड़ा बहुत डिस्चार्ज आम बात है जिसे आप अपने अंडरवियर में नोटिस करती होंगी। लेकिन अगर ये जरूरत से ज्यादा हो रहा है और उसमें से बदबू भी आ रही है तो आपको इसे लेकर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जब आपकी मंथली साइकिल शुरू होने वाली होती है तब ऐसा हो सकता है कि वेजाइनल डिस्चार्ज थोड़ा ज्यादा हो, लेकिन अगर ये बहुत ज्यादा हो रहा है, जलन, दर्द, रैशेज, सूजन, बदबू जैसी समस्याएं भी साथ में हो रही हैं तो ये चिंता की बात है।

ये सारी समस्याएं कई महिलाओं को होती हैं, लेकिन वो अपनी बातें खुद ही छुपा लेती हैं। ऐसा किए बिना उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अपनी परेशानी को बताना चाहिए। ये शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तकलीफों का भी कारण बन सकती हैं।

Tags: gynecologisthealth newshealth updateswomen Health
Previous Post

पुरुषों की इन गलतियों से कम हो रहे है स्पर्म काउंट, न करें नजरंदाज

Next Post

21 दिसंबर राशिफल: मिथुन-सिंह का अच्छा बीतेगा आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Propose Day
फैशन/शैली

Propose Day पर ऐसे करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात

08/02/2023
Eye Makeup
फैशन/शैली

इन मेकअप टिप्स से बनाएं छोटी आंखों को खूबसूरत

08/02/2023
Short Height Girls
Main Slider

कम हाइट की लड़कियां इन फैशन टिप्स से बनेंगी Stylish

08/02/2023
fashion tips during pregnancy
फैशन/शैली

प्रेगनेंसी में भी दिखेंगी स्टाइलिश, अपनाएं ये फैशन टिप्स

08/02/2023
earrings
फैशन/शैली

चेहरे के अनुसार चुने ईयरिंग्स, खूबसूरती में लगेंगे चार चाँद

08/02/2023
Next Post
Horoscope

21 दिसंबर राशिफल: मिथुन-सिंह का अच्छा बीतेगा आज का दिन

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूडी भूषण

26/03/2022
श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट कांड

जौनपुर : श्रमजीवी एक्स्प्रेस बम विस्फोट कांड की 15 वीं बरसीं , ट्रेनों की हो रही सघन चेकिंग

27/07/2020
ujjawala 2.0

उज्जवला योजना से यूपी की महिलाओं के जीवन में हुआ नया सवेरा : सीएम योगी

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

PM Modi wore a plastic bottle jacket

संसद में खास ब्लू जैकेट में दिखे पीएम मोदी, जानिए इसकी खासियत

08/02/2023
Irfan Solanki

जेल में बंद सपा विधायक पहुंचे अस्पताल, किडनी की इस बीमारी से हुए पीड़ित

08/02/2023
Electricity

बिजली विभाग का कारनामा! चाय बेचने वाले को भेजा 1.20 लाख का रिकवरी नोटिस

08/02/2023
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version