• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निजामुद्दीन मरकज खोलने पर हाईकोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, दो हफ्तों में मांगा जवाब

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के पास स्थित मरकज को खोलने की मांग को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र से दो हफ्तों में जवाब देने को कहा है। हाईकोर्ट ने पिछले महीने हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को नोटिस भेजा था। केंद्र की ओर से इसका जवाब ना देने को लेकर कोर्ट ने नाराजगी भी जाहिर की।

केंद्र जवाब देना भी चाहता है या नहीं?

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने केंद्र सरकार के रवैए पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि जवाब अब तक क्यों दाखिल नहीं किया गया? केंद्र जवाब देना भी चाहता है या नहीं?

‘अब तक क्यों नहीं खोला गया मरकज’

दिल्ली वक्फ बोर्ड की याचिका के मुताबिक, केंद्र से जवाब मांगा गया है कि अब तक मरकज को क्यों नहीं खोला गया? मरकज को खोलने की क्या तजवीज हो सकती है? अपनी याचिका में वक्फ बोर्ड ने कहा है कि कोरोना संकट के दौरान आपदा प्रबंधन बोर्ड ने सुरक्षा के मद्देनजर धार्मिक आयोजनों में भीड़भाड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई थी। इस नियम के तहत धार्मिक और उपासना स्थलों को बंद करने का कोई आदेश नहीं था।

लखीमपुर रवाना हुई प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से करेंगी मुलाकात

रिहायशी इस्तेमाल के लिए नहीं खोला गया

अप्रैल में कोर्ट के आदेश के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मरकज की मस्जिद में समुचित दूरी और स्वच्छता सेनिटाइजेशन के साथ पचास नमाजियों को पांच वक्त की नमाज अदा करने की मंजूरी दी गई थी। यह इजाजत मरकज की बनी पहली मंजिल पर बने बड़े हॉल में अदा करने की इजाजत दी गई थी। हालांकि, रिहायशी इस्तेमाल के लिए इसे अब तक नहीं खोला गया।

अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी

केंद्र की ओर से पेश वकील रजत नायर ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि एक मौका और दिया जाए। कोर्ट ने दो और हफ्तों का वक्त केंद्र को दिया है। अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी।

Tags: delhi newsdelhi news in hindihazrat Nizamuddin MarkazNational newsNizamuddin Markaz
Previous Post

कॉमेडियन भारती सिंह का खुलासा, गलत तरीके से छूते थे लोग

Next Post

दानिश कहते थे- ‘मेरी खींची तस्वीरों को इग्नोर नहीं कर सकता कोई, लोग भले मुझे न पहचानें’

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई पर CM मान का भरोसा, हर कानूनी रास्ता अपनाएगी सरकार

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
Next Post
‘मेरी खींची तस्वीरों को इग्नोर नहीं कर सकता कोई, लोग भले मुझे न पहचानें’ - दानिश

दानिश कहते थे- ‘मेरी खींची तस्वीरों को इग्नोर नहीं कर सकता कोई, लोग भले मुझे न पहचानें’

यह भी पढ़ें

दो दिन तक मां के शव के पास बैठी रही तीन साल की बच्ची, और फिर अचानक…

27/12/2021
झांसी पॉलीटेक्निक कैंपस में छात्रा से गैंगरेप

अब यूपी के झांसी पॉलीटेक्निक कैंपस में छात्रा से गैंगरेप

11/10/2020
cm yogi

आरडीएसएस की मदद से यूपी की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगी योगी सरकार

15/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version