• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका, 24 से अधिक महिलाएं झुलसी, दो की हालात गंभीर

Writer D by Writer D
01/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
explosion in firecracker factory

explosion in firecracker factory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद के कांठ तहसील के फकीर गंज क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में बारूद में हुए धमाके से 24 से अधिक महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत पर पड़ी टीन की चादर हवा में उड़ गई। बारूद की आग से झुलसी महिलाओं को उपचार के लिए कांठ सीएचसी, प्राइवेट अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में भर्ती सात में से दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, कांठ तहसील के फकीर गंज क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पटाखा फैक्ट्री में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। धमाका उस समय हुआ जब सुबह के समय फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाएं पटाखा बना रहीं थी। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत पर पड़ी टीन की चादर हवा में उड़ गई। फैक्ट्री में धमाके से करीब 24 से अधिक महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं।

श्रीनगर: बीजेपी नेता अनवर खान को आतंकियों ने मारी गोली, सुरक्षाकर्मी शहीद

आनन-फानन में झुलसी महिलाओं को उपचार के लिए कांठ सीएचसी, प्राइवेट अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके की सूचना पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसी महिलाओं का डॉक्टर से हालचाल जाना।

मां ने की अपने दो बच्चों की गला घोंट कर हत्या, पूछताछ में बताई ये वजह

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से सात झुलसी हुईं महिला मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से एक महिला मरीज 70 प्रतिशत, जबकि एक और महिला मरीज 50 तक झुसल गई हैं। बाकी अन्य महिला मरीज 40 प्रतिशत तक झुलसी हुई हैं। दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी की हालत स्थिर है। सभी का इलाज चल रहा है। जितने भी और मरीज यहां आएंगे, उनका भी उपचार किया जाएगा।

-राजेंद्र कुमार, डॉक्टर, जिला अस्पताल

पटाखा फैक्ट्री में झुलसी सात महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी महिलाओं का हालचाल जाने के लिए एडीएम प्रशासन सुरेंद्र कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि कांठ तहसील क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसमें 24 से अधिक महिलाओं के झुलसने की सूचना है। सात महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए रेफर करने के लिए कहा गया है। पटाखा फैक्ट्री आबादी क्षेत्र से बाहर है। अभी यह जांच की जाएगी क्या फैक्ट्री के लाइसेंस का रिन्यूअल हुआ है या नहीं।

Tags: explosion in firecracker factory
Previous Post

श्रीनगर: बीजेपी नेता अनवर खान को आतंकियों ने मारी गोली, सुरक्षाकर्मी शहीद

Next Post

आग लगने से फसल जलकर राख़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
crop burnt

आग लगने से फसल जलकर राख़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला

यह भी पढ़ें

BJP-JDU

डील पक्की! BJP-JDU के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, इस दिन होगा ऐलान

20/09/2025
JEE Advanced ranking

आशुतोष गंगवार ने जेईई एडवांस में प्राप्त की 2391 रैंक

05/10/2020
Solar

यूपी के सोलर पावर मॉडल को अपनाएंगे अन्य राज्य

20/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version