• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्र को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे के समीप ट्रक से कुचल पर 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई। इस हादसे के बाद नाराज़ ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग 2 जाम कर दिया।

करीब एक घंटे जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति सामान्य कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव में रहने वाले मोहम्मद खुसनूर पेशे से किसान है। उनका 14 वर्षीय बेटा मोहम्मद फैसल रोज की तरह साइकिल से सैयदपुर राजे गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ने जा रहा था। वह आठवीं के छात्र है। फैसल साइकिल से जैसे ही कमासिन चौराहे से एनएच 2 की सड़क पर चढ़ने लगा। तभी कानपुर की तरफ जा रहे तेज तफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। फैसल साइकिल से छिटककर ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया।

हादसे की सूचना घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने लाश को सड़क पर रख जाम लगा दिया। ग्रामीण ट्रक को पकड़ने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। करीब 1 घंटे एनएच 2 पर हंगामें के बीच जाम की स्थिति रही। जिससे सड़क पर भीषण जाम लग गई। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

इन्स्पेक्टर सैनी टीबी सिंह के बताया,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

Tags: accident newscrime newskaushambhi news
Previous Post

जींस रंगाई की छह अवैध फैक्ट्री सील, संचालक फरार

Next Post

चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह शातिर सदस्य गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
arrested

चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह शातिर सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Imprisonment

लश्कर-ए-तैयबा के पाक आतंकी को 10 साल की जेल

31/03/2021
CM Dhami honored women self-help groups

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार: मुख्यमंत्री

11/08/2025
cm yogi

तीखे हुए गर्मी के तेवर, जारी हुआ हीट वेव का अलर्ट

30/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version