• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमांश कोहली ने नेहा संग ब्रेकअप के दो साल बाद तोडी चुप्पी

Desk by Desk
30/04/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Himansh Kohli breaks silence after two years of breakup with Neha

Himansh Kohli breaks silence after two years of breakup with Neha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक समय पर नेहा और हिमांश के प्यार के चर्चें पूरे बॉलीवुड में हुआ करते थे। वे दोनों हमेशा ही लाइमलाइट में रहते थे। इतना ही नहीं इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी माना जाता था, जिसे इन्हें कई बार खुले मंच पर भी भुनाने का मौका मिला। लेकिन समय के साथ आई खटास के बाद दोनों 2018 में अलग हो गए थे। इस घटना का खुलासा नेहा ने खुद किया था। उन्होंने खुद रोते हुए अपनी पूरी कहानी बताई थी, जिसके बाद ये खबर मीडिया में छा गई थी। वहीं, इस पूरे मामले पर हिमांश चुप रहे थे, लेकिन हालिया एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलकर इस मामले पर बात की।

हिमांश से जब पूछा गया कि नेहा से ब्रेकअप के बाद उन्होंने चुप्पी क्यों साधी। उन्होंने अपना पक्ष क्यों नहीं रखा। इसपर बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि ‘ये मेरा ब्रेकअप था। आखिर मैं दुनियाभर को क्यों बताता फिरूं कि मेरे घर में क्या हो रहा है। आखिर उससे किसी को क्या मतलब? किसी को क्यों इस मामले में दिलचस्पी है?’

डिलीवरी के सात दिन पहले ही हो गई थी हरी तेजा कोरोना संक्रमित

उन्होंने बताया कि ‘ये साल 2018 से चला आ रहा है। अब तो मैं नेहा को भी दोष नहीं देता हूं। वो आगे बढ़ गई हैं, वो खुश हैं। मैं अपने ख्वाबों की जिंदगी जी रहा हूं। पैसे कमा रहा हूं और लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा हूं, लेकिन कुछ लोग हैं जो आज भी उसी चीज को लेकर अटके पड़े हैं, जबकि हम 2021 में जी रहे हैं। आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने कुछ गलत किया होगा, लेकिन मैं गलत इंसान नहीं हूं।’

सलमान के बाद अब अक्षय भी अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ को करेंगे ओटीटी पर रिलीज

हिमांश ने आगे कहा कि ‘अगर मैं किसी के साथ कुछ गलत करता तो मुझे जिंदगी भर सुकून की नींद ही नहीं आती। मैं चैन की नींद नहीं सो रहा होता। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं लोगों को ये समझाता रहूं कि क्या गलत है और क्या सही। उस समय नेहा को जो सही लगा उन्होंने किया। वो गुस्से में थीं। उन्होंने कुछ पोस्ट किया होगा। मैं गुस्से में था, लेकिन मैंने कुछ पोस्ट नहीं किया। अब कौन ज्यादा टॉक्सिक है? वे लोग टॉक्सिक हैं जो जबरदस्ती आपको पोक करते हैं, जिसकी जरूरत नहीं। मैं किसी से शिकायत नहीं कर रहा हूं। इसलिए मैंने कभी इसपर बात भी नहीं की। हम एक समान थे, प्यार नहीं था, नफरत भी नहीं थी। अगर हम यह मेनटेन कर सकते हैं तो अब लोग भी इसमें तसल्ली कर सकते हैं।’

 

Tags: 24ghante online.comBollywoodbreakupentertainmenthimansh kohlihindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsNational newsNeha kakkarNEWSnews in hindiSingerताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

मेंदाता हॉस्पिटल की कार पार्किंग में हुई पूर्व राजनयिक अशोक अमरोही की मौत

Next Post

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन, नीतीश कुमार ने जताया शोक

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post
Chief Secretary Arun Kumar Singh

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन, नीतीश कुमार ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

arrested

पांच नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साढ़े छह किलो अवैध चरस बरामद

01/03/2021
ड्रैगन की टेक्नोलॉजी को चकमा Hoax the China's technology

ड्रैगन की टेक्नोलॉजी को चकमा दे, भारतीय जवानों ने ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

01/09/2020

नासिक के इस इंग्लिश मीडियम स्कूल में फूटा कोरोना बम, 14 छात्र संक्रमित

10/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version