• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 दिसंबर को शाही ईदगाह में जलाभिषेक, हिंदू महासभा के ऐलान ने उड़ाई प्रशासन की नींद

Writer D by Writer D
25/11/2022
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि वाद मामले को लेकर हिंदू और हिंदू संगठन द्वारा शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Idgah) को हटाने के लिए लगाता प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा मथुरा न्यायालय में कई वाद दाखिल भी किए गए हैं, जिसमें मांग की गई है कि शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Idgah) को हटाया जाए जिसको लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस बार अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा 6 दिसंबर को लेकर आव्हान किया गया है। भारतीय हिंदू महासभा ने 6 दिसंबर को शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है, जिसको लेकर प्रशासन की नींद उड़ी हुई है।

आपको बताते चलें कि श्री कृष्ण जन्मभूमि से से लगी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने के लिए अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा कोर्ट में भी वाद दाखिल किए गए हैं, लेकिन उनके द्वारा पिछले वर्ष भी 6 दिसंबर को लेकर शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की बात कही गई थी, जिसको लेकर मथुरा का माहौल बहुत गर्म हो गया था। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा अभिषेक का ऐलान पूरा नहीं हो पाया था।

प्रशासन ने कार्यक्रम और जगह बदलने का किया अनुरोध

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य श्री चौधरी ने 6 दिसंबर को लेकर शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और मन चालीसा पाठ करने का आह्वान किया है। जिसमें देशभर के सभी सनातनी को बुलाया गया है। वहीं कल प्रशासन ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से वार्ता की थी और कार्यक्रम का समय स्थान बदलने का अनुरोध किया था। लेकिन वार्ता विफल रही और खुफिया एजेंसी भी हिंदू महासभा के कार्यक्रम पर पूरी नजर बनाए हुए है।

इसी के मध्य कल अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा तीर्थ नगरी वृंदावन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वृंदावन के गुप्त स्थान पर 6 दिसंबर को लेकर रणनीति बनाई गई।मथुरा के अलावा अन्य कई जिलों के पदाधिकारी साधु संत भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में 6 दिसंबर के आंदोलन को लेकर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में यह भी तय हुआ कि हर हाल में शाही ईदगाह में पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ करना है और लड्डू गोपाल का जलाभिषेक कराना है। हिंंदू महासभा का कहना है कि उन्हें चाहे चार टुकड़ों में बैठना पड़े या बड़ी संख्या में मस्जिद में दाखिल होना पड़े लेकिन यह आव्हान पूरा होगा।

Tags: mathura newsshahi idgahup news
Previous Post

विक्रम गोखले की हालत में सुधार, 48 घंटे में हटा दिया जाएगा वेंटिलेटर

Next Post

अगर आपके फोन में दिख रहे हैं ये साइन तो समझ जाएँ हैक हो गया है आपका मोबाइल

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
Farmers benefit directly from the Yogi government's export policy.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर

13/08/2026
Next Post
Hack

अगर आपके फोन में दिख रहे हैं ये साइन तो समझ जाएँ हैक हो गया है आपका मोबाइल

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

Pitru Paksha: चतुर्दशी श्राद्ध आज, जानें श्राद्ध-विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

01/10/2024
Governor Gurmeet Singh

हमें वही वस्तुएँ खरीदनी चाहिए, जो मेड इन इंडिया हों: राज्यपाल

07/11/2025
Deepak

मंदिर में जलाएं ये दीपक, घर में प्रवेश करेगी बरकत

14/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version