• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के नगर निगमों के राजस्व प्राप्ति में हुई एतिहासिक वृद्धि, योगी सरकार के सुधारों का असर

वर्ष 2021-22 की तुलना में निगमों के राजस्व में हुई लगभग दोगुने से अधिक की वृद्धि

Writer D by Writer D
28/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Revenue

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास रंग ला रहे हैं। वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और कर संग्रहण के क्षेत्र में किए गए सुधारों के चलते प्रदेश के नगरीय निकायों के स्वयं स्रोत राजस्व (Revenue) में 44.5 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। जहां वित्त वर्ष 2021-22 में 2494 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई थी जो क्रमिक रूप से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 5568 करोड़ रुपये के पार पहुँच गई है। प्रदेश के नगरिय निकायों में राजस्व की प्राप्तियों में लगातार वृद्धी दर्ज हो रही हैं, जिसमें से सर्वाधिक प्राप्ति प्रदेश के 17 नगर निगमों से लगभग 82 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति हुई है। सभी नगर निगमों में सर्वाधिक राजस्व (Revenue) राजधानी लखनऊ के नगर निगम से प्राप्त हुआ है।

प्रदेश के नगर निकायों ने 44.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5568 करोड़ रुपये का राजस्व (Revenue) किया अर्जित

सीएम योगी के विजन के अनुरूप नगर विकास विभाग यूपी में शहरी क्षेत्र के विकास के साथ आधारभूत संरचना का निर्माण और वित्तीय आत्मनिर्भरता को बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है। इसी दिशाक्रम में प्रदेश के नगरीय निकाय की स्वयं स्त्रोत राजस्व (Revenue) की प्राप्ति में नियमित तौर पर वृद्धी दर्ज की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त 3853 करोड़ रूपये की तुलना में इस वर्ष 44.5 प्रतिशत अधिक 2024-25 में 5568 करोड़ रूपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। तो वहीं वर्ष 2021-22 में नगर निगम की कुल राजस्व प्राप्ति 2494 करोड़ रूपये हुई थी जिसकी तुलना में इस सत्र में लगभग ढाई गुने अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। स्वयं स्रोत राजस्व के विश्लेषण से पता चलता है कि कुल संग्रहण में 42 प्रतिशत हिस्सा गैर-कर राजस्व प्राप्तियों का है। साथ ही सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर कार्रवाई के तहत 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

यूपी के नगर निगमों सर्वाधिक राजस्व (Revenue) प्राप्ति के साथ लखनऊ नगर निगम रहा पहले स्थान पर

प्रदेश के नगरीय निकायों की कुल राजस्व (Revenue) प्राप्तियों में सर्वाधिक हिस्सा 17 नगर निगमों से होने वाली आय का है। जो कि कुल राजस्व प्राप्ति का 82 प्रतिशत लगभग 4586 करोड़ रूपये है। इन नगर निगमों में लखनऊ ने सर्वाधिक 1355.32 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

इसके बाद कानपुर नगर निगम ने 720.62 करोड़ रुपये, गाजियाबाद ने 609.89 करोड़, प्रयागराज ने 327.83 करोड़ रुपये के बाद क्रमशः आगरा, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली और गोरखपुर नगर निगम की स्व्यं स्रोत राजस्व प्राप्ति 100 करोड़ रूपये से अधिक रही। वहीं शेष नगर निगमों ने भी वित्तीय वर्ष 2024-25 में उल्लेखनीय राजस्व संग्रह किया है। शेष 18 प्रतिशत आय प्रदेश की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों से हुई है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के नगर पालिका परिषदों की राजस्व प्राप्ति 732 करोड़ रूपये रही तो वहें नगर पंचायतों से 250 करोड़ रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई है।

Tags: Yogi News
Previous Post

यूपी से चुन-चुन कर किया गया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर, योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग

Next Post

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

28/07/2026
Youth Adda
उत्तर प्रदेश

‘यूथ अड्डा’ के जरिए नई पीढ़ी (Gen Z) को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार

28/07/2026
Nanda ki Chauki
Main Slider

धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई: नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

28/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

28/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सभी विभाग हर क्षण अलर्ट मोड पर रहें, राहत-बचाव में देरी न हो : धामी

28/07/2026
Next Post

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

‘गब्बर सिंह’ को एसटीएफ़ दबोचा, एक लाख का था इनामी

05/02/2022
siddharth sagar

खुलासा : सिद्धार्थ को थी ड्रग्स की लत, पुलिस ने पकड़ा था नशे की हालत में

03/09/2021
attacked on bus

जिलेटिन छड़ों में जबरदस्त विस्फोट से पांच लोगों की मौत, तीन घायल

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version