• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सातवें चरण में सपा गठबंधन को मिलने जा रहा ऐतिहासकि जनसमर्थन : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
06/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने 07 मार्च को एकजुट होकर बड़ी तादाद में मतदान (Voting) करने की अपील की है। कहा कि समाजवादी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत से जनता के अधिकारों, अवसरों और सम्मान की रक्षा की गारंटी होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि सातवें चरण में भी समाजवादी पार्टी गठबंधन को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिलने जा रहा है। अब उप्र में समाजवादी सरकार बनना तय है। भाजपा सरकार से पीड़ित जनता भाजपा को सबक सिखा चुकी है, इसके लिए पूरे प्रदेश की जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि अब तक के छः चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के पक्ष में जनता ने तीन सौ सीटों पर विजय की मोहर लगा दी है।

भाजपा ने गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया : अखिलेश यादव

शुरू से ही जनता ने समाजवादी पार्टी को ही मजबूत और भरोसे लायक विकल्प मान लिया है। भाजपा राज में जिस तरह समाज के सभी वर्गो को परेशान किया गया है वह भुलाया नहीं जा सकता है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है, उससे जनता में भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बीते पांच वर्षों के भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया। संविधान प्रदत्त अधिकारों पर हमला हुआ है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित वंचित एवं कमजोर वर्गों के साथ सत्ता संरक्षण के बलबूते उत्पीड़न किया गया है। आधी आबादी के साथ अपमानजनक घटनाओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। किसानों के साथ अत्याचार हुआ है। रोजगार की मांग कर रहे नौजवानों पर लाठियां बरसायी गयी। कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है।

भाजपा की सरकार ने मऊ और गऊ दोनों को सताया है : अखिलेश यादव

समतामूलक समाज की स्थापना के साथ प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य करना ही समाजवादी पार्टी की रीति-नीति है। विकास का हमारा विजन स्पष्ट और दूरदर्शी है। इसमें व्यक्ति की गरिमा के सम्मान के साथ सामाजिक परिवर्तन की अवधारणा भी शामिल है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

आएंगे नतीजे अखबार देख लेना, इस बार हाथी की चिंघाड़ देख लेना : सतीश मिश्रा

Next Post

UP Election: अंतिम चरण का मतदान सोमवार को, 54 सीटों पर पड़ेंगे वोट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
Election

UP Election: अंतिम चरण का मतदान सोमवार को, 54 सीटों पर पड़ेंगे वोट

यह भी पढ़ें

फाइनल ईयर की परीक्षाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को 14 अगस्त तक टाला

10/08/2020
Safer Internet Day

सेफर इंटरनेट डे–2026: उत्तराखंड में 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का पाठ

10/02/2026
PAK vs AUS

PAK vs AUS मैच में डीआरएस लेते स्मिथ को पाकिस्तानी फील्डर्स ने घेरा

13/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version