• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में चल रही हिटलरगिरी, 2022 में मिलेगा जवाब : अखिलेश

Desk by Desk
03/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर
0
सपाइयों ने किया मौन प्रदर्शन

रामपुर में सपाइयों ने किया मौन प्रदर्शन

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी धरने प्रदर्शन में रामपुर में भी आज सपाइयों ने सपा कार्यालय दारुल आवाम पर मौन प्रदर्शन किया। 02 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर सपाइयों ने सरकार की नीतियों का विरोध मौन रहकर किया।

हालांकि 2 अक्टूबर को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत रामपुर में भी गाँधी समाधि पर सपाइयों को प्रदर्शन करना था लेकिन इजाज़त नहीं मिलने पर सपा दफ्तर दारुल आवाम पर मौन प्रदर्शन किया।सपाइयों ने कहा हमारे यहां 75% कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई में रामपुर के मुख्य नेतृत्वकर्ता आज़म खान और उनके परिवार को जेल में रखे हुए हैं, जबकि इस सरकार में बलात्कारी और अन्य असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं। हाथरस में हुए कांड का जिक्र करते हुए सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में हिटलर गिरी चल रही है 2022 में इसका जवाब मिलेगा।

मप्र विधानसभा उपचुनाव : बसपा ने दस प्रत्याशियों की सूची जारी की

इस संबंध में सपा के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया सरकार की नीतियों के विरुद्ध आज हमने मौन प्रदर्शन किया है आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य में, अहिंसा वादी सोच के तहत आज हमने यह प्रोग्राम किया था जिससे कम से कम एक मैसेज जाए।हमने बहुत प्रदर्शन कर लिए धरने भी हुए प्रशासन ने हमारे 75% कार्यकर्ता जो मुख्य थे उन्हें अंदर कर रखा है।

मुख्य रूप से आज़म खान साहब और उनके परिवार को अंदर कर रखा है और जो बलात्कारी और ऐसे अपराधी लोग हैं वह बाहर घूम रहे हैं। हाथरस का कांड देख लीजिए शर्म आनी चाहिए रात के 2:30 बजे मां-बाप जिसके मौजूद हो भाई मौजूद हो और मां रोते-रोते परेशान हो उसके मां-बाप को यह हक भी नहीं दिया कि अपनी बेटी की अंत्येष्टि में शामिल हो जाएं। हम उसे अंत्येष्टि नहीं मानते हम उसे आग लगाना मानते हैं क्योंकि पेट्रोल डालकर जैसा चाह रहे हैं वैसे ही हिटलर गिरी कर रहे हैं इसका जवाब 2022 में सामने आएगा पब्लिक परेशान हो चुकी है।

हाथरस कांड : उमा भारती बोलीं- देश में बीजेपी ने रामराज्य लाने का दावा किया था, पर…

उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन से 4 दिन पहले इस धरना प्रदर्शन की परमिशन मांगी थी और नीचे उसमें लिखा था हाईलाइट करके की कोविड-19 गाइडलाइन के तहत हर कार्यकर्ता उसका पालन करेगा 100 आदमियों की परमिशन प्रशासन द्वारा शासन द्वारा दी गई है कोविड- गाइडलाइन के अंतर्गत हमें 4 दिन घुमाते रहे और कल बताया कि आपकी एप्लीकेशन मिस हो गई फिर दोबारा भेजी लेकिन हमें टालने वाली बात थी परमिशन नहीं दी, उन्होंने कहा प्रशासन ने रामपुर में तांडव मचा रखा है सपाइयों के लिए हमेशा ऐसा ही रहता है यह जुल्म की इंतेहा हो गई है अब बर्दाश्त से बाहर हो गए हैं। वहीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव ने कहा कि योगी जी ने हिंदुओ को छलने का काम किया है कोई एजेंडा हिंदुत्व के नाम पर नहीं है।

दक्षिण पूर्व रेलवे यूपीएससी परीक्षा को लेकर दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय

जी को समझना होगा कहीं हिंदुत्व का नारा देने वाले कहीं हिंदुत्व के नाम से ही न डरने लगे।योगी जी भूल गए हैं कि जब माँ बेटियों की इज़्ज़त तार तार होती है तो हिंदुस्तान में त्राहि त्राहि होती है।केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन किसी भी नेता या नेत्री ने सही सोचा न बोला उस बेटी के बारे में।

क्या दलित की बेटी बेटी नहीं होती है। आख़िर कौन सा तांडव योगी जी उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। और यह प्रदर्शन सांसद आज़म खान और उनके परिवार की रिहाई के लिए किया है और न्याय पालिका से गुहार लगाते हैं आज़म खान और उनके परिवार को बाइज़्ज़त रिहा किया जाए।

Tags: 24ghante online.comajam khanHathras casehathras case newsLatest Uttar Pradesh News in HindiRampur News
Previous Post

राम के काम में सजा नहीं होती

Next Post

दुनिया की सबसे लंबी अटल सुरंग से सैलानियों को होगा बड़ा फायदा

Desk

Desk

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
atal tunnel inauguration

दुनिया की सबसे लंबी अटल सुरंग से सैलानियों को होगा बड़ा फायदा

यह भी पढ़ें

Neha Sharma

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम नेहा शर्मा

20/09/2023
UP Assembly By-election

भाजपा को लखनऊ के विकास में दिलचस्पी नहीं : अखिलेश

29/08/2023
एक फरवरी से पूरी तरह से खुल जाएंगे सिनेमाघर Theaters will be fully opened from February 1

सिनेमाघरों में अब ऑन लाइन टिकट बुकिंग होगी, इनको फ्री में मिलेगा टिकट

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version