• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुंडे-माफियाओं के सहयोग से हुई रैली में ओमप्रकाश ने किया राजभर समाज का अपमान : अनिल राजभर

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुभासपा के मंच पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महापंचायत के नाम से हुई रैली कोई राजनीतिक रैली नहीं बल्कि गुंडे-माफियाओं के शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम था। इस मंच के माध्यम से राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव के वंशजों को अपमानित करने का कार्य किया गया। राष्ट्र समाज के लिए अपनी जान की बाजी लगा देने वाले राष्ट्रवीरों को शराबी व नशेड़ी कहा गया। इसका जवाब राजभर समाज शीघ्र ही देगा। यह बातें गुरुवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जनपद में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि सुभासपा की महापंचायत गुंडे-माफियाओं के सहयोग से व सपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम रहा, जिसमें राजभर समाज के नाम पर नकली लोग जुटे हुए थे। जिनका असली से सुहेलदेव सम्राट के वर्ष से कोई संबंध नहीं था।

समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि सैयद सलार मसूद की पूजा करने वाले मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव कभी चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव को सम्मान देना तक गवारा नहीं समझे हैं। ऐसे में यह केवल राजभर समाज को शराबी ही कह सकते हैं। इनके द्वारा कभी समाज के हित में सोचा नहीं जा सकता। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से एक सवाल खड़ा किया कि ओमप्रकाश राजभर जिस सामाजिक न्याय समिति की लड़ाई का दावा करते हैं, क्या समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय समिति का समर्थन करेगी?

केवल परिवारवाद की राजनीति करने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया ने 2017 विधानसभा से लगाए 2019 लोकसभा चुनाव तक एक भी राजभर को टिकट नहीं दिया। जबकि आज चुनाव आता देख नकली समाजवादी का चोला पहनकर राजभर हित की बात कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी गुंडे-माफियाओं की पोषक रही है। यह सदैव से गुंडे- माफियाओं के हित की बात करती है।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में जनपद में ही राजभर समाज का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित कर ओमप्रकाश राजभर उर्फ असलम राजभर के कुकृतियों का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ओमप्रकाश उर्फ असलम राजभर के मंच पर राजभर समाज अपमानित करने का कार्य किया गया है। उसका बदला राजभर समाज बदला अवश्य लेगा।

गौरतलब है कि बीती बुधवार को ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा मऊ जनपद के ही हलधरपुर में पार्टी के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर महापंचायत नाम से एक रैली आयोजित की गई। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। दोनों सुभासपा व सपा अध्यक्षों की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के गठबंधन की भी घोषणा की गई थी।

Tags: anil rajbharmau newsup news
Previous Post

शातिर लुटेरा लूट के माल सहित गिरफ्तार

Next Post

संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता मिला विवाहिता का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Suicide

संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता मिला विवाहिता का शव

यह भी पढ़ें

PM मोदी आज गुजरात को देंगे चुनावी तोहफा, कई बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

16/07/2021
Ashwini Vaishnav

अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल किया नामांकन

15/02/2024
Salman Khurshid

370 पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने की मोदी सरकार की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

30/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version