• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Holi 2021: गुजिया बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, तो नहीं रहेगा फटने का डर

Writer D by Writer D
27/03/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Coconut Gujiya

Coconut Gujiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

29 मार्च को देश भर में होली का त्‍यौहार मनाया जाएगा। होली का त्‍यौहार एक तो रंगों के लिए फेमस है और दूसरा इस पर्व को गुजिया का जायका और भी मजेदार बना देता है। होली के आने से पहले ही हर घर में गुजिया बनना शुरू हो जाती हैं। मगर बहुत सी महिलाएं लाख कोशिशों के बाद भी बाजार जैसी क्रिस्‍पी और स्‍वादिष्‍ट गुजिया नहीं बना पाती हैं।

इसका सबसे बड़ा कारण गुजिया बनाने की तैयारी में कमी रह जाना होता है। कई बार गुजिया बनाते वक्‍त छोटी-छोटी गलतियों से वह तलते वक्‍त फट जाती है और खराब हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप गुजिया बनाते वक्‍त किन बातों का ध्‍यान जरूर रखें।

गुजिया के लिए मैदा गूथने का सही तरीका जानें

गुजिया बनाने के लिए मैदे की जितनी मात्रा ले रही हैं उसके मुताबिक ही तेल या घी का मोयन भी डालें। उदारण के तौर पर 1 1/2 कटोरी मैदा ले रही हैं तो आपको कम से कम 7 बड़े चम्‍मच तेल डालना चाहिए। आप तेल की जगह देसी घी (देसी घी के फायदे जानें) का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं। एक तरीका यह भी है कि आप मैदे में इतना मोयन डालें कि हथेली में लेने पर वह लड्डू की तरह बंधना शुरू हो जाए। मोयन के लिए सोडे का प्रयोग न करें, इससे गुजिया खस्‍ते की तरह बन जाती हैं। तेल और घी की सही मात्रा में मोयन डालने पर गुजिया मुलायम नहीं पड़तीं और खाने में अच्‍छी लगती हैं। इसके अलावा इन टिप्‍स पर भी ध्‍यान दें-

  1. मैदे में तेल डालने के बाद उसे दोनों हाथों से मसलें। इससे तेल मैदे में अच्‍छे से मिक्‍स हो जाएगा।
  2. एक साथ मैदे में अधिक पानी न डालें। धीरे-धीरे करके पानी डालें।
  3. गुजिया के लिए मैदे को न तो ज्‍यादा सख्‍त गूथें और न ही ज्‍यादा मुलायम।
  4. मैदे को गूथने के बाद 10 मिनट के लिए उस पर गीला कॉटन का कपड़ा अच्‍छी तरह से निचोड़ कर डाल दें।
  5. गुजिया बनाते वक्‍त भी मैदे को गीले कपड़े से ढांक कर रखें, इससे मैदा सूखेगा नहीं।

कैसे बनाएं गुजिया की फिलिंग

गुजिया के लिए मैदे का डो (Dough) सही तरह से तैयार करने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप गुजिया के लिए जो फिलिंग तैयार कर रही हैं वह भी पर्फेक्‍ट हो। इसके लिए आपको इन टिप्‍स पर जरूर गौर करना चाहिए-

  1. अगर आप बाजार से खोया खरीद रही हैं तो उसे टेस्‍ट करके देखें कि वह खट्टा न हो और दिखने में सफेद दानेदार हो।
  2. खोए की फिलिंग बनाने के लिए आपको पहले उसे कढ़ाई में 10 मिनट के लिए भून लेना चाहिए। कई बार खोया कच्‍चा रह जाता है। इससे गुजिया को स्‍टोर करने पर वह खराब हो जाती हैं। मगर खोए को अधिक न भूने।
  3. अगर आप चाहती हैं कि आपकी गुजिया न फटे तो आप खोए में 1 बड़ा चम्‍मच भुना हुआ रवा मिला सकती हैं।
  4. अगर आप गुजिया में ड्राई फ्रूट्स डाल रही हैं तो उन्‍हें अच्‍छी तरह से कूट लें और फिर मिक्‍स करें।
  5. गुजिया में बहुत अधिक ड्राई फ्रूट्स न मिक्‍स करें, नहीं तो बहुत अधिक दिन तक उसे स्‍टोर नहीं कर पाएंगे और गुजिया का स्‍वाद भी खराब हो जाएगा।

गुजिया को कैसे दें सही शेप

गुजिया दिखने में अच्‍छी लगे इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप उसे सही आकार दें। गुजिया बनाने के सांचे आपको बाजार में बेहद सस्‍ते दामों में मिल जाएंगे। मगर आप गुजिया को हाथों से गोठं सकती हैं या फिर कटर का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आपको बता दें कि गुजिया तलते वक्‍त वह फटे नहीं यह बात बहुत हद तक गुजिया की सही बनावट पर निर्भर करती हैं। आपको इन टिप्‍स का ध्‍यान जरूर रखना चाहिए-

  1. गुजिया के एक सिरे को दूसरे सिरे से चिपकाने के लिए आपको मैदे एवं पानी का घोल बनाना चाहिए और उससे गुजिया को चिपकाना चाहिए।
  2. अगर आप गुजिया के मोल्‍ड्स का इस्‍तेमाल कर रही हैं तो यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि गुजिया कहीं से भी खुली न रह जाए। वरना तलते समय वह फट जाएगी।

गुजिया तलने का सही तरीका जानें

गुजिया को तलने का तरीका भी सही होना चाहिए। अगर आप घी में गुजिया तल रही हैं तो आपको देसी घी का इस्‍तेमाल करना चाहिए। घी घर का निकला हुआ हो तो उसे पहले ही अच्‍छी तरह से छान लें, वरना गुजिया तलते वक्‍त मलाई की खुरचन काली पड़ कर गुजिया में चिपकने लगेगी और गुजिया दिखने में अच्‍छी नहीं लगेंगी। इसके साथ ही इन टिप्‍स का भी ध्‍यान रखें-

  1. घी या तेल जिसमें भी गुजिया को तल रही हैं, उसे पहले ही तेज आंच पर गरम कर लें।
  2. गुजिया को तेज आंच में कढ़ाई में डालें, मगर धीमी आंच पर सेखें। तेज आंच पर सेकने से गुजिया अंदर से कच्‍ची रह जाती है और उपर से ब्राउन दिखने लगती हैं।
  3. गुजिया को तलते वक्‍त आपको उसे अधिक ब्राउन नहीं करना है, इस बात का भी ध्‍यान रखें।

कैसे करें गुजिया को स्‍टोर

गुजिया को फ्रिज में भूल से भी स्‍टोर न करें। ऐसा करने पर वह सील जाएंगी। इसके साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखें कि गुजिया को तलने के बाद थोड़ा ठंडा हो जाने दें और फिर किसी एयर टाइट बर्तन में स्‍टोर करें। गरम-गरम गुजिया को स्‍टोर करेंगी तो वह मुलायम पड़ जाएगी। आपको गुजिया को स्‍टोर करने के लिए एक एयर टाइट डिब्‍बे का चुनाव करना चाहिए और उसमें एक टिशु पेपर लगाना चाहिए। इसके अंदर गुजिया रखें और फिर उपर से एक और टिशु पेपर लगा कर उसे ढांक दें। ऐसा करने से गुजिया खराब भी नहीं होती हैं और मुलायम भी नहीं पड़ती हैं।

Tags: #happy HoliBest gujiya recipescelebrate Holi with gujiyachocolate gujiya recipegujiya recipes in hindiholi 2021holi celebrationHoli DishesHoli gujiya recipeholi wishesMake gujiya at homenuts gujiyatips for gujiya
Previous Post

चार सालों में बदल गयी उत्तर प्रदेश की तस्वीर : सीएम योगी

Next Post

CM योगी आज करेंगे शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान का लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Shaheed Ashfaqullah Khan zoological park

CM योगी आज करेंगे शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान का लोकार्पण

यह भी पढ़ें

Amit Shah

एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर भारत से निकालेंगे: अमित शाह

07/03/2026
AK Sharma

एके शर्मा ने फागिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव का किया स्थलीय निरीक्षण

03/11/2022
Bhojpuri star Amrapali Dubey will soon be seen with Jai Yadav

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे जल्द जय यादव के साथ आएंगी नज़र

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version