• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के इस SDM के खिलाफ होमगार्डों ने खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

Writer D by Writer D
08/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बहराइच
0
Home Guards opened a front against SDM Alok Prasad.

Home Guards opened a front against SDM Alok Prasad.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच जिले की महसी तहसील में SDM आलोक प्रसाद (Alok Prasad) (ट्रेनी IAS) की सुरक्षा में तैनात तीन होमगार्ड जवानों ने उन पर जातिसूचक अपशब्द कहने, शारीरिक उत्पीड़न कराने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। होमगार्ड जवानों ने इस संबंध में होमगार्ड कमांडेंट को लिखित शिकायत देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में जवानों ने कहा कि 6 जनवरी को ड्यूटी के दौरान SDM आलोक प्रसाद एक दिव्यांग व्यक्ति को अपने पास ले आने से नाराज हो गए और जातिसूचक गालियां दीं।

तीनों होमगार्डों का आरोप है कि SDM आलोक प्रसाद ने अपने गनर एवं ड्राइवर को उन्हें दौड़ लगवाने और उठक-बैठक कराने के निर्देश दिए। साथ ही इसका फोटो भेजने को कहा। आरोप है कि इसके बाद उन्हें ड्यूटी स्थल से भगा दिया गया और मारने की धमकी भी दी गई। बता दें कि होमगार्ड विभाग की महसी कंपनी के आरक्षी राजाराम शुक्ला, रमाकांत मिश्र और राम कुमार तिवारी इन दिनों SDM महसी आलोक प्रसाद की सुरक्षा ड्यूटी में लगे हैं।

 हम आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे

तीनों जवानों ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि SDM द्वारा ड्यूटी व्यवस्था में भी मनमानी की जा रही है, जिससे उनकी ड्यूटी 24 से 48 घंटे तक लगातार हो जाती है। होमगार्ड रमाकांत मिश्र ने बताया कि, हमने जिला कमांडेंट के साथ-साथ मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा है। यदि हमें न्याय नहीं मिला और SDM को सस्पेंड नहीं किया गया तो हम आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

वहीं इस मामले में जिला होमगार्ड कमांडेंट ताज रसूल ने कहा कि, महसी में तैनात तीन होमगार्ड जवानों ने SDM आलोक प्रसाद के खिलाफ गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल एवं अन्य आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। यह पत्र जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। जांच समिति बनाकर जांच कराने का निर्णय जिलाधिकारी स्तर पर लिया जाएगा।

SDM ने आरोपों को गलत बताया

वहीं SDM आलोक प्रसाद ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि, एक दिव्यांग फरियादी जमीन पर घिसटते हुए मेरे चैंबर में आया था। कुर्सी पर बैठते समय वह गिरते-गिरते बचा, जबकि तीनों होमगार्ड वहीं बैठे तमाशा देख रहे थे। इस पर मैंने उन्हें फटकार लगाते हुए केवल यह कहा कि आप लोगों में संवेदना नहीं है। इसके अलावा मुझे किसी अन्य आरोप की जानकारी नहीं है।

Tags: SDM Alok Prasad
Previous Post

UP में चार आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट

Next Post

इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय न करें ये गलतियां! इन बातों का रखें ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड की नई पहल, इन छात्रों को 10वीं-12वीं एग्जाम में मिलेंगे बोनस अंक

16/05/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खान पर फिर मंडराएं संकट के बादल, विवादित बयान मामले में कोर्ट ने माना दोषी

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Next Post
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय कभी न करें ये गलतियां! इन बातों का रखें ध्यान

इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय न करें ये गलतियां! इन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें

covid vaccination

यूपी में 6.73 से अधिक स्वास्थ्य व फ्रंट लाइन कर्मियों का हुआ कोविड वैक्सीनेशन

06/02/2021
bridge collapse

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास निर्माणाधीन पुल टूटा, 2 की मौत

20/07/2022
Poonam Pandey husband arrested

पूनम पांडे ने पति सैम पर लगाया शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट का आरोप

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version