• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में खत्म हुई होम आइसोलेशन की सुविधा, सामने आई यह अहम वजह

Writer D by Writer D
25/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Home isolation

Home isolation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र सरकार को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब नए मरीजों को कोविड सेंटर जाना होगा यानी होम आइसोलेशन की सहूलियत को खत्म कर दिया गया है। दरअसल, सरकार को जानकारी मिल रही थी कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के कारण कई जगह पर कोरोना का प्रसार हो रहा है। इस वजह से यह फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र के उन जिलों में होम आइसोलेशन की सुविधा बंद की गई है, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक है। कोल्हापूर, सांगली, सातारा, यवतमाळ, अमरावती, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापूर, अकोला, बुलढाणा, वाशीम, बीड, गडचिरोली, अहमदनगर, उस्मानाबाद जिले में होम आइसोलेशन बंद कर दिया गया है। हालांकि, बीएमसी ने अभी होम आइसोलेशन की इजाजत दी है।

महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि भले ही केस कम हो रहे हैं, लेकिन सावधानियां अभी बरतनी है, कई बार शिकायत मिल रही थी कि होम आइसोलेशन का पालन मरीज ठीक से नहीं कर रहे हैं, इस वजह से उनके घर वालों के साथ आस-पास के लोग भी संक्रमित हो रहे हैं, ऐसे में बाकी लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए मरीजों को अब कोविड सेंटर में रहना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने सुंदर पाठ कर जरूरतमंदों में वितरित किया भोजन

होम आइसोलेशन को खत्म करने का फैसला उस वक्त आया है, जब महाराष्ट्र में कोरोना का ग्राफ गिर रहा है। अब अस्पतालों और कोविड सेंटर पर दबाव कम हुआ है। इसी वजह से होम आइसोलेशन को खत्म करके अब नए मरीजों को कोविड सेंटर में एडमिट करने का फैसला लिया गया है, जिससे उन पर ध्यान रखा जाएगा और बाकी लोगों में संक्रमण का खतरा भी कम होगा।

महाराष्ट्र सरकार ने साफ कर दिया है कि हर उम्र के लोगों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा बंद कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि जो लोग पहले से होम आइसोलेशन में हैं, उनके निकलने की जरूरत नहीं है, लेकिन अब जो नए केस आएंगे, उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की इजाजत न होगी। उन्हें कोविड सेंटर में रहना होगा।

योगी सरकार में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, यूपी को मिल सकता है नया डिप्टी सीएम

अभी तक महाराष्ट्र में उन कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की इजाजत दी जा रही थी, जो गंभीर नहीं थे और उनका ऑक्सीजन लेवल 95 से ऊपर था। पहले महाराष्ट्र में 60 से 65 हजार तक नए केस आ रहे थे, जो अब घटकर 20 हजार तक पहुंच गया है। ऐसे में अब सरकार के पास बेड खाली हैं। इस वजह से होम आइसोलेशन को बंद कर दिया गया है।

Tags: home isolationNew home isolation guidelines
Previous Post

पंडित छन्नूलाल से मिले CM योगी, बेटी की मौत पर दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

Next Post

लूटपाट के चलते रिटायर्ड SI की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Dreams
Main Slider

भूलकर भी किसी को न बताएं ये सपने, नाराज हो जाती हैं माता लक्ष्मी!

11/12/2025
Kalashtami
Main Slider

कालाष्टमी कब? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

11/12/2025
आ रहा है OnePlus का नया किफायती टैबलेट, दमदार बैटरी और स्टाइलस का मिलेगा सपोर्ट
Main Slider

आ रहा है OnePlus का नया टैबलेट, दमदार बैटरी और स्टाइलस का मिलेगा सपोर्ट

11/12/2025
Google Photos में आया धांसू वीडियो एडिटर! फटाफट बना पाएंगे प्रोफेशनल Reels
Main Slider

वीडियो एडिटिंग अब आसान! Google Photos में आया सुपर एडिटर

11/12/2025
200MP के साथ जलवा! Realme 16 Pro Series भारत में मचाएगी तहलका, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
Main Slider

Realme 16 Pro Series धमाका! जबरदस्त फीचर्स से मचेगा हंगामा

11/12/2025
Next Post
murder

लूटपाट के चलते रिटायर्ड SI की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Police Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी डकैत ढेर, एक रायफल बरामद

31/03/2021
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक Air quality index of delhi

दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 352 पर पहुंचा

12/12/2020
money plant

धन आगमन में बाधा पैदा कर सकता है गलत मनी प्लांट, लगाने से पहले ऐसे करें पहचान

21/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version