• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में जीका की दस्तक, संक्रमित होंगे होम आइसोलेट, बनेंगे कंटेनमेंट जॉन

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
Zika Virus

Zika Virus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में जीका वायरस से संक्रमित तीन मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। शनिवार को राजधानी के जिलाधिकारी के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों की हुई अहम बैठक में जीका संक्रमण को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बैठक में जीका वायरस से संक्रमित मरीज को कोरोना की तरह ही पूरी तरह से होम आइसोलेट करने और कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं डीएम अभिषेक प्रकाश ने निगरानी टीमों को तत्काल एक्टिव करते हुए सर्विलांस को तेज करने का निर्देश भी दिया।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में जीका वायरस के तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि अभी से पूरी तरह सचेत हो कर नियंत्रण की कार्रवाई तेज करनी चाहिए। जहां भी जीका वायरस का केस मिलता है उसके 400 मीटर दायरे में जीका कंटेनमेंट जोन बनाया जाए।

डीएम ने कहा कि कंटेटमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जा कर एंटी लार्वा की चेकिंग व लक्षणात्मक लोगों का टेस्ट करेंगी। साथ ही जीका वायरस पॉजिटिव व्यक्ति के घर के बाहर बैरिकेडिंग भी की जाएगी। डीएम ने कहा कि जीका वायरस पॉजिटिव रोगी को पूरी तरह आइसोलेशन में रखा जाए। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से लोगों को जीका वायरस के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-4523000 को जारी किया गया है।

संपत्ति विवाद में बेटी ने की पिता की निर्मम हत्या

जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन में गर्भवती महिलाओं की टेस्टिंग के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की 100 टीमें कंटेनमेंट जोन में तैनात होंगी जो सुबह आठ बजे से शाम 4.30 बजे तक क्षेत्रों में रहेंगी और शाम पांच बजे सीएचसी पहुंचेंगी। शाम 6 बजे दिन भर की रिपोर्ट जिलाधिकारी कैंप कार्यालय को देंगी। राजधानी के आठ अस्पतालों में जीका वार्ड तैयार किए गए हैं।

Tags: Lucknow Newsup newsZika viruszika virus in lukcnowZika Virus Patient
Previous Post

संपत्ति विवाद में बेटी ने की पिता की निर्मम हत्या

Next Post

नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर बम से उड़ाया घर, पर्चे में लिखा- ले लिया बदला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
Naxalites

नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर बम से उड़ाया घर, पर्चे में लिखा- ले लिया बदला

यह भी पढ़ें

investment

फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड से लोगों को सुरक्षित सरकारी साधनों में निवेश करने का अवसर

24/08/2020
अफ्रीका में कोरोना

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों में देश में मिले 44,684 नये पॉजिटिव केसेस

14/11/2020

 ‘अतिथि देवों भव:’ के अनुरूप हो विदेशी अतिथियों का स्वागत : योगी

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version