• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट में गैस की समस्या में आजमाए ये औषधियां

Writer D by Writer D
12/03/2024
in फैशन/शैली
0
Gas Problem

Gas Problem

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कहा जाता है कि इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है, लेकिन पेट ही खराब हो तो दिल कैसे खुश रह सकता हैं। जी हां, पेट से जुड़ी आम समस्याओं में से एक हैं गैस की समस्या जो कई बार बढ़ते हुए गैस्ट्रिक पेन (Gas Pain) का कारण भी बनती हैं। पेट में गैस बनना पाचन प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा है।

ज़्यादा खट्टा, तीखा, मसाले वाला खाना खाने से, देर रात तक जागना, पानी कम पीना, गुस्सा, चिंता, बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहने आदि से गैस (Gas) बनने लगती है। लेकिन देखने को मिलता हैं कि कई लोग इस गैस से छुटकारा पाने के लिए रोजाना कैप्सूल का सेवन बहुत करते हैं जो कि इसका उचित इलाज नहीं हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसी घरेलू औषधियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पेट में गैस (Gas) की समस्या को दूर करेगी। दवाइयों की जगह आपको इनका सेवन करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में…

सौंफ

सौंफ का बीज गैस्ट्रिक पेन को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। भोजन के बाद सौंफ को चबाने से पाचन बेहतर होता है। इसमें कुछ महत्वपूर्ण यौगिक पाए जाते हैं, जो भोजन को आसानी से पचाते हैं। इससे अपच और कब्ज की समस्या नहीं होती है।

जीरा

जीरा पानी गैस्ट्रिक या गैस की समस्या का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। जीरा में आवश्यक तेल होते हैं, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं। इससे भोजन ठीक तरह से पचता है। यह पेट में अतिरिक्त गैस के निर्माण को भी रोकता है। जीरा पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरा लें और इसे दो कप पानी में 10-15 मिनट के लिए उबालें। अब इसे ठंडा होने दें और भोजन के बाद इसे पियें।

लौंग

गैस की समस्या को दूर करने के लिए लौंग बहुत ही लाभदायक है। इसे शहद के साथ लेने से कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा रोजाना इसे चूसने से भी पेट ठीक रहता है और गैस नहीं बनती है। पाचन संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है।

अदरक

अदरक के छोटे टुकड़े कर उस पर नमक छिड़क कर दिन में कई बार उसका सेवन करें। गैस परेशानी से छुटकारा मिलेगा, शरीर हल्का होगा और भूख खुलकर लगेगी। यह गैस की परेशानी से छुटकारा पाने का उत्तम तरीका है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका आंत में अम्लीय माइक्रोएन्वायरमेंट प्रदान करता है और पाचन एंजाइमों के संश्लेषण को सक्रिय करता है। इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है और गैस के कारण पेट में दर्द, सूजन और अन्य लक्षणों को भी कम करता है। रोजाना एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करने से गैस्ट्रिक पेन से राहत मिलता है।

अजवाइन

अजवाइन के बीज में थाइमोल नामक एक यौगिक होता है, जो गैस्ट्रिक रस को स्रावित करता है और पाचन में मदद करता है। गैस की समस्या में पानी के साथ लगभग आधा चम्मच अजवाइन के बीज खा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

पुदीना

यदि आप गैस की समस्या से बहुत ज़्यादा परेशान हैं तो पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से राहत मिलती है। इससे आपको गैस की वजह से होने वाले पेट दर्द में भी आराम मिलता है। पुदीने की चाय बनाने के लिए पत्तियों को पानी में उबाल लें और उसमें टेस्ट के लिए 1 चम्मच शहद मिलाएं। बस इस चाय को पी लीजिए।

दालचीनी

दालचीनी का सेवन करने से भी गैस की समस्या दूर होती है। आप गैस की समस्या में दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा कर लें। रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करें। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं।

नारियल पानी

अगर आप अक्सर पेट में गैस बन जाने की समस्या से परेशान रहते हैं तो नारियल पानी पीने से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। नारियल पानी में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो अपचन को दूर करके गैस और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं।

काली मिर्च

काली मिर्च का प्रयोग भी पेट में कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। यह पेट में आमाशय रस के प्रवाह को बढ़ाती है और भोजन के सही तरह से पाचन में मदद करती है। पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कमी से होने वाले पेट दर्द में भी काली मिर्च आराम पहुँचाती है। इसके चूर्ण को शहद के साथ, गुड़ के साथ या फिर छाछ के साथ लेने से कब्ज और गैस की समस्या दूर हो जाती है।

Tags: gas problemHealthHealthy livingremedies to get rid of gas problem
Previous Post

धामी कड़े तेवर में बोले- समस्याओं को लंबित रखने की आदत छोड़ें अधिकारी

Next Post

ये आदतें बना सकती हैं आपको इस बीमारी का मरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
फैशन/शैली

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं फेसपैक

31/07/2026
Tomato Besan Veg Omelet
Main Slider

सावन में बनाएं बिना अंडों का ऑमलेट, मिनटों में होता है बनकर तैयार

31/07/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

31/07/2026
Chandra and Surya Grahan
Main Slider

अगस्त में बन रहा सूर्य-चंद्र ग्रहण का महासंयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

31/07/2026
Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

31/07/2026
Next Post
Diabetes

ये आदतें बना सकती हैं आपको इस बीमारी का मरीज

यह भी पढ़ें

CSIR ugc net

CSIR-UGC में परीक्षा शहर चुनने के लिए एनटीए ने खोली करेक्शन विंडो

20/10/2020
nawab malik

नवाब मलिक अब नहीं कर पाएंगे वानखेडे के खिलाफ बयानबाजी, जानें पूरा मामला

10/12/2021
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

मुख्यमंत्री महोदय,फेल है आपकी व्यवस्था, सड़ चुकी है कानून-व्यवस्था : लल्लू

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version