• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड की गुणवत्ता, पैकेजिंग पर रखें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
10/03/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड (House of Himalayas Brand ) के अंतर्गत जो उत्पाद रखे उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग पर विशेष ध्यान रखना होगा। इस ब्रांड की शुरूआत जल्द से जल्द की जाये और आमजन, स्वयं सहायता समूहों आदि को भी इससे जोड़ा जाये।

शनिवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए उत्तराखंड के उत्पादों की अभिवृद्धि के लिए एक्टिव प्लान, इम्प्लीमेंटेशन और स्ट्रटेजी के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) को समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किये जाने और उत्तराखंड के उत्पादों की अभिवृद्धि के लिए किये जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।

हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड (House of Himalayas Brand ) के अन्तर्गत देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकल उत्पादों-झिंगोरा, लाल चावल, राजमा, गहत दाल, हल्दी पावडर, बुरांश, शहद, तोर दाल, काले सोयाबीन, बासमती चावल, दालचीनी, सेव जाम, मशरूम व लहसून का अचार सहित प्रथम चरण में 21 उत्पादों को तथा द्वितीय चरण में 22 उत्पादों को ग्लोबल बनाने के लिये कार्य किया जायेगा, जिसमें ग्राम्य विकास, वन, कृषि, उद्योग, सहकारिता सहित नीदरलैण्ड बेस्ड कम्पनी वूमन ऑन विग्स का भी सहयोग प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बैठक में कौन-कौन से प्रोडक्ट होंगे। उत्पादों की खरीददारी, कहां-कहां पर इनके स्टोर होंगे, इसमें कौन-कौन से पदाधिकारी होंगे आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए इनकी स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड के अन्तर्गत जो भी उत्पाद रखे जायें, उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग आदि पर विशेष ध्यान देते हुये इस ब्राण्ड से आमजन, स्वयं सहायता समूहों आदि को भी जोड़ा जाये और जल्द से जल्द इसकी शुरूआत की जाये। इस पर अधिकारियों ने बताया कि गुणवत्ता कण्ट्रोल के लिये एक टीम गठित की जायेगी, जो इस ब्राण्ड के अन्दर आने वाले उत्पादों की निरन्तर मॉनिटरिंग करेगी। मुख्यमंत्री ने हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड के अन्तर्गत आने वाले उत्पादों का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव राधिका झा, विनय शंकर पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsHouse of Himalayas BrandNational newsUttarakhand News
Previous Post

2024 का संकल्प, फिर एक बार मोदी सरकारः सीएम योगी

Next Post

मुंह से आती है दुर्गंध, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है संकेत

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Bad smell

मुंह से आती है दुर्गंध, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है संकेत

यह भी पढ़ें

शेयर बाजार: सेंसेक्स 72 अंक नीचे खुला, निफ्टी में भी आई गिरावट

05/10/2021

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.20 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 82 हजार से अधिक रोगमुक्त

16/09/2020
drug smuggler arrested

करोड़ो की हेरोइन के साथ STF के हत्थे चढ़ा मादक तस्कर

29/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version