• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अजय सिंह बिष्ट कैसे बने योगी आदित्यनाथ, सकारात्मक सोच से बदली यूपी की तस्वीर

Writer D by Writer D
05/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi adityanath

yogi adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब अजय सिंह बिष्ट ने योगी आदित्यनाथ के रूप में गोरक्षनाथ मंदिर में नाथ पंथ की दीक्षा ली थी और एक संन्यासी के रूप में अपने नये जीवन की शुरूआत की थी तो यह कोई नहीं जानता था कि यह योगी एक दिन देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनेगे। सेवा, विकास और सौहार्द का एक कुशल नेतृत्व के साथ एक सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेगे। इतना ही नहीं, यह साबित करेगे कि सतत प्रयास और सकारात्मक सोच से सब कुछ बदला जा सकता है। समर्पण और आत्मविश्वास से देश-प्रदेश और समाज की एक नई तस्वीर बनाई जा सकती है। जी हां, हम बात कर रहे है देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ की। शनिवार को उनका जन्मदिवस है। आइए, उनके जीवन के कुछ रोचक तथ्यों को जानते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 50 वां जन्मदिन मना रहे है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में पांच जून 1972 जन्मे अजय सिंह बिष्ट गोरखपुर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ बन गए देश के सबसे बड़े सूबे की सत्ता के सिंहासन पर योगी विराजमान हैं। महज 26 साल की उम्र में संसद पहुंचने वाले योगी आदित्यनाथ 45 साल की उम्र में यूपी के सीएम बने। प्रदेश की नहीं बल्कि देश की सियासत में उन्हें हिंदुत्व के चेहरे के तौर पर जाना जाता है। योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के सामान्य राजपूत परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। योगी ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की और 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की पढ़ाई पूरी की। छात्र जीवन में ही वो राममंदिर आंदोलन से जुड़ गए थे। 90 के दशक में राममंदिर आंदोलन के दौरान ही योगी आदित्यनाथ की मुलाकात गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम हुई। इसके कुछ दिनों बाद योगी अपने माता.पिता को बिना बताए गोरखपुर जा पहुंचे और जहां संन्यास धारण करने का निश्चय लेते हुए गुरु दीक्षा ले ली। महंत अवैद्यनाथ भी उत्तराखंड के रहने वाले थे। जिन्होंने अजय सिंह बिष्ट को योगी आदित्यनाथ बनाने का काम किया।

गोरखनाथ मंदिर के महंत की गद्दी का उत्तराधिकारी बनाने के चार साल बाद ही महंत अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी बना दिया। गोरखपुर से महंत अवैद्यनाथ चार बार सांसद रहेए उसी सीट से योगी 1998 में 26 वर्ष की उम्र में लोकसभा पहुंचे और फिर लगातार 2017 तक पांच बार सांसद रहे। योगी आदित्यनाथ ने अपनी निजी सेना हिंदू युवा वाहिनी का निर्माण किया जो गौ-सेवा करने व हिंदू विरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए बनाई गई। हम एक तेज-तर्रार राजनीतिज्ञ के रूप में अपनी छवि योगी आदित्यनाथ ने बना ली थी। योगी आदित्यनाथ की सबसे बड़ी खासियतों में एक है कि वह जनता से सीधा संवाद करने में विश्वास रखते हैं। 2017 में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला तो सीएम के लिए कई चेहरे दावेदार थे लेकिन बाजी योगी के हाथ लगी। बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुशासन,कुशल नेतृत्व का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि सकारात्मक सोच और सतत प्रयास से किसी भी देश ,किसी भी प्रदेश और किसी भी समाज की तस्वीर बदली जा सकती है।

Tags: 50th birthday of yogi adityanathcm yogihappy birthday yogi adityanathYogi AdityanathYogi News
Previous Post

वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए आपका बेडरूम

Next Post

वीकेंड कर्फ्यू में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
petrol-diesel

वीकेंड कर्फ्यू में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

सप्ताह के जन्म के दिन से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

28/01/2026
Iran Protest

ईरान में बड़ा एक्शन: आंदोलन की महिला नेता गिरफ्तार, हिंसा भड़काने की है मास्टरमाइंड

17/01/2026

DU ने गूगल ड्राइव से भेजी ओपन बुक परीक्षा की आंसरशीट, छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version