• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिनटों में चमक जाएगी जली कढ़ाई, फॉलो करें ये टिप्स

Writer D by Writer D
17/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Kadhai

Kadhai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुकिंग करना बहुत से लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन जब बर्तन साफ ​​करने की बात आती है, तो हम सभी इससे बचना चाहते हैं। वहीँ अगर आप भी अपने किचन में मौजूद कढ़ाई को साफ़ करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं और इसमें नाकामयाब रहे हैं तो आज हम आपको इसे साफ़ करने का बेहद आसान और सटीक तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल जब भी कढ़ाई (Kadhai) में कोई चिकना या तैलीय भोजन पकाया जाता है, तो बर्तन का निचला भाग जल सकता है जिन्हें निकालना बहुत मुश्किल होता है। तो ऐसे में आइये जानते हैं कि आप कैसे अपनी इस कढ़ाई (Kadhai) को चुटकियों में साफ़ कर सकते हैं।

कढ़ाई (Kadhai) पर जमे ज़िद्दी दागों को चुटकियों में करें साफ़

1. बेकिंग सोडा

अगर आप सोच रहे हैं कि बेकिंग सोडा से कढ़ाई (Kadhai)  को कैसे साफ किया जाए तो आज हम आपको इसका तरीका बता देते हैं। आपको बस इतना करना है कि कढ़ाई में थोड़ा गर्म पानी डालें और बेकिंग सोडा डालें। इसे 2-3 मिनट के लिए कढ़ाई में ही रहने दें और इसके बाद नियमित स्क्रबर से इसे रगड़ना शुरू करें। आप देखेंगे कि सभी जले हुए और तेल के दाग आसानी से निकल जाते हैं और इसके लिए आपको ज़्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इसलिए जब भी लोग पूछते हैं कि कढ़ाई से काले दाग कैसे हटाएं तो जवाब होता है “बेकिंग सोडा”।

2. एल्युमिनियम फॉयल

क्या आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि जली हुई लोहे की कड़ाही (Kadhai) को कैसे साफ किया जाए? अगर आपका जवाब हाँ, तो अब चिंता न करें क्योंकि एल्युमिनियम फ़ॉइल आपकी कड़ाही को बहुत आसानी से साफ़ करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको लिक्विड साबुन और थोड़ी सा एल्युमिनियम फॉयल चाहिए। कढ़ाई में साबुन की कुछ बूंदें डालें, साबुन को मिलाने के लिए थोड़ा पानी डालें, फॉयल के एक टुकड़े को गेंद के आकार में कर लें और उसी से कढ़ाई को रगड़ना शुरू करें। आप देखेंगे कि कढ़ाई से सारे जिद्दी दाग ​​बहुत जल्दी और आसानी से निकल गए हैं।

3. नींबू

कढ़ाई (Kadhai) को आसानी से साफ करने के लिए आप नींबू का उपयोग भी कर सकते है। स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के अलावा, जब बर्तनों से गंदगी, तेल और चिकने दाग हटाने की बात आती है तो भी नींबू एक बेस्ट क्लीनिंग एजेंट के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अपनी एल्युमीनियम कढ़ाई से तेल के दाग कैसे हटाएं तो नींबू आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आपको बस इतना करना है कि नींबू के दो टुकड़े लें और उन्हें जली हुई कढ़ाई में थोड़े से पानी के साथ 2-3 मिनट तक गर्म करें। इसके बाद आंच बंद कर दें और इसे 5-6 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। कढ़ाई को नींबू के टुकड़ों से रगड़ना शुरू करें और आप देखेंगे कि सारे दाग और चिकनाई तुरंत धुल जाएंगे।

4. गर्म पानी और डिटर्जेंट

आप कढ़ाई (Kadhai) में डिशवॉशिंग डिटर्जेंट डालें, इसमें पानी डालें और इसे स्टोव पर गर्म करें। एक बार जब आप देख लें कि पानी गर्म हो गया है, तो उसे आंच से उतार लें और ठंडा होने तक थोड़ी देर इंतज़ार करें। उसके बाद, डिश स्क्रबर लें और अपनी कढ़ाई को धोना शुरू करें। ये विधि सफाई के लिए बहुत उपयोगी है।

5. लिक्विड डिशवाशर

गंदी और ग्रीस लगी कढ़ाई को साफ करने के लिए एक और आसान ट्रिक है कि एक अच्छे लिक्विड डिशवाशर से इसे आप साफ़ कर सकते हैं। ब्रश से रगड़ें और रगड़ने और धोने से पहले इसे 5-7 मिनट तक लगा रहने दें। ये तरीका कम दाग वाली कढ़ाई के लिए सबसे बेस्ट है।

Tags: household hackshousehold tipskitchen hackskitchen tipsrasoi hacksrasoi tips
Previous Post

इस रोटियां खाने के होते है गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

Next Post

ब्लीच करते समय न करें ये गलती, वरना बाल हो जाएंगे खराब

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों के लिए रामबाण है ये दूध, हेयर हो जाएंगे सॉफ्ट और शाईनी

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Next Post
Bleach

ब्लीच करते समय न करें ये गलती, वरना बाल हो जाएंगे खराब

यह भी पढ़ें

keshav maurya

‘अराजकता’ का दूसरा नाम बन चुके राहुल गांधी…, केशव मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना

20/05/2025

विंग कमांडर अभिनंदन का वीर चक्र से हुआ सम्मान, मेजर विभूति-सूबेदार सोमबीर को मिला शौर्य चक्र

22/11/2021
क्या रिटायरमेंट होगी जर्सी नंबर 7 बीसीसीआई ने धोनी पर छोड़ा अंतिम फैसला

क्या रिटायरमेंट होगी जर्सी नंबर 7, बीसीसीआई ने धोनी पर छोड़ा अंतिम फैसला

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version