• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर पर ही ले ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकोड़े का स्वाद

Writer D by Writer D
08/08/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Punjabi Kadhi Pakora

Punjabi Kadhi Pakora

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई कहीं-कभार घर से बाहर का स्वाद लेना पसंद करता हैं। कुछ सब्जियां तो ऐसी होती हैं जिसका स्वाद ढ़ाबे पर ही आता हैं। इन्हीं में से एक हैं कढ़ी पकोड़े जिसे सभी बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी पकोड़े (Punjabi Kadhi Pakora) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप घर पर भी इसका स्वाद ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

पंजाबी कढ़ी पकोड़े (Punjabi Kadhi Pakora) बनाने की सामग्री

बेसन – 1 कप

दही – 1/2 कप

प्याज बारीक कटे – 2

जीरा – 1 टी स्पून

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून

हींग – 1 चुटकी

मेथी दाना – 1/2 टी स्पून

खड़ी लाल मिर्च – 2

खड़ा धनिया – 1/2 टी स्पून

राई – 1 टी स्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून

गरम मसाला – 1/3 टी स्पून

अजवाइन – 1/2 टी स्पून

हरी मिर्च कटी – 2

लौंग – 2

कढ़ी पत्ते – 10-12

हल्दी – 1/2 टी स्पून

हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून

घी – 1 टेबलस्पून

तेल – जरूरत अनुसार

नमक – स्वादानुसार

पंजाबी कढ़ी पकोड़े (Punjabi Kadhi Pakora) बनाने की विधि

सबसे पहले पकौड़े बनाने की तैयारी करें। इसके लिए एक बर्तन लें और उसमें बेसन छान लें। इसके बाद प्याज को बारीक काटकर बेसन में मिला दें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

अब आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर पकौड़े बनाने के लिए घोल तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे तेज आंच पर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो बेसन के मिश्रण से पकौड़े बनाकर कड़ाही में डाले और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे घोल के पकौड़े तैयार कर लें।

पकौड़े तैयार होने के बाद कढ़ी बनाने का प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंटें। इसके बाद इसमें बेसन डालकर मिलाएं। अब कढ़ी के घोल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालकर मिक्स करें। अब घोल को पतला करने के लिए इसमें पानी मिलाएं और अच्छी तरह से फेंटें। ध्यान रखें कढ़ी का पतला बैटर तैयार करना है। इसके बाद कढ़ी के घोल को अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें मेथी दाना, राई, साबुत धनिया, लौंग डालकर फ्राई करें। इसमें कटी हुई प्याज, कढ़ी पत्ता, खड़ी लाल मिर्च भी डालकर मिक्स करें और भूनें। मसाले को तब तक भूनना है जब तक प्याज का रंग लाइन ब्राउन न हो जाए।

इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिक्स करें। लगभग 2 मिनट तक मसालों को फ्राई करने के बाद इसमें कढ़ी का घोल डालें और पकने दें। अब गैस की फ्लेम मीडियम पर कर कढ़ी को उबलने दें। कढ़ी में जब तक एक उबाल न आ जाए तब तक करछी की मदद से कढ़ी को चलाते रहें। इसके बाद आंच को धीमी कर दें और कढ़ी को लगभग 20 से 25 मिनट तक पकने दें।

इसके बाद कढ़ी में पहले से फ्राई कर रखी पकौड़ियों को डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद एक पैन में घी डालकर उसमें राई डालें फिर उसमें कढ़ी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद तड़के को कढ़ी में डाल दें। अब गैस बंद कर दें। आपकी पंजाबी स्टाइल की कढ़ी पकौड़ा बनकर तैयार हो चुकी है। इसे खाने के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Tags: punjabi kadhi pakoda reciperecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

रक्षाबंधन पर दिखेंगी सुपर स्टाइलिश, पहनें ऐसी आउटफिट

Next Post

ज़्यादा नमक से बिगड़ गया है खाने का स्वाद, तो इन तरीकों से करें कम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Deepotsav
Main Slider

त्रेता युग की आस्था के पथ पर अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप

02/10/2026
Next Post
salt

ज़्यादा नमक से बिगड़ गया है खाने का स्वाद, तो इन तरीकों से करें कम

यह भी पढ़ें

रामविलास पासवान की बरसी पर भावुक हुए पारस, नम आंखों से दी बड़े भाई को श्रद्धांजली

12/09/2021
Baldness

गंजेपन की समस्या से मिलेगा छुटकारा, ऐसे करें धनिया का इस्तेमाल

14/02/2025
Tirupati Devasthanam

तिरुपति मंदिर के शुद्धिकरण के लिए हुआ महा शांति होम, देवस्थानम का प्रायश्चित के लिए अनुष्ठान

23/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version