• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस विधि से बनाएं ये डिश, घर पर ही मिलेगा मार्केट वाला स्वाद

Writer D by Writer D
14/11/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
sambhar vada

sambhar vada

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चटपटा मुंह करने के लिए कई डिश होती है। इनमें से सांभर वड़ा (Sambhar Vada) भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। सांभर वडा को मेदू वड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह कई लोगों की फेवरेट डिश में से एक है। सांभर वड़ा (Sambhar Vada)  साउथ इंडियन डिश में सबसे फेमस डिश में से एक भी मानी जाती है। इसे तमिलनाडु और केरल के लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। यह उड़द की दाल से बनती है। आपने होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे पर तो सांभर वड़ा खाया होगा, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है।

सांभर वड़ा (Sambhar Vada) बनाने की सामग्री (Ingredients)

2 कप उड़द की दाल
1/2 कप चने की दाल
1/2 कप चावल
1 मीडियम साइज का प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच नमक
10 ताजा कढ़ी पत्ते
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
10 से 15 साबुत काली मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
चुटकी भर बेकिंग सोडा
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
तेल/डालडा (तलने के लिए)

सांभर वड़ा (Sambhar Vada) बनाने की  विधि (Recipe)

– सबसे पहले एक बरतन में उड़द दाल को धो लें और छिलके निकाल लें। चने की दाल और चावल को भी धो लें और चुन लें।
– अब बरतन में पानी डालकर उड़द दाल, चावल और चने की दाल डालकर 15 मिनट तक छोड़ दें।
– 15 मिनट के बाद इसे फिर से धो लें और पीस लें। इसे बारीक पीसना है।
– मिश्रण को गाढ़ा ही रखना है ताकि वड़ा अच्छा बने।
– अब इसमें बारीक कटा प्याज को डालें और मिलाएं।
– कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालें और मिलाएं|
– स्वादानुसार नमक डालें और इसे मिलाएं।
– मिश्रण में लाल मिर्च व जीरा पाउडर डालकर उसे फेटें।
– साबुत काली मिर्च कूटकर उसका पाउडर डालें।
– धुले हुए कढ़ी पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिश्रण को फेटें।
– पूरी सामग्री डालने के बाद इसे अच्छे से फेट लें।
– अब प्लेट पर एक पॉलिथीन अच्छी तरह से बिछा लें और उस पर तेल लगा लें ताकि मिश्रण को जब उस पर डालें तो वह चिपके नहीं।
– अब उंगली पर मिश्रण रखें और इसे पॉलिथीन पर रख दें व टिकिया बना लें। अब जो टिकिया आपने बनाई है उसे उंगली से टिकिया के बीच में दबाएं और एक छेद करें।
– ऐसे ही बाकी बचे मिश्रण को भी उंगलियों के सहारे पॉलिथीन पर टिकिया बना लें और उसमें छेद कर लें ताकि वह वड़े के आकार का हो जाए।
– अब एक कड़ाही में तेल या डालडा डालकर उसे गरम करें। फिर इसमें एक-एक करके तैयार की हुई वड़े की टिकिया ध्यान से डालें।
– अब वडे को सुनहरा या हल्का भूरा होने तक पकाएं। धीरे-धीरे करके सारे वड़ों को तेल में डालकर भूरा होने तक भूनें।
– सांभर वड़ा (Sambhar Vada ) तैयार है। आप इसे सॉस, हरी या लाल चटनी या सांभर के साथ खा सकते हैं। इसका बादाम व नारियल की चटनी या फिर म्योनीज के साथ भी टेस्ट लिया जा सकता है।

Tags: medu vadasambar vadasambhar vadasambhar vada ingredientssambhar vada recipesouth indian dish
Previous Post

इस रत्न से हर कार्य में मिलेगी सफलता, जानें कब और कैसे पहनें

Next Post

अब घुइयां छीलते समय नहीं होगी हाथों में खुजली, ट्राई करें ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
धर्म

गाय को भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, वरना हो जाएंगे पाप के भागीदार

27/09/2026
Dead Skin
फैशन/शैली

डेड स्किन को गायब कर देगी ये चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

27/09/2026
Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

27/09/2026
Fly
फैशन/शैली

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Next Post
Arbi Fry

अब घुइयां छीलते समय नहीं होगी हाथों में खुजली, ट्राई करें ये टिप्स

यह भी पढ़ें

uttrakhand authorized meeting

उत्तराखंड: प्राधिकृत समिति ने 307 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

18/03/2021
Congress

कांग्रेस ने दिल्ली में खाता खोल लिया बस…, INDIA के नेता कस रहे तंज

08/02/2025

 विकास कार्यों में  नित नये आयाम स्थापित कर रहा देश-प्रदेश : आशुतोष टण्डन

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version