• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्दन का कालापन होगा दूर, आज़माएं ये आसान टिप्स

Writer D by Writer D
12/06/2026
in फैशन/शैली
0
Dark Neck

Dark Neck

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आमतौर पर देखा जाता हैं कि महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सिर्फ चहरे पर ध्यान देती हैं और इससे नजदीक गर्दन (Neck) को नजरअंदाज कर देती हैं। गर्दन की सही से सफाई ना होने के कारण यहां पसीने के कारण मृत कोशिकाएं जमा होने लगती हैं और गर्दन पर कालापन छाने लगता हैं। गर्दन (Neck) का यह कालापन चहरे की सुंदरता को घटाने का काम करता है और कई बार हमें लोगों के सामने शर्मिंदगी का अहसास कराता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आप यहां बताए जा रहे घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर गर्दन के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नींबू और शहद

नींबू और शहद मिला कर गले पर लगाने से पिगमेंटेशन को कम किया जा सकता है।नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी भी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और आपकी त्वचा को चमकदार और हल्का करने में मदद कर सकता है। शहद एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एक अच्छा मॉइश्चराइज भी है। तो इन दोनों को मिला कर गले पर लगाना आपके लिए खाफी फायदेमंद होगा।

सेब का सिरका

सेब का सिरका आपकी गर्दन का कालापन दूर करने में जादू की तरह काम कर सकता है। क्योंकि सेब का सिरका पीएच लेवल को बैलंस करने में बहुत मदद करता है। सेब का सिरका त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये त्वचा पर जमा होने वाली मृत त्वचा कोशिकाओं को भी हटा देता है। आप एक चम्मच सेब का सिरका लें और इसमें एक चम्मच पानी मिला लें। अब इस मिक्स को अपनी गर्दन पर रुई की मदद से लगा लें। इसे त्वचा पर दो से तीन बार लगाएं और फिर 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद गुलाबजल का स्प्रे करें और कपड़े से गर्दन को साफ कर दें। आप इस विधि को रोज अपनाएं। खासतौर पर रात को सोने से पहले ऐसा करें ताकि रातभर में आपकी त्वचा को रिपेयरिंग करने का पूरा समय मिले।

बेकिंग सोडा

डेड सेल्स भी पिंग्मेंटेशन का कारण बनते हैं। अगर आप मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा चमत्कारी तरीके से काम करता है। बेकिंग सोडा गहराई से गंदगी को साफ करता है और स्किन स्किन को भी कम करता है। बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं और इसे गले पर लगाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। एक बार जब यह सूख जाए, तो इसे रगड़ने के लिए गीली उंगलियों का उपयोग करें और फिर पानी से धो लें। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के बाद मॉइस्चराइज करना न भूलें।

ऐलोवेरा जेल

हम में से अधिकतर लोगों के पास एलोवेरा के पौधे आसानी से उपलब्ध होते हैं। इस पौधे में मिनरल और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। एलोवेरा जेल आपके गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है। ऐलोवेरा में पाए जाने वाले ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा में कालापन बढ़ाने वाले एंजाइम्स को अप्रभावी कर देता है। आप एक ऐलोवेरा का छोटा-सा टुकड़ा काट लें। इसके काटें निकाल दें और एक तरफ से इसे छील लें। अब गर्दन पर 5 मिनट के लिए इसे रगड़ें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसके बाद गीले कपड़े से गर्दन को साफ करें और मॉइश्चराइजर लगा लें। आपको हर दिन ताजा ऐलोवेरा अपनी गर्दन पर लगाना है। यह विधि भी आप रात के समय ही अपनाएं ताकि त्वचा पर गहराई से असर हो और जल्दी परिणाम मिले। ताजा ऐलोवेरा ना होने पर ऐलोवेरा जेल का उपयोग भी कर सकती हैं।

आलू का रस

आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा को लाइट करते हैं। आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जो कि स्किन व्हाइटनिंग में मदद करता है और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिला सकता है। आपको बस कुछ महीनों के लिए हर दूसरे दिन 15-20 मिनट के लिए प्रभावित क्षेत्रों पर आलू का रस लगाना है, और आपको एक साफ अंतर दिखाई देगा। ये गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद करेगा।

Tags: diy solutions for neck discolorationhome remedies for black neckhyperpigmentation home remediesnatural treatments for dark neck skinneck skin lightening at homeremedies for dark patches on the neck
Previous Post

गर्मियों में ऑयली स्किन पर इन फेस पैक से आएगा नेचुरल निखार

Next Post

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jewelery
फैशन/शैली

फेस के अनुसार चुने अपने लिए ज्वेलरी, बढ़ जाएगी खूबसूरती

02/07/2026
Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Sunburn
फैशन/शैली

टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं ये तरीके

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

02/07/2026
Next Post
Jaspal Rana

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी  ने कोविड-19 से सम्बन्धित बचाव कार्यों की समीक्षा की

25/12/2021
beaten

युवती से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच लोग हिरासत में

26/02/2021
जंगली सूअर

सोनभद्र : खेत में छिपे जंगली सुअर के हमले में एक की मौत, दूसरा घायल

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version