• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन कब और कैसे करें कन्या पूजन

Writer D by Writer D
29/03/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
kanya pujan

kanya pujan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र मास के शुक्लपक्ष में पड़ने वाली नवरात्रि में भगवती दुर्गा का पावन स्वरूप मानी जाने वाली कन्या के पूजन (Kanya Pujan) का बहुत ज्यादा महत्व है. देवी की साधना एवं व्रत रखने वाले कुछ लोग नवरात्रि के 09 दिनों में प्रतिदिन एक कन्या की पूजा करते हैं तो कुछ अष्टमी और नवमी तिथि के दिन एक साथ 09 कन्याओं को पूजते हैं.

नवरात्रि की पूजा में इन दोनों ही तिथियों को बेहद शुभ और फलदायी माना गया है. पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र मास की अष्टमी और नवमी तिथि कब पड़ेगी और इन तिथियों पर नवरात्रि की पूजा पुण्यफल पाने के लिए किस विधि से करना चाहिए कन्याओं का पूजन (Kanya Pujan), आइए इसे विस्तार से जानते हैं.

चैत्र मास की अष्टमी तिथि : पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि 27 मार्च 2023 को सायंकाल 07:02 बजे से प्रारंभ होकर 28 मार्च 2023 को रात्रि 09:07 बजे तक रहेगी.

चैत्र मास की नवमी तिथि : पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि 28 मार्च 2023 को रात्रि 09:08 बजे से प्रारंभ होकर 29 मार्च 2023 को रात्रि 11:30 तक रहेगी. पंचांग के अनुसार नवरात्रि की नवमी तिथि पर कई शुभ योग जैसे गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं.

कन्या पूजन (Kanya Pujan)  की सरल विधि

नवरात्रि के 09 दिनों तक व्रत रखने वाले लोग अपनी-अपनी मान्यता के अनुसार व्रत के आखिरी दिन कन्याओं का विशेष रूप से पूजन (Kanya Pujan) करते हैं. ऐसे में आप अपनी मान्यता या परंपरा के अनुसार अष्टमी या नवमी वाले दिन प्रात:काल स्नान करने के बाद कन्याओं को बड़े आदर के साथ अपने घर में आने के लिए आमंत्रण दें. इसके बाद जब वे घर में आएं तो उनके पैर धोने के बाद एक साफ कपड़े से पोछें और उन्हें आसन पर बिठाएं.

इसके बाद रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प आदि से उनका तिलक एवं पूजन करें. इसके बाद उन्हें पूड़ी, हलवा, चना, फल, आदि का उन्हें भोग लगाएं. जब कन्याएं उस भोग खा लें तो उसके बाद अंत में उन्हें जाते समय अपने सामर्थ्य के अनुसार धन, वस्त्र या उनके काम की कोई दूसरी चीज उपहार में देकर उनसे आशीर्वाद लें. पूजा की इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उन्हें आदर के साथ उनके घर तक या फिर अपने दरवाजे तक जरूर छोड़ने जाएं.

Tags: Chaitra navratriChaitra Navratri 2023kanya pujan in navratrikanya pujan ki vidhikanya pujan muhuratnavratri me kanya pujan kaise kare
Previous Post

दुर्गाष्टमी पर करें ये काम, दांपत्य जीवन में आएगी अपार खुशियां

Next Post

व्रत में बनाएं कुट्टू के आटे की कचौड़ी, स्वाद में बेहतरीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Kuttu Kachori

व्रत में बनाएं कुट्टू के आटे की कचौड़ी, स्वाद में बेहतरीन

यह भी पढ़ें

दिव्य दुत्ता

बिजली बिल पर ट्वीट कर बोलीं दिव्या दत्ता- शगुन देना है क्या?

27/07/2020
Suicide Attack

मस्जिद में फिदायीन हमलावार ने ली 61 जान, 150 से अधिक लोग घायल

30/01/2023
CM Dhami wishes National Ayurveda Day

उत्तराखण्ड ने आयुष चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए: सीएम धामी

23/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version