• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश सचिवालय में लगी भीषण आग, अवामी लीग के भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज जलने का दावा

Writer D by Writer D
26/12/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Bangladesh Secretariat

Bangladesh Secretariat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका में बांग्लादेश सचिवालय (Bangladesh Secretariat) की एक प्रमुख इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई, अधिकारियों ने बताया कि आग से सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए। ऐसी आशंका है कि सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से ही घटना को अंजाम दिया गया और इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है।

बांग्लादेश सचिवालय (Bangladesh Secretariat) की इमारत संख्या 7 में आग लगी और करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, 9 मंजिला इमारत में 7 मंत्रालय मौजूद हैं। हालांकि, आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फायर ब्रिगेड सर्विस के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल जाहेद कमाल ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार की आधी रात के बाद इमारत में तीन स्थानों पर एक साथ आग लग गई। उन्होंने संकेत दिया कि आग हादसा नहीं साजिश हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे इमारत के अलावा अन्य मंत्रालयों को भी अपना सामान्य कामकाज रोकना पड़ा जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर के अंदर एंट्री रोक दी, जिससे कई कर्मचारी परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए।

उन्होंने बताया कि 7वें नंबर की इमारत की छठी, 7वीं और 8वीं मंजिल पर स्थित अधिकांश कमरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि स्थानीय प्रशासन डाक और दूरसंचार मंत्रालयों के दस्तावेज और फर्नीचर जल गए।

एक अधिकारी ने इमारत का दौरा करने के बाद बताया, कि आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए गए पानी से भी कई दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा। इमारत के कई हिस्सों में रहने वाले कबूतर मरे हुए पाये गए और खिड़कियां टूटी हुईं थीं।

अवामी लीग के भ्रष्टाचार से जुड़े कागज जले!

अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने कहा कि, साजिशकर्ताओं ने अपनी गतिविधियां बंद नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि जिन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है, उनमें आवामी लीग की सरकार के दौरान हुए लाखों डॉलर के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले कागजात और सबूत शामिल हैं।

भुइयां ने कहा कि, ‘अगर कोई भी हमें (भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में) विफल करने में संलिप्त पाया गया तो उसे कार्रवाई से बचने का जरा सा भी मौका नहीं दिया जाएगा।

Airtel की सर्विस अचानक हुई डाउन, नेटवर्क और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी ठप

इस बीच मामले की जांच के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों वाली 7 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। एडिशनल सेक्रेटरी मोहम्मद खालिद रहीम की अध्यक्षता वाली इस समिति को 7 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

Tags: Bangladesh Secretariatinternational News
Previous Post

सीएम योगी के दृढ़ संकल्प की नजीर है गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

Next Post

इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ नये रोजगार भी उपलब्ध कराएगा नये भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Pak claims to have carried out surgical strike on Afghan border
अंतर्राष्ट्रीय

पाक की अफगान बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा

29/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
Main Slider

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
Next Post
CM Yogi

इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ नये रोजगार भी उपलब्ध कराएगा नये भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम

यह भी पढ़ें

‘एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ थाना

अब यूपी के 40 जिलों में होंगे ‘एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ थाने, शासनादेश जारी

21/10/2020

181.150 ग्राम कोकीन के साथ एक गिरफ्तार

04/01/2021

पाकिस्तान में लगे जय श्रीराम के नारे, लहरा भगवा, जानें पूरा मामला

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version