• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तरह का व्यवहार करने वाले मनुष्य की हमेशा होती है निंदा

Writer D by Writer D
19/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार दूसरों के दोषों को सभी के सामने गिनाने से संबंधित है।

‘सभा में जो दूसरे लोगों के व्यक्तिगत दोषों को दिखाता है। वो वास्तव में अपने दोष को दिखाता है।’ आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो सभी के सामने दूसरे के दोषों को दिखाता है वो असल में अपने दोषों को दिखाता है। असल जिंदगी में अक्सर किसी ना किसी व्यक्ति को इस चीज का एक्सपीरियंस जरूर होगा। उदाहरण के तौर पर लड़ाई एक ऐसी चीज है जो सभी की किसी ना किसी से किसी चीज पर जरूर हुई होगी। फिर वो लड़ाई चाहे आपके भाई बहनों से हुई हो या फिर दोस्तों से। लड़ाई इंसान तभी करता है जब किसी की कोई चीज बुरी लगी हो या फिर आप किसी से खफा हो। दोनों ही सूरतों में गुस्सा आना लाजमी है।

अक्सर लोग कहते हैं गुस्से में इंसान वही बातें कहता है जो उसके दिल के किसी कोने में हों। कई बार तो गुस्से में लोग अपना आपा भी खो देते हैं और सामने वाले को खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस दौरान कुछ लोग अपने मन की भड़ास भी निकालते हैं। अगर आप जिससे लड़ रहे हैं उसे आप जानते हों तो उसकी कमियों को गिनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यहां तकि कि आप उसे अभी से लेकर पुरानी बातों को लेकर सुनाना शुरू करते हैं। ऐसा करके उस वक्त जो सुना रहा होता है उसके दिल को तसल्ली मिलती है लेकिन ऐसा करके आप दूसरों की निगाह में हमेशा के लिए गिर जाते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि जो व्यक्ति कई लोगों के सामने आपको सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा वो अच्छा इंसान ही नहीं है। उस वक्त व्यक्ति को लगता है कि हमने सुना कर सामने वाले की जग हंसाई करवा दी। लेकिन असल में होता है इसके ठीक उल्टा है। ऐसा करके आप उस व्यक्ति कि असलियत नहीं बल्कि अपने दिल का मैल लोगों के सामने रखते हैं। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि सभा में जो दूसरे लोगों के व्यक्तिगत दोषों को दिखाता है। वो वास्तव में अपने दोष को दिखाता है।

Tags: chanakyachanakya nitichanakya niti in hindichanakya niti life lessonschanakya niti quoteschanakya quoteschanakya storiesJeevan Mantrashort note on chanakyaचाणक्य नीतिचाणक्य ने अनमोल विचार
Previous Post

ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Next Post

ठंड से बचने के लिए क्या आप भी करते हैं हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Nail Art
फैशन/शैली

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

16/07/2026
Next Post
blower side effect

ठंड से बचने के लिए क्या आप भी करते हैं हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Manilal Patidar

फरार IPS मणिलाल पाटीदार की तलाश शुरू, STF की दो टीमें हुई रवाना

01/06/2021
cm yogi

कोविड-19 के बचाव की गाइडलाइंस का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए : योगी

12/12/2020
ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia

कमलनाथ के बयान पर भड़के ज्योतिरादित्य, बोले- हां मैं कुत्ता हूं

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version