• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलगाम अटैक से आहत मुस्लिम टीचर ने त्याग दिया इस्लाम, धर्म को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
26/04/2025
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
pahalgam attack

Pahalgam terrorist attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम ( Pahalgam Attack) में 22 अप्रैल को जो कुछ भी हुआ, उससे शायद ही कोई कभी भुला पाएगा। 28 टूरिस्ट्स को आतंकियों ने निशाना बनाते हुए बेरहमी से मार डाला। कई अन्य टूरिस्ट इस हमले में घायल भी हुए। आए तो वो यहां अच्छी यादें संजोने के लिए थे, लेकिन न जाने कितने ही परिवारों ने यहां अपनों को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया। पूरे देश में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। वहीं, इस हमले से निराश होकर पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम टीचर (Muslim Teacher) साबिर हुसैन ने इस्लाम मजहब छोड़ने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पहलगाम ( Pahalgam Attack) में आतंकियों ने लोगों को मारने से पहले यह भी सुनिश्चित किया कि वे किस धर्म के हैं। साबिर दक्षिण 24 परगना जिले के बादुरिया स्थित निर्माण आदर्श विद्यापीठ में विज्ञान के शिक्षक (Muslim Teacher) हैं। स्कूल टीचर साबिर हुसैन ने कहा है कि देश में आए दिन मजहब के नाम पर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वो बेहद दुखी हैं। पहलगाम आतंकी हमले से आहत बदुरिया के साबिर हुसैन ने इस्लाम छोड़ने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।

‘धर्म का गलत इस्तेमाल’

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए साबिर हुसैन (Muslim Teacher) ने कहा- हिंसा फैलाने के लिए बार-बार धर्म का गलत इस्तेमाल किया जाता है, जो सही नहीं है। उन्होंने अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा- मैं किसी धर्म का अनादर नहीं कर रहा हूं। यह मेरा निजी फैसला है। मैंने देखा है कि किस तरह हिंसा फैलाने के लिए एक हथियार के रूप में धर्म का इस्तेमाल किया जाता है। कश्मीर में ऐसा कई बार हुआ है। मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।

सुरक्षा बलों का आतंक पर बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकियों के घर मिट्टी में मिलाया

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ एक इंसान के रूप में जाना जाना चाहता हूं, किसी धार्मिक पहचान की वजह से नहीं। इसलिए मैं कोर्ट में आवेदन करने आया हूं।’ साबिर ने आगे कहा- पहलगाम जैसी हिंसक घटनाओं में महजब का गलत इस्तेमाल किया जाता है। किसी को उसके धर्म की वजह से मारना कैसे ठीक है? ये मुझे बहुत आहत करता है।’

साबिर बोले- मौजूदा माहौल पर टिप्पणी करते हुए हुसैन ने कहा कि वह ऐसी दुनिया में नहीं रहना चाहते हैं, जहां सब कुछ मजहब के इर्द-गिर्द घूमता रहता है। उन्होंने कहा- आजकल सब कुछ धर्म के इर्द-गिर्द घूमता हुआ लगता है। मैं ऐसी दुनिया में नहीं रहना चाहता। साबिर हुसैन के मुताबिक उन्होंने यह फैसला स्वतंत्र रूप से लिया है और कहा है कि उनकी पत्नी और उनके बच्चे जो भी रास्ता चुने वह उन्हें पूरी आजादी देंगे।

Tags: Kolkata newspahalgam attack
Previous Post

सुरक्षा बलों का आतंक पर बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकियों के घर मिट्टी में मिलाया

Next Post

‘आतंकियों से मिले हुए हैं CM उमर अब्दुल्ला’…, कांग्रेस के सीनियर नेता का विवादित बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

चमोली टनल हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृत मजदूरों के परिवारों को मिलेंगे 5-5 लाख

21/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में CM साय का बड़ा विजन, निवेश से AI तक छत्तीसगढ़ का रोडमैप पेश

21/08/2026
CM Vishnudev Sai met Union Health Minister JP Nadda
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की सौजन्य भेंट

21/08/2026
CM Dhami
Main Slider

पलायन पर धामी का फोकस: गांवों में रोजगार, सुविधाएं बढ़ाकर लौटाएंगे युवा

21/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने सब-स्टेशन के लिए भूमि नहीं दी तो होगी एफआईआर: नायब सिंह सैनी

21/08/2026
Next Post
Laxman Singh

'आतंकियों से मिले हुए हैं CM उमर अब्दुल्ला'..., कांग्रेस के सीनियर नेता का विवादित बयान

यह भी पढ़ें

hair

आपकी खूबसूरती को बर्बाद करते हैं उलझे-बिखरे बाल, ऐसेसुलझाएं इन्हें

13/02/2026
bse sensex

सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 191 लाख करोड़ के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर

05/01/2021
प्याज का ऑयल

सर्दी में हेयर फॉल से परेशान है तो प्याज का ऑयल लगाएं

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version