• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाहिता की हत्या के आरोप में सास,ससुर और पति गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/06/2023
in अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा. उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में विवाहिता की हत्या (Murder) के आरोप में सास ससुर और पति को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested)  कर लिया।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को बताया कि 25 जून को मोहल्ला गंगानगर निवासी कोमल (24) पत्नी अमित का रक्तरंजित शव मिला था। मृतका की कनपटी में गोली मारी गयी थी। इस मामले में मृतका की मां गीता देवी ने तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री के सास ससुर और पति मिल कर अतिरिक्त दहेज़ को लेकर उत्पीड़न करते थे। गोली मारकर बेटी के हत्यारे और कोई नहीं बल्कि उसके सास-ससुर और पति हैं। हत्या दहेज को लेकर की गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति अमित,सास राधिका तथा ससुर नरेंद्र निवासी मौहल्ला गंगानगर गजरौला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मृतका की सास राधिका ने पुत्रवधू की हत्या करना क़बूल करते हुए बताया कि उसके बेटे अमित की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व कोमल के साथ हुई थी। शिक्षा दिल्ली में होने की वजह से वह खुले विचारों की थी जिससे उसकी घर में किसी से नहीं बनती थी।

शादी के कुछ दिनों के बाद ही वह अपने पति को साथ लेकर अलग मकान में रहने लगी। वह घरेलू कार्यों में भी रुचि नहीं लेती थी,बेटे को दुखी देखकर पुत्रवधु को रास्ते से हटाने के लिए साज़िश रची थी।

मृतका की सास ने बताया कि रविवार दोपहर को घर में अकेली सो रही पुत्रवधु कोमल के माथे पर उसने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और साजिश के तहत घटना को लूट में दर्शाने के लिए आलमारी में रखा सामान ज़मीन पर फैला दिया जिससे पुलिस को लगे कि घर में डकैती पड़ी है। हत्या की घटना को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया है। घटना के बाद तमंचे को घर के बाहर बने गटर मे फैंक दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा आरोपी महिला की निशानदेही पर नाले से बरामद कर लिया है।

Tags: Amroha newscrime news
Previous Post

पाक्सो एक्ट में तीन को हुई 20-20 वर्ष की सजा

Next Post

बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी एसडीओ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी एसडीओ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अफसाना ने राजीव पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप, तो बहन ने लगाई लताड़

16/11/2021
Ramlala

रामलला के परिसर में ‘राम जन्मभूमि मंदिर’ का ‘मॉडल’ विराजमान

21/04/2021
hardeep singh puri

कृषि भवन, शास्त्री भवन जैसी दोयम दर्जे की इमारतें कांग्रेस ने बनाईं : पुरी

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version