• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि भवन, शास्त्री भवन जैसी दोयम दर्जे की इमारतें कांग्रेस ने बनाईं : पुरी

Writer D by Writer D
18/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
hardeep singh puri

hardeep singh puri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कांग्रेस पर कृषि भवन, शास्त्री भवन और निर्माण भवन जैसी  दोयम दर्जे की इमारतें बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये इमारतें ऐसी नहीं हैं कि इनका कार्यालय के तौर पर उपयोग किया जा सके।

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस की अमी यागनिक के प्रश्न के उत्तर में कहा अगर कृषि भवन, शास्त्री भवन, निर्माण भवन जैसी इमारतों को गिराया जाएगा तो इसके लिए आप जिम्मदार होंगे क्योंकि इनका निर्माण आपने किया और ये दोयम दर्जे की इमारतें हैं। ये इमारतें ऐसी नहीं हैं कि इनका कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि ये इमारतें कांग्रेस के शासनकाल के दौरान बनाई गई थीं।

याज्ञिक  ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के संबंध में उच्चतम न्यायालय में दाखिल किए गए एक हलफनामे के बारे में पूछा था जिसके जवाब में पुरी ने कहा कि सरकार को इसमें पूछे गए ब्यौरे के बारे में बता कर खुशी होगी। उन्होंने बताया अब तक सरकार ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के लिए और संसद की नयी इमारत का निर्माण 2022 तक करने के लिए आवश्यक मंजूरी हासिल कर ली है। अब अगला कदम 90 एकड़ क्षेत्र में स्थित कार्यालयों के स्थानांतरण का है। नए केंद्रीय सचिवालय के निर्माण के दौरान कुछ ही इमारतों को गिराया जाएगा। लेकिन एक भी ऐतिहासिक इमारत को या महत्वपूर्ण इमारत को नहीं गिराया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास योजना में अब थारू, सहरिया और कोल भी होंगे लाभान्वित

पुरी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों को केंद्रीय सचिवालय परिसर में लाए जाने का विचार है जहां 50,000 कर्मियों के काम करने की जगह होगी। उन्होंने कहा कि यह सब भूमिगत शटल टनल के माध्यम से जुड़ा होगा ताकि यातायात आसान हो। उन्होंने कहा   अभी अंतिम निर्णय लिया जाना है। हमारे पास एक मास्टर प्लान है। प्रत्येक कदम चाहे वह लागत से जुड़ा हो, समय से जुड़ा हो या अन्य हा, समय के साथ ही उठाया जाएगा। लेकिन निर्माण समय पर पूरा हो जाएगा।

उनसे पूछा गया कि क्या राज्य स्तर पर भी सेंट्रल विस्टा परियोजना की तरह ही परियोजना के कार्यान्वयन का विचार है क्योंकि वहां कई सरकारी कार्यालय किराए की इमारतों में काम कर रहे हैं। इस पर पुरी ने कहा संघीय ढांचा होने की वजह से ऐसी सिफारिश राज्य सरकारों की ओर से आनी चाहिए। अब किसी भी राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई मांग नहीं आई है। पुरी ने हालांकि उम्मीद जताई कि परियोजना से प्रेरित हो कर कुछ राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगी कि सभी सरकारी इमारतें, सरकारी विभाग और संबद्ध कार्यालय एक ही स्थान पर हों।

मुंबई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर पर कंगना ने किया ट्वीट, शिवसेना के लिए कही ये बात

यह पूछे जाने पर कि परियोजना के पूरी हो जाने के बाद संसद की पुरानी इमारत का क्या उपयोग किया जाएगा, पुरी ने कहा कि पहले तो इसकी मरम्मत की जाएगी ताकि इसका वैकल्पिक उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि नयी इमारत के बनने के बाद पुरानी इमारत का क्या उपयोग किया जाएगा, इस बारे में अभी से कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के दायरे में आने वाले अस्थायी कार्यालयों, ढांचों को हटाया जाएगा लेकिन तब, जब उनके लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। इन कार्यालयों को कस्तूरबा गांधी मार्ग या अफ्रीका एवेन्यू में स्थानांतरित किया जाएगा

उन्होंने यह भी बताया कि सेंट्रल विस्टा परियोजना में दिल्ली के अलग अलग स्थानों पर स्थित सरकारी कार्यालयों को एक जगह लाने का प्रस्ताव है। इनमें उपराष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, केंद्रीय सचिवालय आदि भी शामिल हैं।

देश के 16 राज्यों के 70 जिलों में कोरोना संक्रमण के 150 फीसदी तक बढ़े नए मामले

पुरी ने उम्मीद जताई कि 2022 में संसद का शीतकालीन सत्र नयी इमारत में आयोजित किया जाएगा। 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे।

Tags: hardeep singh puriNational newspolitical news
Previous Post

मुख्यमंत्री आवास योजना में अब थारू, सहरिया और कोल भी होंगे लाभान्वित

Next Post

युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, प्रेम विवाह करने पर पिता से हुआ था विवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
jumps into river Gomti

युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, प्रेम विवाह करने पर पिता से हुआ था विवाद

यह भी पढ़ें

kanwariyas

बस डिवाइडर से टकराई, 12 घायल, ड्राइवर का हाथ कटा

13/08/2022

IPL: दिल्ली को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची KKR, चेन्नई से होगा ख़िताबी मुक़ाबला

13/10/2021
Drowned

पांच मेडिकल छात्र गंगा में डूबे, दो को बचाया गया

19/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version