• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुलतानपुर के लोगों को मैंने सुरक्षा, विकास और ताकत दी: मेनका गांधी

Writer D by Writer D
03/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
Maneka Gandhi

Maneka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने बुधवार को कहा कि जाति और धर्म पूछे बगैर उन्होने संसदीय क्षेत्र के हर नागरिक को सुरक्षा, विकास और ताकत दी है।

अपने चुनावी दौरे के तीसरे दिन दो दर्जन से अधिक स्वागत व नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुये श्रीमती गांधी ने कहा “ मैंने कभी किसी की जाति और कौम नहीं पूछा। केवल तकलीफ पूछती हूं और फौरन मदद करती हूं। मैं भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस रखती हूं।”

उन्होने (Maneka Gandhi) नुक्कड़ सभाओं का सिलसिला गोसाईगंज से शुरू किया जो महादेवपुर, उघड़पुर, बरौसा, मोतिगरपुर, पाण्डेबाबा, पारसपट्टी में समाप्त हुआ। श्रीमती गांधी ने कहा “ मुझे सुलतानपुर की सांसद होने पर गर्व महसूस होता है। सुलतानपुर मेरा परिवार है। मैंने पांच वर्षों में माहौल को बदला है। आज सुल्तानपुर में एक आशा का माहौल बना है। 2019 में आई तो निराशा का माहौल था। तब मेरे ऊपर लोगों का विश्वास भी कम था। यहां पर बड़े-बड़े लोग यहां आए और जीत कर चले गए। फिर जनता के बीच नही दिखाई पड़े। आज सुलतानपुर की जनता को मालूम है कि किसी के साथ अन्याय हुआ तो मैं मदद के लिए हूं। पांच वर्षों में मैं हर 15 दिन में आती रही। तीन दिन रुक कर 700-800 लोगों की समस्याओं का निदान कराती रही। ”

सांसद ने करौंदीकला में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा “ भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमारी ताकत है। जिले के 1100 गांवों व पुरवों में मैं दो -दो बार जा चुकी हूं। कार्यकर्ता ने बीजेपी का झंडा हर जगह लहराया है।”

इसके बाद श्रीमती गांधी (Maneka Gandhi) ने सूरापुर, मुड़िला,अलीपुर बाजार,गिधौना,नरवारी बाजार, बछेड़िया, गोल्हनपारा,कैथी जलालपुर एवं बढ़ौली में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।शिव मन्दिर के सामने छावनिया दोस्तपुर, अखंडनगर एवं राहुलनगर में उमड़ी भीड़ ने अपनी सांसद का ऐतिहासिक स्वागत किया। यहां श्रीमती गांधी ने कहा आपका प्यार व अपनत्व देखकर मैं अभिभूत हूं। सुलतानपुर मेरा परिवार है। मैंने इसको संवारा व सजाया है।

Tags: lok sabha elections 2024Maneka Gandhisultanpur news
Previous Post

पीएम मोदी को वाराणसी में मिले मत इतने ज्यादा हों कि पूरा देश गर्व करे: सीएम योगी

Next Post

मुख्यमंत्री धामी बोले- मैं भी पन्ना प्रमुख

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- मैं भी पन्ना प्रमुख

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Patanjali

बाबा रामदेव के विवादित बयान पर भड़के ज्योतिषाचार्य एवं तीर्थ पुरोहित

06/06/2021
Family Photo

यहां लगाएं फैमली फोटो, घर में होगी खुशहाली की एंट्री

18/02/2026

बिजनौर हादसाः बेकाबू कार तालाब में पलटी, चार की मौत, एक घायल

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version