• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल जो सदन में हुआ, उससे मैं दुखी और निराश हूं: सतीश महाना

Writer D by Writer D
05/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Satish Mahana

Satish Mahana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सुबह 11:00 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को सदन में हुए हंगामे को निंदनीय बताया। संसदीय आचरण की परिधि लांघना इस संस्था के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने कहा कि कल जो कुछ भी हुआ, वह संवैधानिक संस्था के लिए उचित नहीं था। हमें यह तय करना होगा कि हम अगली पीढ़ी को विरासत में क्या दे रहे हैं।

पीठ से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष, विपक्ष, संवाद, सहमति और असहमति हो सकती है। यह भी लोकतंत्र का हिस्सा है। मुझसे किसी ने पूछा तो मैने कहा कि विपक्ष सरकार की तारीफ करने के लिए नहीं है। जनता की समस्याओं को उठाने के लिए है। सरकार का काम है कि अपने किए हुए कार्यों को सदन में बताएं। जन कल्याणकारी योजनाओं को लाएं। उन्होंने कहा कि सदन में इस प्रकार के भी क्षण आते हैं जब थोड़ी असहज स्थिति पैदा होती है, फिर भी पिछले साढ़े चार वर्षों में सदन चला रहा है। ऐसा नहीं है कि कल से पहले पिछले साढ़े चार सालों के दौरान विपक्ष के सदस्य बेल में नहीं आए। वह आए और समय और परिस्थितियों को देखते हुए अपनी बात को कहकर वापस अपनी सीट पर चले गए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मै इस बात को कहना चाहता हूं कि अंबेडकर ने कहा था कि यह वक्त बताएगा कि समस्या संविधान में नहीं है, व्यक्ति में हो सकती है। पिछले साढ़े चार सालों में हमारी यह पूरी कोशिश रही है कि संविधान की गरिमा और उसकी महत्ता के अनुकूल सदन की कार्यवाही बढ़ाई जाए। अध्यक्ष के रूप में मैं देश में पहली बार सदस्यों की योग्यता के हिसाब से वर्गीकृत किया। बताया कि विधायिका किसी से कम नहीं है। सदन में डॉक्टर्स, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षाविद निर्वाचित हुए हैं। सदन की एक पुरानी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि मुझे याद है तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य थे, मैंने उस वक्त भी कहा था कि नेता सदन का सम्मान होना चाहिए। सदन के सदस्य शपथ लेते हैं तो उसमें यह निहित है कि वह नेता सदन का सम्मान करेंगे। यदि सदन के नेता का सम्मान यदि हम लोग स्वयं पार्टी से ऊपर उठकर नहीं करेंगे तो यह संस्था निष्प्रभावी तो हो ही जाएगी, हम सब सदस्यों का भी मान सम्मान रहेगा, इसका भी मुझे शक है।

उन्होंने कहा कि वाद विवाद, सहमति और असहमति लोकतंत्र का अंग है। परंतु भाषा की मर्यादा हमें ध्यान में रखनी होगी। संसदीय आचरण की परिधि लांघना इस संस्था के लिए अत्यंत हानिकारक है। परंतु कल जो सदन में हुआ, उससे मैं दुखी और निराश हूं।

मुझे पहली बार यह एहसास हुआ कि मेरे प्रयास में या तो कोई कमी रह गई है या फिर डॉक्टर अंबेडकर की बात सही है कि कमी संविधान में नहीं बल्कि व्यक्तियों में है। कल एक सदस्य के आचरण ने मुझे आहत किया। बार बार रोकने के बाद भी उन्होंने भाषा की मर्यादा नहीं रखी। बाहर जाकर भी वे उसी प्रकार बोले। मैने अपनी राजनीतिक पारी में जो कुछ सीखा है, उसे इस सदन को देने का प्रयास किया है। परंतु मुझे ऐसा लगता है कि हम अपने प्रयासों में विफल हैं। जबतक सदस्य अच्छा वार्ताव नहीं करेंगे तब संवैधानिक संस्था का उन्नयन नहीं हो सकता।

महाना ने कहा कि मेरी अपील है कि यहां आप सब लोग पार्टी से ऊपर उठकर विचार करें कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम विरासत में क्या परंपराएं छोड़ रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विचारधारा एवं उनके सपनों को कितना सार्थक कर रहे हैं। अंत में इसके अतिरिक्त में यह भी कहना चाहूंगा कि मेरे मना करने के बाद भी कतिपय सदस्यों ने मीडिया और सोशल मीडिया को यहां के वीडियो और फोटोग्राफ्स दिए हैं। उसे प्रसारित किया गया है। यह आपत्तिजनक है।

उन्हाेंने बताया कि मीडिया के सम्मानित बंधुओ से भी मैने आग्रह किया था कि वे इसे प्रसारित नहीं करेंगे। इससे पहले जब वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी उस वक्त भी मैंने मना किया था तो उन्होंने इसे नहीं दिखाई। कल मेरे मना करने के पश्चात भी सदस्यों ने यहां की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाली। यह अत्यंत आपत्तिजनक है। यदि आप यह संदेश देना चाहते हैं कि हम नहीं सुधर सकते तो यह दुखद है। एक सदस्य का आचरण सामने नहीं आता बल्कि यह विधानसभा के 403 सदस्यों के बारे में जनता के बीच संदेश जाता है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बेल में आकर हंगामा किया था। उस दौरान सपा के विधायक इंजीनियर सचिन यादव मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला एक पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस पर अध्यक्ष ने उन्हें रोका लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उनका निलंबन किया गया था। वहीं बुधवार काे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लगभग 11.20 बजे सदन आधा घंटे के लिए स्थगित कर दिया और इसके बाद सदन का स्थगन एक बजे तक बढ़ा दिया।

Tags: Lucknow NewsSatish Mahanaup monsoon sessionup news
Previous Post

रांची आंदोलन में बड़ा मोड़! वांगचुक की बात मान गए देवेंद्र, तोड़ा Water Fast

Next Post

BJP-RSS आतंकियों को देती है ट्रेनिंग, शिवपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Next Post
Shivpal Yadav

BJP-RSS आतंकियों को देती है ट्रेनिंग, शिवपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें

महिला गैंगस्टर गिरफ्तार

गोरखपुर : पहली महिला गैंगस्टर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, किया गिरफ्तार

02/11/2020
Abdullah Azam

अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका, इस मामले में  SC ने खारिज की याचिका

07/11/2022
loot

फर्जी लूट की घटना का खुलासा, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version