• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं: ममता बनर्जी

Desk by Desk
09/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम एक बार फिर रण का केंद्र बनता जा रहा है। बता दें कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके मद्देनजर वह मंगलवार को नंदीग्राम पहुंच गई हैं। बुधवार 10 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है, जिन्होंने मुख्यमंत्री को 50 हजार वोटों से हराने का दावा किया है।

यह है ममता बनर्जी का प्लान

बता दें कि ममता बनर्जी अगले तीन दिन नंदीग्राम में ही रहेंगी। इस दौरान वह आम जनता से संपर्क करेंगी और उन्हें टीएमसी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगी। साथ ही, लोगों को तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेंगी।

ममता बनर्जी बोलीं कि मैं गांव की बेटी हूं

नंदीग्राम में अपने भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि कोई-कोई बंटवारा करने की कोशिश करेगा, लेकिन ऐसे लोगों की बात मत सुनना। मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं। ममता बनर्जी बोलीं कि मैं गांव की बेटी हूं। नंदीग्राम सीट खाली हुई, इसलिए यहां से लड़ रही हूं। मैं सिंगूर और नंदीग्राम को साथ लाई हूं। दीदी ने कहा कि आपको याद रखना होगा कि मैं किस तरह यहां पहुंची हूं।

लालकृष्ण आडवाणी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कहा कि आंदोलन के दौरान मुझ पर काफी अत्याचार हुए

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कहा कि आंदोलन के दौरान मुझ पर काफी अत्याचार हुए। मुझे नंदीग्राम आने से रोका गया, लेकिन अत्याचार के बावजूद मैं रास्ते से नहीं हटी। मैं नंदीग्राम के आंदोलन को पूरे बंगाल में ले गई। आपने मुझे स्वीकारा, इसलिए मैं नंदीग्राम आई। सिंगूर के बाद नंदीग्राम का ही आंदोलन हुआ। मैंने पहले से ही सोच रखा था कि नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ूंगी। जब आप कहेंगे, तभी नामांकन दाखिल करूंगी। मैं बंगाल की बेटी हूं, बाहरी कैसे हो सकती हूं? आप नहीं चाहेंगे तो मैं नंदीग्राम से नहीं लड़ूंगी।

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम आंदोलन भी किया जिक्र

ममता बनर्जी ने अपने भाषण के दौरान नंदीग्राम में हुए किसानों के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान गोलियां चलाई गईं और लाठियां बरसाई गईं। मेरी गाड़ी पर भी गोलियां चलाई गई थीं।

Tags: ममता बनर्जी
Previous Post

आईसीसी के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ ‘ बने रविचंद्रन अश्विन

Next Post

उत्तराखंड : सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
CM Trivendra

उत्तराखंड : सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

घर से निकले पांच सदस्यों के शव, गांव में मचा हड़कंप

05/07/2023
Dead Body

कब्र से निकाला गया बच्चे का शव, सामने आई ये बड़ी वजह

19/09/2021
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: एप पर मिलेगी गंदे टॉयलेट्स की जानकारी, चंद मिनटों में होगी सफाई

08/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version